Fri Sep 11, 2026 | Updated 11:46 PM IST

होली में मथुरा-बरसाना जाने का बना रही हैं प्लान तो जान लें कितना आएगा खर्च

इस साल होली का त्योहार 25 मार्च 2024 को सेलिब्रेट किया जा रहा है। ऐसे में अगर आप भी मथुरा-बरसाना जाने का सोच रही हैं तो कुछ खास बातें जान लें।   
Updated:- 2024-03-14, 14:13 IST
mathura barsana holi tour

होली का त्योहार सबसे ज्यादा धूमधाम से मथुरा-बरसाना में सेलिब्रेट किया जाता है। हर साल यहां कई अलग- अलग तरीके से होली सेलिब्रेट किया जाता है। फूलों की होली, रंग वाली होली, गुलाल की होली, इत्यादी। ऐसे में इस होली आप भी मथुरा-बरसाना जाने का बना रही हैं प्लान तो यहां जाने से पहले जान लें कि आपको कहां रुकना है और यहां घूमने में आपका कितना खर्च आने वाला है। 

दिल्ली से मथुरा कैसे जाएं

mathura barsana holi tour

  • दिल्ली से मथुरा आप अपनी कार से भी जा सकती हैं।
  • बस के माध्यम से भी आप चाहे तो मथुरा जा सकती हैं। आपको मथुरा जाने में करीब 4 घंटे लगेगे। इसके लिए आपको करीब 300 रुपये का भुगतान करना होगा।
  • वहीं ट्रेन की बात करें तो ट्रेन से आपको मथुरा जाने में करीब 2 घंटे का ही समय लगता है। जनरल क्लास से आप जाती हैं तो आपको 200 से 300 रुपये में टिकट मिल जाएगी। 
  • ध्यान रखें की होली में काफी लोग मथुरा जाते हैं तो इस समय आपको सब कुछ की बुकिंग पहले करनी होगी। 

मथुरा में ठहरने का खर्च

mathura holi tour

वृंदावन में 4 से 5 प्रसिद्ध मंदिरों में घूमने के लिए आपके टैक्सी बुक करनी होगी। इसके लिए आपको 300 से 500 रुपये का भुगतान करना होगा। वहीं अगर आप मथुरा में ठहरने का प्लान कर रही हैं तो आपके 500 से 800 रुपये का भुगतान करना होगा। होली के दिनों में यहां ठहरने के लिए आपको पहले से बुकिंग करनी होगी। (कुछ इस तरह रहा मेरा वृन्दावन का सफर)

इसे भी पढ़ें- Braj Holi 2024: बरसाना, वृंदावन और मथुरा में डोलयात्रा का पूरा कार्यक्रम, यहां पढ़ें

पहले करें बुकिंग

होली के समय भीड़ काफी ज्यादा होती हैं। ऐसे में आप यहां अपनी कार से नहीं घूम सकते हैं। ऐसे में अगर आप होली में यहां जाने का प्लान कर रही हैं तो आपको अपनी कार को होटल में ही छोड़ देना चाहिए। इसके बाद आपको पूरा मथुरा-बरसाना घूमना चाहिए। 

इसे भी पढ़ें- राजस्थान में होली सेलिब्रेट करनी है तो ऐसे बनाएं 3 दिन घूमने का प्लान

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें 

Image credit- freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।