Holi 2025 Long Weekend: होली पर 1 दिन की छुट्टी लेकर पूरे 5 दिन तक घूमने का लुत्फ उठाएं, इन जगहों पर पहुंचें

Holi 2025 Long Weekend Best Places To Visit: घूमने-फिरने का शौक लगभग हर कोई किसी को होता है। इसलिए जब भी किसी को समय मिलता है, वो अपनी पसंदीदा जगहों पर मौज-मस्ती करने के लिए पहुंच जाते हैं।
देश में पर्व और त्योहार के मौके पर भी कई लोग घूमने का खूब शौक रखते हैं। होली भी एक ऐसा पर्व है, जिसके उपलक्ष्य में कोई लोग अपनों के साथ खूबसूरत और शानदार जगहों पर घूमने का प्लान बनाते रहते हैं।
होली पर घूमने-फिरने की बात होती है, तो कई लोग लंबी छुट्टी का इंतजार करते हैं। ऐसे में अगर आपसे यह बोला जाए कि होली पर ऑफिस से 1 दिन छुट्टी लेकर पूरे 5 दिनों तक घूमने का लुत्फ उठा सकते हैं, तो फिर आपका जवाब क्या होगा?
इस आर्टिकल में हम आपको बताने जा रहे हैं कि होली पर कैसे 1 दिन छुट्टी लेकर पूरे 5 दिनों तक घूमने का लुत्फ उठा सकते हैं? छुट्टियों में इन शानदार जगहों पर अपनों के साथ पहुंच सकते हैं।
होली 2025 लॉन्ग वीकेंड (Holi 2025 Long Weekend)
होली के खास मौके पर घूमने का आप शानदार लुत्फ उठा सकते हैं। इसके लिए आप 12 मार्च से लेकर 16 मार्च तक घूमने का प्लान बना सकते हैं। इन छुट्टियों में अपनों के साथ घूम सकते हैं।
अगर आप होली के मौके पर लॉन्ग वीकेंड का लुत्फ उठाना चाहते हैं, तो आपको 12 मार्च यह 17 मार्च में से किसी एक दिन ऑफिस से छुट्टी लेनी होगी। अगर आप इन दोनों में से किसी 1 दिन छुट्टी लेते हैं, तो 5 दिन तक घूम सकते हैं। आइए तारीख के द्वारा समझते हैं।
होली 2025 लॉन्ग वीकेंड तारीख (Holi 2025 Long Weekend Dates)
- 12 मार्च- बुधवार (ऑफिस से छुट्टी ले सकते हैं)
- 13 मार्च- गुरुवार (छोटी होली की छुट्टी)
- 14 मार्च- शुक्रवार (होली की छुट्टी)
- 15 मार्च- शनिवार (वीकेंड की छुट्टी)
- 16 मार्च- रविवार (वीकेंड की छुट्टी)
- 17 मार्च- सोमवार (ऑफिस से छुट्टी ले सकते हैं)
इस तरह अगर आप 12 मार्च या फिर 17 मार्च में से किसी 1 दिन ऑफिस से छुट्टी लेते हैं, तो आपको 1-2 दिन नहीं बल्कि, पूरे 5 दिनों तक घूमने का मौका मिल सकता है। इन 5 दिनों में आप देश की कई खूबसूरत, ऐतिहासिक और धार्मिक जगहों को अपनों के साथ एक्सप्लोर कर सकते हैं। आइए होली पर घूमने की कुछ बेस्ट जगहों के बारे में जानते हैं।
वृंदावन की होली (Holi In Vrindavan)
होली के शुभ मौके पर देश में किसी शानदार और सबसे लोकप्रिय जगह घूमने की बात होती है, तो एक यह दो लोग नहीं, बल्कि लाखों लोग सबसे पहले वृंदावन की ही बात करते हैं। वृंदावन में देश की सबसे शानदार होली होली मनाई जाती है। होली के मौके पर यहां विदेशी पर्यटक भी घूमने के लिए पहुंचते हैं। यहां की लगभग हर गलियों में होली की धूम दिखाई देती है।
ऋषिकेश की होली (Holi In Rishikesh)
उत्तराखंड की हसीन वादियों में मौजूद ऋषिकेश एक खूबसूरत हिल स्टेशन के साथ-साथ होली सेलिब्रेट करने के लिए एक बेस्ट डेस्टिनेशन भी माना जाता है। होली के मौके पर यहां कई कार्यक्रम का आयोजन भी होता है। गंगा किनारे स्थित ऋषिकेश में परिवार, दोस्त या पार्टनर के साथ पहुंच सकते हैं। होली पर यहां गंगा नदी के किनारे कई लोग मौज-मस्ती करते दिख जाएंगे।
इसे भी पढ़ें: Train Ticket 3x Refund: वेटिंग लिस्ट ट्रेन टिकट कंफर्म न होने पर मिलेगा 3 गुणा रिफंड, Ixigo से ऐसे टिकट बुक करें
वाराणसी की होली (Varanasi Ki Holi)
अगर आप उत्तर प्रदेश में होली सेलिब्रेट करने के प्लान बना रहे हैं, तो अधिक सोचे बिना आपको वाराणसी पहुंच जाना चाहिए। होली के शुभ मौके पर वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर और गंगा तट के किनारे हजारों को होली सेलिब्रेट करते हुए दिख जाएंगे। होली के मौके पर यहां विदेशी पर्यटक भी घूमने के लिए पहुंचते हैं। गंगा नदी में बोटिंग भी कर सकते हैं।
होली के मौके पर वृंदावन, ऋषिकेश और वाराणसी के अलावा, जयपुर, शिमला, सोमनाथ, पुरी और नैनीताल जैसी अन्य जगहों पर भी अपनों के साथ मौज-मस्ती करने के लिए पहुंच सकते हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image@freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।