परिवार के साथ मनाना चाहते हैं दिवाली का त्योहार, तो ट्रेन नहीं बस से इस तरह जाने का बनाएं प्लान

आज के इस आर्टिकल में हम यात्रियों के लिए घर जाने का एक सस्ता और अच्छा ऑप्शन बताएंगे। इसकी मदद से आप भी दिवाली का पर्व अपने परिवार के साथ मना पाएंगे।  

diwali special bus ticket booking

दिवाली का पर्व बस कुछ दिन ही दूर है, लेकिन इस पर्व में टिकट मिलना लोगों की सबसे बड़ी समस्या होती है। दरअसल, लोग अपने परिवार और गांव से दूर शहरों में नौकरी के लिए जाते हैं।

इस समय लाखों लोग बड़े-बड़े शहरों में नौकरी कर रहे हैं, लेकिन जब त्योहार आता है, तो उन्हें घर जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

लोग 2 से 3 महीने पहले टिकट बुक करने की कोशिश करते हैं, लेकिन फिर भी उन्हें ट्रेन में टिकट नहीं मिल पाती। अभी भी ऐसे बहुत से यात्री होंगे जो दिवाली पर घर जाना चाहते हैं, लेकिन उनके पास टिकट नहीं है।

बस के जरिए इस तरह बनाएं यात्रा का प्लान

diwali travel plan by bus

अगर आपको ट्रेन में टिकट नहीं मिल पा रही है, तो आप बस से अपने गांव जा सकते हैं। वैसे तो यात्रियों के पास फ्लाइट से यात्रा करने का भी ऑप्शन है, लेकिन फ्लाइट की टिकट त्योहारों के समय काफी महंगी हो जाती है।

ऐसे में 10 हजार रुपये फ्लाइट की टिकट पर लगाना कहीं से भी सही नहीं लगता।

इसे भी पढ़ें- दिवाली पर जाना चाहते हैं घर, लेकिन नहीं मिल रहा टिकट? ये है सबसे सस्ता और सही ऑप्शन

उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (Uttar Pradesh State Road Transport Corporation)

diwali travel idea

  • उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम द्वारा दिल्ली से कई बसें चलाई जाती है।
  • कुल 49 बसें है जिनकी मदद से आप अपने गांव यूपी या बिहार जा सकते हैं।
  • इसमें आपको AC और Non AC की सुविधा मिल रही है।
  • आप इन बसों की टिकट ऑनलाइन IRCTC की अधिकारिक वेबसाइट या मेक माय ट्रिप की एप की मदद से आसानी से बुक कर सकते हैं।
  • इन बसों का प्राइस 700 से शुरू होता है।

इसे भी पढ़ें-Indian Railway: प्लेटफार्म टिकट से भी कर सकते हैं ट्रेन में सफर, जानें क्या करना होगा

  • आप ऑनलाइन ही अपने पसंद की सीट बुक कर सकते हैं।
  • बस कहां से रवाना होगी इसकी जानकारी भी आपको ऑनलाइन मिल जाएगी।
  • बस के जरिए आप 12 से 13 घंटे में अपने गांव पहुंच जाएंगे।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
Image Credit- Insta, Freepik
HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP