द्वारका के इन मंदिरों में जन्माष्टमी पर जाएं दर्शन करने, जानें कैसे कर सकते हैं दिल्ली से ट्रिप प्लान

जन्माष्टमी पर द्वारका जाकर भगवान कृष्ण के जन्मोत्सव में भाग लेना, आपको जिंदगी भर याद रहेगा। इस समय द्वारका का माहौल इनता सुंदर होता है कि आपको यहां से वापस जाने का मन नहीं होगा। जन्माष्टमी के पर्व में हर साल यहां लाखों लोग घूमने के लिए आते हैं।
द्वारका में जन्माष्टमी के दौरान आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम और महोत्सव भारतीय संस्कृति की विविधता और सुंदरता को दर्शाते हैं। द्वारका में स्थित द्वारकाधीश मंदिर, जो भगवान कृष्ण को समर्पित है, जन्माष्टमी पर विशेष रूप से सजाया जाता है। इस समय यहां यात्रा करना भगवान कृष्ण के प्रति गहरी श्रद्धा और भक्ति का आदान-प्रदान करता है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको द्वारका के कुछ ऐसे मंदिर के बारे में बताएंगे, जहां जन्माष्टमी के दौरान जाना आपको यादगार रहेगा।
राधा दामोदर मंदिर

राधा दामोदर मंदिर द्वारका में एक प्रमुख पर्यटन स्थल है। यह मंदिर भगवान कृष्ण और उनकी प्रेमिका राधा को समर्पित है। मंदिर में राधा और कृष्ण की आकर्षक मूर्तियां हैं, जो भक्तों को उनकी अनंत प्रेम कहानी की याद दिलाती हैं। यहां पर आयोजित होने वाले धार्मिक अनुष्ठान और भजन भक्तों को यहां पर पूरे दिन बिताने के लिए मजबूर कर देते हैं। इसके साथ-साथ मंदिर की सुंदर नक्काशी और कला इसे एक आकर्षक धार्मिक स्थल बनाती है। यह यह भारत के सबसे सुंदर मंदिर में से एक माना जाता है।
स्वामीनारायण मंदिर
यह दूर-दराज से आने वाले भक्तों और पर्यटकों को आकर्षित करता है। मंदिर का शांतिपूर्ण और आध्यात्मिक वातावरण भक्तों को ध्यान और साधना के लिए एक आदर्श स्थान प्रदान करता है। यहां मंदिर भारतीय वास्तुकला का अच्छा उदाहरण है, जिसमें नक्काशी, सजावटी पेंटिंग और कला के अनूठे तत्व देखने को मिलते हैं। अगर आप द्वारका जा रहे हैं, तो स्वामिनारायण मंदिर में घूमकर जरूर आएं।
इसे भी पढ़ें- मथुरा-बरसाना जाने का बना रही हैं प्लान तो जान लें कितना आएगा खर्च
द्वारकाधीश मंदिर
Voir cette publication sur Instagram
अगर द्वारका जा रहे हैं, तो इस मंदिर में दर्शन किए बिना आने की बिलकुल भी न सोचें। क्योंकि यह द्वारका का सबसे खास मंदिर है। जन्माष्टमी का पर्व हर साल यहां बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है।
इसे भी पढ़ें- मथुरा-वृंदावन से वापस आते हुए इन 3 जगहों पर घूमने जरूर जाएं, यादगार हो जाएगा ट्रिप
इस तरह करें ट्रिप प्लान?

- दिल्ली से द्वारका की दूरी- 1,436 है।
- ट्रेन से- दिल्ली से द्वारका के लिए ट्रेन आसानी से मिल जाएगी। आप दिल्ली से द्वारका के लिए सीधी ट्रेन ले सकते हैं। यात्रा का समय लगभग 20-24 घंटे हो सकता है।
- सड़क मार्ग से- दिल्ली से द्वारका की सड़क यात्रा लगभग 1,000 किमी है और यह 15-18 घंटे लग सकती है।
- फ्लाइट से- दिल्ली से द्वारका के लिए वायु यात्रा सबसे तेज और सुविधाजनक तरीका है। दिल्ली का इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा (IGI) से आप जामनगर एयरपोर्ट (जो द्वारका के करीब है) के लिए फ्लाइट ले सकते हैं। जामनगर से द्वारका लगभग 120 किमी दूर है और आप टैक्सी या बस से वहां पहुंच सकते हैं।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।