Apply For Passport: 7 दिन के अंदर घर पहुंच जाएगा पासपोर्ट, इस स्मार्ट तरीके से करें अप्लाई

बहुत से लोग विदेश जाना चाहते हैं, कुछ लोगों का सपना लाइफ में एक बार विदेश जाने का जरूर होता है। कुछ लोग घूमने के लिए विदेश जाना चाहते हैं, तो कुछ लोग किसी अन्य कारण से। लेकिन उन्हें यह नहीं समझ आता कि विदेश जाने के लिए जरूरी पासपोर्ट कैसे बनवाए, आखिर यह उन्हें कहां से मिलेगा।
उन्हें लगता है कि पासपोर्ट बनवाने के लिए काफी चक्कर काटने पड़ेंगे। साथ ही उन्हें इसकी प्रक्रिया क्या है, किन दस्तावेजों की जरूरत पड़ेगी, इसकी भी कोई जानकारी नहीं होती। आज के इस आर्टिकल में हम आपको ऑनलाइन पासपोर्ट बनवाने का आसान तरीका बताएंगे।
बिना एजेंट के ऑनलाइन पासपोर्ट कैसे अप्लाई करें?
- इसके लिए सबसे पहले आपको विदेश मंत्रालय की पासपोर्ट सेवा वेबसाइट पर जाना है।
- इस जगह पर न्यू यूजर रजिस्ट्रेशन लिखा हुआ नजर आएगा, वहां क्लिक करें।
- फिर यहां आपसे कुछ जानकारी मांगी जाएगी, उसे भरकर सबमिट करें।
- जानकारी भरने की प्रक्रिया बहुत सरल, आपसे कुछ जरूरी जानकारी ही मांगी जाएगी।
- पासपोर्ट के लिए रजिस्ट्रेशन के बाद आपको एक लॉगिन आईडी और पासवर्ड मिलेगा। इसे संभाल कर रखें।
- अब आप न्यू पासपोर्ट एप्लिकेशन बटन पर क्लिक करना है।
- फिर अपना नाम, पता, जन्मतिथि और अन्य जरूरी जानकारी भर के आवेदन जमा कर दें।
- ऑनलाइन आवेदन भरने के बाद, आपको अपने नजदीकी पासपोर्ट सेवा केंद्र या पासपोर्ट कार्यालय में जाकर अपॉइंटमेंट लेना होगा।
इसे भी पढ़ें- Travel Tips: त्यौहारों के सीजन में इन हैक्स को फॉलो कर सस्ते में प्लेन टिकट बुक करें
पासपोर्ट कार्यालय में लिए जाने वाले दस्तावेज
पासपोर्ट कार्यालय में आपसे पहचान का प्रमाण (आधार कार्ड, मतदाता पहचान पत्र या पैन कार्ड), पता प्रमाण (आधार कार्ड, मतदाता पहचान पत्र, या लाइट बिल), जन्मतिथि का प्रमाण (जन्म प्रमाण पत्र या स्कूल छोड़ने का प्रमाण पत्र) और दो पासपोर्ट साइज फोटो लिया जाएगा।
- यह अपॉइंटमेंट आप दिनांक एवं समय का चयन करके ऑनलाइन भी कर सकते हैं।
- अब यहां आपको पासपोर्ट के लिए दी गई फीस का भुगतान करना होगा।
- इस शुल्क का भुगतान नेटबैंकिंग या यूपीआई के जरिए आप कर सकते हैं।
- पासपोर्ट कार्यालय में दस्तावेज देने के बाद आपके पासपोर्ट की आगे की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
इसे भी पढ़ें- Indian Railway: प्लेटफार्म टिकट से भी कर सकते हैं ट्रेन में सफर, जानें क्या करना होगा
- ध्यान रखें की इसके लिए पुलिस वेरिफिकेशन भी किया जाता है।
- इसके लिए आपके घर पर पुलिस आएगी और आपके आसपास रहने वाले लोगों से आपके बारे में कुछ जानकारी पूछेगी।
- इसके बाद आसानी से आपका पासपोर्ट बनकर तैयार हो जाएगा। इस तरह आप बिना किसी एजेंट की मदद के आसानी से अपना पासपोर्ट ऑनलाइन प्राप्त कर सकते हैं।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।