herzindagi
delhi to badrinath complete step by step travel guide

दिल्ली से बद्रीनाथ तक का सफर आसान बनाएं, पढ़ें पूरी यात्रा गाइड

Nar Narayan Jayanti Yatra: बद्रीनाथ में इस समय भगवान नर-नारायण जयंती हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है। इस उत्सव में डोली निकाली जाती है, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया।
Editorial
Updated:- 2025-07-31, 15:29 IST

बद्रीनाथ धाम में हो रहे भगवान नर-नारायण उत्सव की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इसे देखने के बाद लोग अब यहां भगवान के दर्शन का प्लान बनाने लगे हैं। चार धाम यात्रा की शुरुआत होने के बाद, लाखों लोग अब तक दर्शन के लिए जा चुके हैं। मौसम खराब होने और हादसा होने की खबरों की बाद भी भक्तों की श्रद्धा देखने को मिल रही है। ऐसा जरूरी नहीं है कि आप चारों धाम के दर्शन एक साथ ही कर आएं। लोग अलग-अलग धाम के दर्शन के लिए जा रहे हैं। अगर आप इस साल बद्रीनाथ के दर्शन का प्लान बना रही हैं और सही यात्रा गाइड चाहती हैं, तो यह आर्टिकल आपके काम आएगा। आज के इस आर्टिकल में हम आपको बद्रीनाथ दर्शन तक पहुंचने के सभी रास्तों के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे। इससे आपको अकेले यात्रा करने में भी परेशानी नहीं होगी।

बद्रीनाथ का मार्ग क्या है?

  • दिल्ली से पहले हरिद्वार - ऋषिकेश - देवप्रयाग - रुद्रप्रयाग - कर्णप्रयाग - जोशीमठ- गोविंदघाट और फिर बद्रीनाथ पहुंचेगे।
  • इसलिए अगर आप सफर की शुरुआत कर रहे हैं, तो पहले आपके दिमाग में यह होना चाहिए कि आपको हरिद्वार पहुंचना है। इसके बाद आप ऋषिकेश जाएंगे।
  • हरिद्वार आप बस और ट्रेन से भी पहुंच सकती हैं। अगर आप बजट में यात्रा प्लान कर रही हैं, तो ट्रेन से पहले हरिद्वार या देहरादून आएं, इसके बाद आप आगे के लिए बस लें।

इसे भी पढ़ें- चार धाम यात्रा पर कैसे जाएं, रूट मैप से लेकर रजिस्ट्रेशन तक सभी जानकारी विस्तार से पढ़ें यहां

 

delhi to badrinath complete step by step travel guide

बद्रीनाथ के लिए बस का सफर कहां से शुरू होगा?

  • दिल्ली से हरिद्वार या देहरादून ट्रेन से पहुंचने के बाद आपको ऋषिकेश के लिए बस मिलेगी। क्योंकि, हरिद्वार से रुद्रप्रयाग या कर्णप्रयाग के लिए बस मिलना मुश्किल होता है। इसलिए आप पहले ऋषिकेश पहुंच जाएं। इसके बाद आपको बस मिलना आसान हो जाएगा।
  • आप ऋषिकेश पहुंचकर रुद्रप्रयाग, जोशीमठ या गोविंदघाट के लिए बस ले सकती हैं। यह तीनों ऑप्शन इसलिए, क्योंकि हो सकता है कि आपको बस स्टैंड पर केवल रुद्रप्रयाग या जोशीमठ के लिए ही बस मिलें। आप पहले इन रूट की बस लेकर यहां पहुंचे फिर आगे गोविंदघाट या बद्रीनाथ के लिए बस या कैब बुक कर सकती हैं।
  • इस पूरे सफर को पूरा करने में आपको लगभग 2 से 3 दिन के लिए होटल बुकिंग करना पड़ सकता है। क्योंकि, यह सफर लंबा है और आपको थकान हो सकती है।
  • बद्रीनाथ मंदिर के पास रात में ध्यान के लिए आप बद्रीनाथ की ध्यान गुफाओं में जा सकती हैं।

यह विडियो भी देखें

इसे भी पढ़ें- इन 3 शिव मंदिरों में सावन के महीने में मिलती है फ्री में रहने और खाने की सुविधा, आप भी करें एक्सप्लोर

 

delhi to badrinath complete step by step travel guides

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।