Fri Sep 11, 2026 | Updated 08:15 PM IST

उत्तराखंड के सिद्धपीठ पूर्णागिरी की यात्रा करने के लिए जानें जरूरी बातें

अगर आप भी उत्तराखंड में स्थित 108 सिद्धपीठ में से एक पूर्णागिरि जाने का प्लान कर रही हैं तो यह बातें जानना आपके लिए जरूरी है।
Updated:- 2023-06-12, 12:59 IST
Purnagiri yatra tips and tricks

हिंदू धर्म में सिद्धपीठ या शक्तिपीठ की मान्यता सबसे ज्यादा होती है। हर कोई इनके दर्शन करने के लिए दूर-दूर से आता है और अपनी मन की मुराद भगवान तक पहुंचाता है। इनमें से एक सिद्धपीठ है पूर्णागिरी। यह उत्तराखंड राज्य के टनकपुर शहर में स्थित है। यहां पर महाकाली की पूजा होती है। उस स्थान की ऐसी मान्यता है कि जब भगवान विष्णु ने माता सती के दह को अलग-अलग भागों में बांटा था। उसी समय इस स्थान पर आकर उनकी नाभि गिरी थी। इसलिए ये स्थान 108 सिद्धपीठ में से एक है। पूर्णागिरी को पुण्यगिरी के नाम से भी लोग जानते हैं।

यह क्षेत्र नेपाल सीमा पर बसे चम्पावत जनपथ के दक्षिण भाग में आता है। ऐसे में अगर आप अपने परिवार के साथ वहां पर जाने के बारे में विचार कर रही हैं तो इन बातों को जानना आपके लिए जरूरी है।

ट्रैवलिंग के टाइम जरूरी चीजें जरूर करें कैरी

Travelling time

कई बार होता है कि, हम जल्दबाजी में कुछ चीजें भूल जाते हैं। लेकिन इस बार हमें ऐसा कुछ नहीं करना है। क्योंकि पूर्णागिरी यात्रा (माता के दर्शन) करते समय आपको कुछ ऐसी जरूरी चीजें हैं जिनकी जरूरत जरूर पड़ेगी। जैसे-आधार कार्ड, कैश और दवाईयां आदि। वहां पर सिग्नल कम होने की वजह से यूपीआई काम नहीं करता है इसलिए अपनी पॉकेट में थोड़ा कैश लेकर जरूर चले। 

इसे भी पढ़ें: माता लक्ष्मी के इन 8 प्रसिद्ध मंदिरों के बारें में जानें, क्यों है ख़ास

कम्फर्टेबल कपड़े और शूज करें कैरी

इस यात्रा में 3 किलोमीटर की खड़ी चढ़ाई है। ऐसे में आपको कम्फर्टेबल कपड़े और साथ में शूज जरूर कैरी करने चाहिए। इससे आपको यात्रा के समय कोई दिक्कत नहीं होगी। साथ ही चलने में काफी आसानी महसूस होगी। आप चाहे तो थोड़े लूज कुर्ते भी ले जा सकती हैं। जिसके साथ आप शूज को पेयर कर सकती हैं।

कब जाए पूर्णागिरी धाम

Purnagiri dham

वैसे तो आप इस मंदिर (प्रसिद्ध मंदिर) में कभी भी आ सकते हैं। लेकिन कोशिश करें कि, गर्मी और बरसात के मौसम में यहां न जाएं। क्योंकि गर्मी में यहां तेज धूप के कारण आपको चढ़ाई करने में मुश्किल होगी। वहीं बरसात के मौसम में रास्ता थोड़ा खतरनाक हो जाता है इसलिए वहां भी आपको नहीं जाना चाहिए। आप कोशिश करें कि बरसात के बाद ही वहां पर दर्शन करें। उस समय भीड़ भी कम होती है साथ ही दर्शन भी अच्छे से हो जाते हैं।

इसे भी पढ़ें: ऋषिकेश में ये वॉटरफॉल्स हैं बेहद खूबसूरत, वीकेंड पर बनाएं यहां जाने का प्लान

पूर्णागिरि की मान्यता है कि, यहां कुछ भी मांगो वो पूरा होता है। इसलिए एक बार आप भी यहां पर जाकर दर्शन करें और मां के सामने अपनी अर्जी जरूर लगाएं।

 

उम्मीद है कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए नीचे आ रहे कमेंट सेक्शन में हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ। 

Image Credit- Ragni bhatnagar

 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।