IRCTC के साथ पूरा होगा चार धाम यात्रा का सपना, सितंबर में मात्र 50 हजार के अंदर दर्शन कर आएंगी आप

सितंबर का महीना चार धाम यात्रा के लिए अच्छा है, क्योंकि इस समय मौसम सुहावना होने लगता है। कई लोग इस यात्रा पर अकेले जाने का प्लान बना रहे हैं। कुछ लोग ऐसे भी हैं, तो सितंबर में अपने माता-पिता को यात्रा पर भेजने का प्लान कर रहे हैं, इसलिए अच्छे टूर पैकेज खोज रहे हैं। ऐसा इसलिए, क्योंकि पहाड़ी रास्ते अनुमान से ज्यादा कठिन साबित हो सकते हैं, इसलिए यहां जाने से पहले आपको पूरी तैयारी करना जरूरी है। यही कारण है कि लोग टूर पैकेज से यात्रा करने का सोचते हैं। इसमें सारी तैयारियां आपको पहले ही पढ़ने को मिल जाएंगी। आज के इस आर्टिकल में हम आपको इस टूर पैकेज के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।
चार धाम यात्रा टूर पैकेज
- इस पैकेज की शुरुआत दिल्ली से हो रही है।
- पैकेज में आपको 11 रात और 12 दिनों तक सफर करने का मौका मिलेगा।
- पैकेज में आपको बद्रीनाथ, गंगोत्री, केदारनाथ और यमुनोत्री दर्शन करने का मौका मिलेगा।
- इस पैकेज में आप बस से पूरा सफर करेंगी।
- पैकेज का नाम CHARDHAM YATRA EX DELHI है।
- आईआरसीटीसी के टूर पैकेज में मिलने वाली सुविधाएंपढ़ने के बाद टिकट बुक करें।
पैकेज फीस
- 2 लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 54000 रुपये है।
- अगर तीन लोगों के साथ यात्रा कर रही हैं, तो प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 49000 रुपये है।
- बच्चों के लिए पैकेज फीस 30000 रुपये है।
- भारतीय रेलवे की आधिकारिक वेबसाइटसे टिकट बुकिंग का तरीकाआसान है।
पैकेज में मिलने वाली सुविधाएं
- प्रतिदिन 1 लीटर पानी की बोतल
- नाश्ता और रात का खाना मिलेगा, लेकिन लंच की सुविधा नहीं मिलेगी।
- पिक-अप ड्रॉप के लिए गाड़ी की सुविधा
- 11 रातों के लिए शेयरिंग के आधार पर होटल का खर्च शामिल होगा।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik, irctc official website
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।