Top Places Near Naraingarh: अंबाला वाले नारायणगढ़ से 100 Kms के आसपास में स्थित इन शानदार जगहों को बनाएं वीकेंड डेस्टिनेशन

Weekend Trip Near Ambala Haryana: देश की राजधानी दिल्ली से करीब 217 किमी दूर स्थित अंबाला हरियाणा का एक चर्चित और प्रमुख शहर है। यह खूबसूरत शहर पंजाब की सीमा से काफी करीब में भी स्थित है।
अंबाला हरियाणा की एक ऐसी जगह है, जिसका इतिहास हड़प्पा सभ्यता से लेकर मौर्य साम्राज्य तह जुड़ा रहा है। अंबाला से कुछ ही दूरी पर स्थित नारायणगढ़ भी हरियाणा का एक प्रमुख शहर है, जो हिमालय की सीमा से काफी करीब है।
इस आर्टिकल में हम आपको नारायणगढ़ के आसपास में स्थित कुछ ऐसी शानदार और हसीन जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें अंबाला से लेकर नारायणगढ़ वाले वीकेंड डेस्टिनेशन बना सकते हैं।
सोलन (Solan Best Places)

हरियाणा के नारायणगढ़ के सबसे पास में स्थित किसी शानदार और हसीन जगह पर घूमने की बात होती है, तो कई लोग सबसे पहले सोलन का ही नाम लेते हैं। सोलन हिमाचल प्रदेश का एक खूबसूरत और मनमोहक हिल स्टेशन माना जाता है।
सोलन में सिर्फ नारायणगढ़ से ही नहीं, अंबाला, दिल्ली एनसीआर और अन्य शहरों से भी लोग घूमने के लिए पहुंचते रहते हैं। यहां का शांत और शुद्ध वातावरण भी सैलानियों को खूब मोहित करता है। सोलन में आप अपनों के साथ पिकनिक मनाने के साथ-साथ एडवेंचर एक्टिविटी का भी लुत्फ उठा सकते हैं। मार्च में यहां का मौसम भी एकदम सुहावना रहता है।
- दूरी-नारायणगढ़ से सोलन की दूरी करीब 99 किमी है।
इसे भी पढ़ें: Romantic Places: कपल्स मार्च में देश की इन शानदार और हसीन जगहों को बनाएं रोमांटिक पॉइंट, यादगार हो जाएगा लम्हा
चकराता (Chakrata Me Ghumane Ki Jagah)

समुद्र तल से करीब 7 हजार से भी अधिक फीट की ऊंचाई पर मौजूद चकराता उत्तराखंड की हसीन वादियों में स्थित एक टॉप क्लास हिल स्टेशन माना जाता है। चकराता को उत्तराखंड का छिपा हुआ हसीन खजाना भी माना जाता है।
बादलों से ढके ऊंचे-ऊंचे पहाड़, घने जंगल, देवदार के बड़े-बड़े पेड़ और झील-झरने चकराता की खूबसूरती में चार चांद लगाने कम काम करते हैं। यहां जनवरी और फरवरी में हुई बर्फ को मार्च के महीने में देखा जा सकता है। चकराता में आप टाइगर फॉल्स, चिल्मिरी गर्दन, देवबन और कलसी जैसी शानदार जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं।
- दूरी-नारायणगढ़ से चकराता की दूरी करीब 137 किमी है।
चुर्धर (Churdhar, Himachal Pradesh)

हिमालय की हसीन वादियों में स्थित चुर्धर के बारे में बहुत कम लोग हो जानते होंगे। ऐसे में आपको बता दें कि चुर्धर, हिमाचल के सिरमौर जिले में स्थित है, जिसे कई लोग चूड़धार के नाम से भी जानते हैं। चुर्धर, सिरमौर जिले में शिवालिक पर्वत की सबसे ऊंची चोटी है। चोटी की ऊंचाई करीब 10 हजार फीट से भी अधिक बताई जाती है।
चुर्धर को प्रकृति प्रेमियों के लिए जन्नत माना जाता है। यहां कई लोग शांति और सुकून का पल बिताने के लिए पहुंचते हैं। चुर्धर में स्थित शिरगुल महादेव का दर्शन करना का भूलें। चुर्धर के पहाड़ों में ट्रैकिंग से लेकर हाईकिंग और कैम्पिंग का भी लुत्फ उठा सकते हैं।
- दूरी-नारायागढ़ से चुर्धर की दूरी करीब 120 किमी है।
देहरादून (Dehradun Me Ghumane Ki Jagah)

नारायणगढ़ से कुछ ही घंटों की ड्राइव पर मौजूद उत्तराखंड की राजधानी भी अंबाला वालों के लिए एक बेस्ट डेस्टिनेशन हो सकता है। ऊंचे-ऊंचे पहाड़ों के बीच में स्थित देहरादून अपनी खूबसूरती के साथ-साथ कई शानदार और खूबसूरत जगहों के लिए जाना जाता है।
देहरादून में आप टपकेश्वर मंदिर, सहस्त्रधारा, मालसी डियर पार्क, वन अनुसंधान संस्थान और रॉबर्स गुफा जैसी शानदार और चर्चित जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं। देहरादून में आप एडवेंचर एक्टिविटी का भी लुत्फ उठा सकते हैं। देहरादून में आप स्थानीय भोजन का लुत्फ उठाना न भूलें।
- दूरी-नारायणगढ़ से देहरादून की दूरी करीब 112 किमी है।
इसे भी पढ़ें: Delhi To Reckong Peo Trip: दिल्ली से 3 दिन के लिए रिकांग पिओ का शानदार ट्रिप बनाएं, मिल सकती है बर्फबारी
इन जगहों को भी एक्सप्लोर करें
नारायणगढ़ के आसपास में अन्य और भी कई शानदार और खूबसूरत जगहें मौजूद हैं, जिन्हें आप एक्सप्लोर कर सकते हैं। जैसे-नारायणगढ़ से करीब 27 किमी दूर स्थित नाहन, 138 किमी दूर स्थित चैल और करीब 88 किमी दूर स्थित कसौली को भी एक्सप्लोर कर सकते हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image@theexploreenthusiast,chakrata.official
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।