इन पैकेज के जरिए अपने बुर्जुग माता-पिता को करवाएं साईं बाबा के दर्शन, कम बजट में हो जाएगा ट्रिप पूरा

भारतीय रेल द्वारा ऐसे कई पैकेज लाए गए हैं, जिसके जरिए आप बिना किसी चिंता के बाबा के दर्शन के लिए जा सकते हैं।   
Updated:- 2024-02-19, 13:01 IST
irctc tour packages for shirdi

अगर आप अपने बुर्जुग माता-पिता को साईं बाबा के दर्शन के लिए लेकर जाना चाहते हैं, लेकिन आपको ऑफिस से छुट्टी नहीं मिल पा रही है, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। क्योंकि भारतीय रेल द्वारा ऐसे कई पैकेज लाए गए हैं, जिसके जरिए आप अपने माता-पिता को बाबा के दर्शन के लिए भेज सकते हैं।

इस पैकेज में यात्री की सभी सुविधाओं का ध्यान भारतीय रेल ही रखता है। खाने-पीने और रेलवे स्टेशन से होटल लेकर जाने की जिम्मेदारी भी भारतीय रेल की होती है। पैकेज में घूमने-फिरने का पूरा खर्चा शामिल है।

जिसमें रेलवे स्टेशन से होटल लेकर जाने के लिए बस, होटल में खाना-पीना। इसके अलावा अगले दिन यात्रियों को घुमाने के बाद रेलवे स्टेशन तक पहुंचाने का काम भी भारतीय रेल का होता है। ऐसे में आपको अपने माता-पिता के ट्रैवल की चिंता करने की भी जरूरत नहीं होगी। 

साईं शिवम टूर पैकेज 

sai baba

  • इस पैकेज के लिए ट्रेन आपको बसर, हैदराबाद, कामारेड्डी, निजामाबाद और सिकंदराबाद से मिल जाएगी। 
  • ये पैकेज 3 रात और 4 दिनों का है। इसमें आपको नासिक और शिरडी घूमने का मौका मिलेगा। 
  • हर शुक्रवार को आप इन रेलवे स्टेशन से ट्रेन ले सकते हैं। (इन जगहों पर फ्री में ठहरकर आप भी घूमने का लुत्फ उठाएं)
  • 1 मार्च 2024 से इस पैकेज की शुरुआत हो रही है। 
  • पैकेज फीस- अगर आप इस पैकेज के जरिए अकेले यात्रा करना चाहते हैं, तो आपको 3AC कोच के लिए  8540 रुपये देने होंगे। अगर आप स्लीपर कोच में ट्रैवल करते हैं, तो इसके लिए आपको  6860 रुपये देने होंगे। 
  • दो लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति फीस 3AC कोच में 7180 रुपये है और स्लीपर कोच में 5500 रुपये हैं। 
  • पैकेज में खाना-पीना और होटल का खर्चा और ट्रेन की टिकट का खर्चा शामिल है।

इसे भी पढ़ें- इस पर्वत की चोटी पर अकेले बैठे हैं गणपति बप्पा, दर्शन के लिए जाना नहीं है आसान

 

लखनऊ जंक्शन और कानपुर पैकेज 

shirdi

  • इस पैकेज के लिए ट्रेन आपको लखनऊ और कानपुर रेलवे स्टेशन से मिलेगी।
  • हर गुरुवार को  आपको इन रेलवे स्टेशन से शिरडी और त्र्यंबकेश्वर घूमने का मौका मिलेगा।
  • पैकेज 4 रात और 5 दिन का है। 
  • पैकेज फीस- अगर इस पैकेज के जरिए अकेले यात्रा करते हैं, तो आपको 3AC के लिए 33140 रुपये देने होंगे।
  • दो लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति फीस 18750 रुपये है। 

इसे भी पढ़ें- करीब 400 साल पुराने इस मंदिर का क्या है रहस्य? यहां हर मुराद होती है पूरी

शिरडी रेल टूर पैकेज 

shirdi sai

  • इस पैकेज की शुरुआत बैंगलोर से हो रही है। 
  • 3 रात और 4 दिन का यह टूर पैकेज है। इसके लिए आप हर दिन ट्रेन ले सकते हैं। 
  • पैकेज की शुरूआत 24 फरवरी से हो रही है।  (ऋषिकेश के इन आश्रमों में फ्री ठहरें)
  • पैकेज फीस- अगर इस पैकेज के जरिए आप 3AC कोच में ट्रेवल करते हैं, तो आपको 10350 रुपये देने होंगे। 
  • दो लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति 8090 रुपये देने होंगे। 
  • अगर आप स्लीपर कोच में यात्रा करते हैं, तो अकेले यात्रा करने पर 7890 रुपये और दो लोगों के साथ यात्रा करने पर स्लीपर कोच के लिए प्रति व्यक्ति को 5630 रुपये देने होंगे। 

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

Image Crdit-  Freepik, Shutterstock

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।