Sat Sep 12, 2026 | Updated 12:06 AM IST

IRCTC लेकर आया है जनवरी 2024 के लिए खास टूर पैकेज, इस तरह कर पाएंगे 7 दिनों का ट्रिप प्लान

अगर आप भी सोच रहे हैं कि इस साल जनवरी के महीने में कहां ट्रैवल के लिए जाया जाए, तो यह आर्टिकल आपके काम का है। 
Updated:- 2023-10-19, 10:36 IST
irctc tour package january

साल 2024 आने में अब बस कुछ ही महीने बचे हैं। ऐसे में अब लोग अपना नया साल किसी खास जगह मनाने की प्लानिंग कर रहे हैं। लेकिन अब आपको इसके लिए सोचने की जरूरत नहीं है, क्योंकि भारतीय रेलवे द्वारा आपके लिए खास तैयारी की गई है।

IRCTC के इस 7 दिनों के टूर पैकेज में आपके रहने-खाने और घूमने की सभी व्यवस्था की गई है। 

कहां से होगी पैकेज की शुरूआत

 irctc tour package january  for  mysore ooty

इस पैकेज की शुरूआत लखनऊ से होने वाली है। जिसमें आप बैंगलोर, मैसूर और ऊटी का ट्रिप प्लान कर पाएंगे।  गणतंत्र दिवस की छुट्टियों में आप इस प्लान का मजा उठा पाएंगे। 24 जनवरी 2024 से 30 जनवरी 2024 तक आप इस ट्रैवल प्लान के जरिए घूम पाएंगे।

आप IRCTC के आधिकारिक वेबसाइट https://www.irctctourism.com/ पर जा सकते हैं। एयरलाइंस कंपनी इंडिगो विमान से आप बैंगलोर जा पाएंगे। 

इसे भी पढ़ें- IRCTC Tour Package क्या है, इससे ट्रैवल करने में यात्रियों को कितना होता है फायदा, जानें

 

ट्रिप का पूरा प्लान

irctc tour package january  bangalore  ooty

  • Day 1 में आपको लखनऊ से एयरपोर्ट के जरिए बैंगलोर ले जाएगा। पहले दिन आपको  बैंगलोर पहुंचकर मैसूर और  वृंदावन गार्डन घूमाया जाएगा। फिर आप होटल में चेक इन करेंगे। यहां आपको रात के डिनर के बाद मैसूर के होटल में ही रुकने की व्यवस्था है। (IRCTC से Tour Package कैसे बुक करें?)
  • Day 2 में आपको ब्रेकफास्ट के चामुंडा मंदिर लेकर जाएंगे। इसके बाद आप  मैसूर पैलेस, फिर कूर्ग के लिए रवाना होंगे। शाम को आपको Raja's Seat लेकर जाया जाएगा, जहां का शाम का नजारा देखने वाला होता है। फिर रात में आपके लिए कूर्ग के होटल में ठहरने की व्यवस्था है। 
  • Day 3 कूर्ग में ब्रेकफास्ट के बाद एलिफेंट कैंप ले जाया जाएगा। फिर आपको कौशल नगर मॉनेस्ट्री, अब्बे वाटरफॉल और कॉफी प्लांटेशन लेकर जाया जाएगा। रात को डिनर के बाद आपको कूर्ग के होटल में ही रुकना है।
  • Day 4 में आप ब्रेकफास्ट के बाद ऊटी जाएंगे। यहां आपको हिल स्टेशन और शूटिंग प्वाएंट ले जाया जाएगा। लंच के बाद बांदीपुर नेशनल पार्क में हाथी, लोमड़ी और हिरण में  कई जंगली जानवर उनके प्राकृतिक परिवेश में दिख सकते हैं। शाम को ऊटी पहुंचकर होटल में चेक इन होगा। रात को डिनर के बाद यहीं होटल में ही रुकना है।

इसे भी पढ़ें- IRCTC Honeymoon Package: विदेश में हनीमून बनाने का है सपना, तो भारतीय रेलवे लेकर आया है इन 3 देशों का सस्ता ट्रिप प्लान

  • Day 5 में आप ऊटी में घूम पाएंगे। यहां हजारों प्रकार के मसाले, 55 एकड़ में फैले सरकारी बोटानिकल गार्डन, शाम को टी फैक्ट्री, रोज गार्डन और वैक्स म्यूजियम घूमाया जाएगा। यहां आप लेक में बोट राइडिंग का मजा भी उठा पाएंगे। रात को डिनर के बाद आपको ऊटी के होटल में ही रुकना है।
  • Day 6 में आपको बैंगलोर पैलेस घुमाया जाएगा। रात को बैंगलोर के होटल में ही डिनर के बाद आपको रुकना होगा। (इस स्मार्ट तरीके से अप्लाई  करें पासपोर्ट)
  • Day 7 में आपको कफास्ट के बाद होटल से चेकआउट करवाया जाएगा। फिर  बैंगलोर एयरपोर्ट पर ड्रॉप कर दिया जाएगा, जहां से आप लखनऊ की फ्लाइट ले पाएंगे। ट्रिप के आखिरी दिन आप समय मिलने पर इस्कॉन मंदिर घूम पाएंगे। 

 

ट्रैवल फीस

  • अकेले यात्रा करने पर आपको प्रति व्यक्ति 55,250 रुपये देने होंगे।
  • दो लोगों के यात्रा करने पर 42,850 रुपये देने होंगे। 
  • ट्रिपल ऑक्यूपेंसी में 40,900 रुपये चार्ज लगेगा। 
  • बच्चों का किराया अलग से  36,600 रुपये लगेगा। उम्र  5-11 साल की बीच होना चाहिए।

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

Image Credit- Freepik

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।