घूमने घूमने का जब कभी भी नाम आता है तो राजस्थान इस लिस्ट में सबसे पहले नंबर पर आता है अगर आप भी लॉन्ग वीकेंड पर कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं और आप चाहते हैं कि आपकी पॉकेट पर भी ज्यादा बोलना पड़े तो आप पुश करके पास मौजूद इन तीन खूबसूरत जगह पर जरूर जाएं
पुष्कर के पास घूमने जाएं ये तीन जगह
अजमेर
पुष्कर के पास घूमने के लिए अजमेर सबसे बेहतरीन जगह है। यह पुष्कर से लगभग 15 किलोमीटर दूर पर स्थित है। अजमेर एक प्रमुख ऐतिहासिक और धार्मिक स्थल है। यहां पर टूरिस्ट का जो खास आकर्षण है वह अजमेर शरीफ दरगाह है इसके साथ ही आप यहां पर आनासागर लेक घूमने जा सकते हैं। अढ़ाई दिन का झोपड़ा, तारागढ़ फोर्ट यहां पर घूमने के लिए सबसे प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों में से एक है।
- यहां पर दो दिन का ट्रिप आप ₹10000 में आसानी से कर सकते हैं।
- दिल्ली से अजमेर जाने के लिए आप ट्रेन या बस ले सकते हैं। जिसका किराया 250 से लेकर 350 रुपए तक होगा।
- 1000 से लेकर ₹2000 प्रतिदिन के लिए आपको होटल और होमस्टे मिल जाएंगे।
- यहां पर आपको लॉज भी मिल जाएगा जहां पर एक रात का किराया 300 से लेकर ₹500 ही है।
- खाना भी यहां पर ज्यादा महंगा नहीं है एक वक्त का खाना खाने के लिए आपको 100 से 150 रुपए चुकाने होंगे।
- नजदीक में घूमने के लिए आप ई रिक्शा ले सकते हैं,दूर के लिए आप टूरिस्ट बसों से जा सकते हैं।
अलवर
अलवर में घूमने के लिए कई अट्रैक्टिव टूरिस्ट डेस्टिनेशन है। इनमें से अलवर का किला सबसे ऐतिहासिक किला है। यह किला अरावली पहाड़ी पर लगभग 304 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। इसके अलावा आप विनय विलास महल घूम सकते हैं। यह काफी खूबसूरत महल है इसे सिटी पैलेस के नाम से जाना जाता है। इतिहास में रुचि रखते हैं तो आपको अलवर म्यूजियम जरूर जाना चाहिए, यहां पर आपको प्राचीन काल की खूबसूरत पेंटिंग का कलेक्शन देखने को मिल सकता है। कंपनी गार्डन और सिलीसेढ़ झील भी बेहद खूबसूरत जगह हैं।
इसे भी पढ़ें:One day trip: एक दिन की ट्रिप में Delhi-NCR की इन बेहतरीन जगहों को एक्सप्लोर करें
- दिल्ली से अलवर की दूरी 150 किलोमीटर है।
- दिल्ली से अलवर तक यात्रा करने के लिए आप बस या ट्रेन का उपयोग कर सकते हैं।
- ट्रेन की टिकट आपको 150 सौ से 250 के बीच आ जाएगी।
- स्लीपर बस का किराया 200 से 400 के बीच होगा।
- आप यहां होटल में भी कम बजट में रह सकते हैं, लेकिन अगर आप हॉस्टल में ठहरते हैं तो इससे आपका ज्यादा खर्च नहीं होगा।
- यहां पर आपको कई तरह के किफायती ढाबा मिल जाएगा जहां पर आप कम पैसे में अच्छा खाना खा सकते हैं।
जयपुर
इसके अलावा आप जयपुर का भी भ्रमण कर सकते हैं। जयपुर को दुनिया पिंक सिटी के नाम से जानती है,यह राजस्थान का प्रमुख शहर है जो अपने लोकप्रिय फोर्ट्स इमारत के लिए दुनिया भर में जाना जाता है।
- दिल्ली से जयपुर जाने के लिए आप स्लीपर कोच की टिकट ले सकते हैं, जिसकी कीमत 200 से ₹300 चुकानी होगी।
- रात में ठहरने के लिए आप होटल के बजाय हॉस्टल का चयन कर सकते हैं।
- यहां पर अगर आप लोकल जगह पर खाएं तो आपकी पॉकेट पर भी ज्यादा असर नहीं पड़ेगा और आपको खाना भी अच्छा मिलेगा
इसे भी पढ़ें:दिल्ली एनसीआर की इन जगहों पर ही आप भी उठा सकते हैं जिपलाइनिंग का मजा
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit- Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों