कम बजट में कई शहरों का ट्रैवल प्लान करना है, तो इसके लिए आपको पहले से ही प्लानिंग करनी होगी। अगर आप इस ट्रिप की तैयारी अच्छे से नहीं करेंगे, तो खर्चा बहुत ज्यादा हो सकता है। अक्सर लंबी छुट्टियों पर जाने वाले लोग एक साथ कई जगहों पर घूमने का सोचते हैं।
उनका प्लान होता है कि वह किसी ऐसी जगह पर जाएं, जहां रास्ते में उन्हें अच्छे-अच्छे शहरों से होकर गुजरना पड़े। इससे वह एक साथ कई लोकेशन को कवर कर सकते हैं। अगर आप भी किसी ऐसी ही ट्रिप पर जाना चाहते हैं, तो यह आर्टिकल आपके काम आएगा। आज के इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताएंगे, जिसे आप एक ही ट्रिप में कवर कर लेंगे।
मथुरा-वृंदावन-आगरा
अगर एक साथ 3 अच्छी जगह घूमना है, तो मथुरा,वृंदावन और आगरा का एक साथ ट्रिप प्लान कर सकते हैं। दिल्ली से मथुरा के लिए कई ट्रेनों की सुविधा है। अगर आप अपनी गाड़ी से नहीं जा रहे हैं, तो ट्रेन से सफर कर सकते हैं। यहां आपको सस्ते होटल भी मिलेंगे। मथुरा घूमने के बाद आप वृंदावन जाएं। मथुरा से वृंदावन केवल 10-12 किमी की दूरी पर है। आप मथुरा रेलवे स्टेशन से ऑटो रिक्शा, टैक्सी, या लोकल बस ले सकते हैं। यात्रा में 20-30 मिनट के करीब ही समय लगेगा।
मथुरा से आगरा के लिए भी राज्य परिवहन की बसें चलती हैं। आप मथुरा बस स्टेशन से आगरा के लिए बस ले सकते हैं। ट्रेन टिकट और होटलों की बुकिंग पहले से ही ऑनलाइन कर लें, ताकि यात्रा के दौरान कोई असुविधा न हो। ऑनलाइन टिकट बुक करने से आपको मथुरा में कम बजट में होटल का चुनाव करने में आसानी होगी।
इसे भी पढ़ें- मथुरा-वृंदावन से वापस आते हुए इन 3 जगहों पर घूमने जरूर जाएं, यादगार हो जाएगा ट्रिप
पुष्कर-अजमेर-जयपुर-उदयपुर
अजमेर, पुष्कर, जयपुर, और उदयपुर राजस्थान के प्रमुख पर्यटन स्थल हैं। इन जगहों पर आप एक ही साथ यात्रा करके आ सकते हैं। पहले आप पुष्कर के लिए ट्रेन ले सकते हैं। इसके बाद यहां से अजमेर जाएं और उसके बाद जयपुर और उदयपुर जाएं। अजमेर से पुष्कर की दूरी लगभग 15 किमी है। आपको इन सभी जगहों पर पहुंचने के लिए ट्रेन, बस और कैब की सुविधा मिल जाएंगी। यहां होटल भी सस्ते हैं, तो आपको कोई परेशानी भी नहीं होगी।
इसे भी पढ़ें- हरिद्वार की इन छिपी हुई जगहों पर घूमने का बनाएं प्लान, जन्नत से कम नहीं है यहां का नजारा
हरिद्वार-देहरादून-ऋषिकेश
दिल्ली से हरिद्वार के लिए राज्य परिवहन और निजी बसें चलती हैं। यात्रा में लगभग 5-7 घंटे का समय लगता है। यहां पहुंचने के बाद आप ऋषिकेश के लिए लोकल बसें ले सकते हैं। यात्रा में लगभग 45 मिनट का समय लगता है। अगर आपको ट्रेन से यात्रा करना पसंद है, तो आप दिल्ली से हरिद्वार के लिए ट्रेन ले सकते हैं। इसके बाद ऋषिकेश तक बस से जाएं। ऋषिकेश घूमने के बाद आप देहरादून के लिए भी लोकल बसें ले सकते हैं। यात्रा में लगभग 1.5 घंटे का समय लगता है।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों