भारत की सबसे बड़ी फूलों वाली घाटी कहां हैं? यहां पढ़ें लोकेशन से लेकर सब कुछ

फूलों वाली घाटी एक ऐसी जगह होती है, जहां आपको एक बड़े छेत्र में ढेर सारे रंग-बिरंगे फूल देखने को मिलेंगे। एक साथ इतने सारे फूल देखने का मौका आपको और कहीं नहीं मिलने वाला। फूलों वाली घाटी की एक और खासियत यह है कि यह ऊंचाई पर स्थित होता है। इसलिए यहां से नजारा भी अच्छा लगता है। भारत में ऐसी कुछ फूलों की घाटी है, जहां हर साल हजारों-लाखों लोग घूमने जाते हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको भारत की सबसे बड़ी माने जाने वाली फूलों की घाटी के बारे में बताएंगे। यहां आप कैसे पहुंच सकती हैं और यह क्यों खास है, इसके बारे में आप यहां विस्तार से पढ़ सकती हैं।
भारत की सबसे बड़ी फूलों वाली घाटी
उत्तराखंड राज्य के चमोली में स्थित वैली ऑफ फ्लॉवर्स, भारत की सबसे बड़ी फूलों वाली घाटी मानी जाती है। ध्यान रखें कि यहां पहुंचने के लिए आपको पैदल चढ़ाई करनी पड़ती है। अगर आप ज्यादा नहीं चलती हैं, तो आपके लिए यहां तक पहुंचना मुश्किल होगा। यहां पहुंचने के लिए आपको लगभग 10 से 12 किमी पैदल चलना होगा।
वैली ऑफ फ्लावर्स का पैदल सफर कहां से शुरू होता है?
यह घाटी केदारनाथ के रास्ते में पड़ती है। इसलिए, अगर आप यहां जा रही हैं, तो ध्यान रखें कि आपको यहां पहुंचने के लिए गोविंदघाट पहुंचना होगा। गोविंदघाट पहुंचने के बाद आपका पैदल सफर वैली ऑफ फ्लावर्स के लिए शुरू होगा। क्योंकि, वैली ऑफ फ्लॉवर्स तक पहुंचने के लिए गाड़ी आगे तक नहीं जाती। आप खच्चर या पालकी बुक करके यहां से आगे का सफर कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें- Delhi Flower Garden: बसंत पंचमी के दिन घूमने के लिए दिल्ली की इन जगहों पर जाते हैं लोग, क्या आप गए हैं?
वैली ऑफ फ्लावर्स कैसे पहुंचे?
- वैली ऑफ फ्लावर्स तक जाने के लिए यात्रा की शुरुआत ऋषिकेश या देहरादून से कर सकते हैं। यहां आप ट्रेन और बस से आ सकते हैं।
- इसके बाद आप गोविंदघाट तक पहुंचने के लिए कैब या बस बुक कर सकते हैं। यह आपको सीधा गोविंदघाट तक पहुंचाएगा।
- ऋषिकेश से गोविंदघाट 260 किमी की दूरी पर है। यह सफर पूरा करने में आपको लगभग 7 से 8 घंटे का समय लगेगा।
- कोशिश करें कि आप ऋषिकेश से गोविंदघाट का बस का सफर रात में करें, इसके बाद दिन में आप पैदल यात्रा शुरू करें।
- अगर आप 10 से 12 किमी की पैदल यात्रा एक दिन में नहीं कर पा रही हैं, तो आप गोविंदघाट पहुंचने के बाद 4 से 5 किमी चलने के बाद होटल लेकर आराम कर सकती हैं। इसके बाद सफर अगले दिन शुरू कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें- उत्तराखंड के 5 सबसे बड़े शहर है और उनकी शानदार और अद्भुत जगहें, जीवन में एक बार जरूर दीदार करने पहुंचें
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।