herzindagi
how to plan trip under  to mumbai

दोस्तों के साथ इस तरह प्लान करें मुंबई से ट्रिप, मात्र 5 हजार रुपये आएगा खर्च

अगर आप दोस्तों के साथ ट्रिप प्लान कर रहे हैं, तो होटल में रात गुजारने की बजाय हॉस्टल में रुक सकते हैं।   
Editorial
Updated:- 2024-04-16, 10:11 IST

मुंबई के आसपास ऐसी कई सुंदर जगहें हैं, जहां आप अपने दोस्तों के साथ ट्रिप प्लान कर सकते हैं। इन लोकेशन की सबसे खास बात यह है कि यहां घूमने के लिए आपको ज्यादा पैसे भी खर्च नहीं करने होंगे। आज के इस आर्टिकल में हम आपको मुंबई से कुछ किमी की दूरी पर स्थित फेमस लोकेशन के बारे में जानकारी देंगे। 

लवासा का बनाएं रोड ट्रिप प्लान

lavasa

मुंबई से लवासा ट्रिप आप कई तरह से प्लान कर सकते हैं। जिसमें ट्रेन, टैक्सी और रोड ट्रिप का ऑप्शन है। अगर आपके पास अपनी कार है, तो आप सभी दोस्त मिलकर एक साथ घूमने जा सकते हैं। इसके अलावा कम बजट में ट्रिप प्लान करना है, तो आप ट्रेन के जरिए इस ट्रिप को पूरा कर सकते हैं।

  • मुंबई से लवासा पहुंचने में आपको कुल 5 घंटे लगते हैं। 
  • लवासा पहुंचने के लिए सबसे पहले आपको मुंबई से पुणे के लिए ट्रेन लेनी होगी। 
  • इसके बाद आप बस या टैक्सी के जरिए लवासा पहुंच सकते हैं। 
  • ऐसा इसलिए, क्योंकि आप दोस्तों के साथ ट्रिप प्लान कर रहे हैं, तो टैक्सी का किराया सभी में बटेगा, इसलिए आपको यह महंगा नहीं लगेगा। 
  • मुंबई से पुणे जाने के लिए ट्रेन का टिकट 200 से 300 रुपये में आसानी से मिल जाएगा। 
  • आप दोस्तों के साथ ट्रिप प्लान कर रहे हैं, इसलिए आप होटल लेने की बजाय हॉस्टल में रात बिताएं। 
  • दोस्तों के साथ पूरी रात हॉस्टल में मजा करने का मौका आप पूरी लाइफ नहीं भूल पाएंगे। 
  • लवासा में घूमने के लिए जगह- लवासा नेचर ट्रेल, दासवे व्यू पॉइंट, लवासा झील, तम्हिनी घाट, देवकुंड झरना और तिकोना किला घूमने जा सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें- ऐसा किला जिसे भारत का कोई भी राजा जीत नहीं पाया, इसने 52 बार हमले को झेला है

 

भंडारदरा (Bhandardara)

Bhandardara

  • मुंबई से 4 घंटे की दूरी पर स्थित यह जगह दोस्तों के साथ घूमने के लिए बेस्ट है। 
  • यहां भी आप ट्रेन, बस या टैक्सी से पहुंच सकते हैं। 
  • भंडारदरा के सबसे निकटतम स्टेशन इगतपुरी है। रेलवे स्टेशन से आप टैक्सी कर सकते हैं। रेलवे स्टेशन से भंडारदरा करीब 1:30 घंटे की दूरी पर है।
  • मुंबई से इगतपुरी तक के लिए आपको 150 रुपये से 200 रुपये में स्लीपर कोच में टिकट मिल जाएगी।

यह विडियो भी देखें

इसे भी पढ़ें:    पूर्व भारत की इन हसीन और मनमोहक जगहों की सैर पर कब निकल रहे हैं आप

Bhandardara view

  • अगर आप रोड ट्रिप प्लान कर रहे हैं, तो एमएसआरटीसी बसों से ट्रैवल कर सकते हैं। ये बसें ठाणे, नासिक और मुंबई को जोड़ती हैं। 
  • यहां आप अपने दोस्तों के साथ हॉस्टल में रात गुजार सकते हैं। यहां आपको एक बेड के लिए 600 से 700 रुपये देने होंगे। 
  • घूमने के लिए जगह- यहां आप अंब्रेला फॉल्स, रतनगढ़ किला, भंडारदरा बांध, रंधा झरना, वसुंधरा झरना, श्री अमृतेश्वर मंदिर और नन्ही झरना देखने जा सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें: Mountain Passes: ये खूबसूरत पहाड़ी दर्रे हिंदुस्तान को बनाते हैं बेहद खास, आप भी एक्सप्लोर करें

 

राजमाची (Rajmachi)

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Sayan Nath (@sayannath)

 

  • यह जगह भारत के पश्चिमी तट पर स्थित पहाड़ियों के बीच है। इस जगह को लोग यहां के अद्भुत किले के लिए जानते हैं। यह किला समुद्र तल से 2710 फीट ऊपर बना हुआ है। इस किले के आसपास सुंदर नजारे हैं, जो किले को और ज्यादा सुंदर बनाते हैं। यहां से शिरोरा बांध के बैकवाटर का शानदार नजारा दिखाई देता है। 
  • आप यहां ट्रेन या बस के जरिए भी घूमने आ सकते हैं। 
  • अगर आप ट्रेन के जरिए ट्रिप प्लान कर रहे हैं, तो आपको मुंबई से कर्जत तक के लिए ट्रेन लेनी होगी। इसके बाद आप बस या कैब कर सकते हैं।
  • अगर आप रोड के जरिए ट्रिप प्लान कर रहे हैं, तो कोंढाणे की ओर से  जा सकते हैं। यहां से आपको 3-4 घंटे की लंबी दूरी तय करनी पड़ती है।

 

 

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी।यहां क्लिक करें

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

Image Credit-  Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।