Summer Vacation के लिए दिल्ली से मुंबई घूमने जा रहे हैं, तो इस तरह 15 हजारा में पूरा होगा ट्रिप

कम बजट में ट्रिप प्लान करने वाले लोगों के लिए जरूरी होता है कि वह पहले ही अपने बजट के हिसाब से लोकेशन और खर्चों का खाका तैयार कर लें। क्योंकि इससे वह समझ जाते हैं कि एक ट्रिप पर उनका कितना खर्चा हो सकता है। 

 

delhi to mumbai summer vacation trip

गर्मियों की छुट्टियों में हर कोई घूमने का प्लान बना रहा है। कई लोग होंगे जो अभी भी इस चिंता में होंगे कि आखिर ऐसी किस जगह का ट्रिप प्लान करें, जहां खर्चा भी कम आए और घूमने में भी मजा आए। अगर आप दिल्ली से ट्रिप प्लान कर रहे हैं, तो मुंबई घूमने जा सकते हैं।

ये जगह घूमने के साथ-साथ खाने के शौकीन लोगों को भी पसंद आएगी। आज के इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताएंगे, जिससे आप कम खर्चे में दिल्ली से मुंबई घूम कर वापस आ सकते हैं।

कम बजट में प्लान करें मुंबई ट्रिप

mumbai trip plan under

  • 3 लोग मात्र 15 हजार में दिल्ली से मुंबई ट्रिप प्लान कर सकते हैं। इसके लिए आपको ऐसे साधन का चुनाव करना होगा जिसमें खर्चा कम आए।
  • सबसे पहले आप दिल्ली मुंबई की स्लीपर कोच में ट्रेन टिकट बुक कर लें। ऐसा इसलिए क्योंकि स्लीपर कोच में आपको 600 से 700 रुपये में टिकट आसानी से मिल जाएगी।
  • इस तरह 3 लोगों का दिल्ली से मुंबई ट्रेन से आने जाने का खर्च 3600 रुपये आएगा।
  • अगर आप फ्लाइट से यात्रा करेंगे, तो एक टिकट के लिए आपको 7000 से 8000 रुपये देने पड़ जाएंगे। इसलिए ट्र्रेन से यात्रा करना सबसे सही है।

मुंबई में कम बजट वाले होटल

mumbai tripr

  • मुंबई रेलवे स्टेशन पर पहुंचने के बाद सबसे पहले आप होटल लेंगे। इसके लिए आप होटल ऑनलाइन ही बुक कर लें।
  • ऑनलाइन होटल बुक करने पर आपको सस्ते होटल के कई ऑप्शन मिल जाएंगे। साथ ही बैंक डेबिट और क्रेडिट कार्ड का ऑफर भी मिलता है।
  • मुंबई में होटल आपको 1500 से 3000 रुपये के बीच आसानी से मिल जाएंगे। लेकिन एक कमरे में 3 लोगों के रहने पर आपको अलग से चार्ज देना पड़ सकता है।
  • इससे बेहतर यह होगा कि आप मुंबई में हॉस्टल में रहने का प्लान करें। यहां एक रात के लिए आपको 700 से 800 रुपये देने होंगे।
  • इस तरह अगर 3 लोग 3 दिन भी मुंबई में रात गुजारते हैं, तो रहने का खर्च 2100 रुपये आएगा।
  • यह कम बजट में मुंबई ट्रिप प्लान करने का सबसे अच्छा तरीका है।

खाने का खर्च

mumbai food

मुंबई में खाने के खर्च की चिंता करने की जरूरत नहीं है। आपको यहां कई छोटे ढाबे और स्टॉल मिल जाएंगे। जहां से आप सस्ता खाना खा सकते हैं। 3 लोगों का मुंबई में 3 दिनों तक खाने का खर्च 5000 रुपये तक आएगा।

घूमने का खर्च

अभी तक आपने 3600 रुपये ट्रेन टिकट+ 2100 हॉस्टल+5000खाना= 10700 रुपये खर्च किए हैं। इसके बाद घूमने के लिए आपके पास 4300 रुपये बचे हैं। इसे आप 3 दिन मुंबई घूमने पर खर्च कर सकते हैं। आप चाहें, तो अपने साथ खाने-पीने की कुछ चीजें साथ लेकर चल सकते हैं। इससे खाने पर भी खर्चा आपका ज्यादा नहीं होगा।

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP