चार धाम यात्रा की शुरुआत 30 अप्रैल से शुरू होने जा रही है। ऐसे में यात्रा का प्लान बना रहे लोग अभी से चिंता में आ गए हैं। क्योंकि, यह यात्रा अन्य तीर्थ यात्राओं की तरह आसान नहीं होती। इसमें आपको कई बातों का खास ख्याल रखना पड़ता है। जैसे यात्रा की शुरुआत कहां से होगी, रजिस्ट्रेशन करवाना होगा, रात गुजारने के लिए जगह सिलेक्ट करना और कितने दिनों में इसे पूरा करना है। इसके अलावा लोग कई बार स्वास्थ्य जांच, जरूरी दस्तावेज और यात्रा के मौसम की सही जानकारी नहीं रखते, इससे भी उन्हें यात्रा में कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसलिए, आज के इस आर्टिकल में हम आपको यात्रा से जुड़ी पूरी जानकारी विस्तार से बताएंगे।
यमुनोत्री तक पहुंचने के लिए आपको हरिद्वार से ऋषिकेश फिर बरकोट और जानकी चट्टी से गुजरना होगा। इसके बाद अगला स्टॉप यमुनोत्री होगा।
इसे भी पढ़ें- चार धाम की यात्रा पर जाने वाले लोगों को जरूर पता होनी चाहिए ये 5 बातें
यमुनोत्री से निकलकर फिर उत्तरकाशी आएगा। इसके बाद हरसिल से होते हुए आप गंगोत्री पहुंच जाएंगे।
यह विडियो भी देखें
केदारनाथ पहुंचने के लिए आप गंगोत्री से निकलकर घनसाली जाएंगे। इसके बाद अगस्तमुनि और गुप्तकाशी से होते हुए केदारनाथ पहुंच जाएंगे।
केदारनाथ से निकलकर रास्ते में चमोली गोपेश्वर और गोविन्द घाट आएगा। इसके बाद अगला स्टॉप बद्रीनाथ होगा। चारों धाम के दर्शन के बाद बद्रीनाथ से जोशीमठ होते हुए आप ऋषिकेश और हरिद्वार पहुंच जाएंगे।
चार धाम के लिए हेलीकॉप्टर सुविधा अलग-अलग हेलीपैड से शुरू होती है। आप जिस धाम के लिए जाना चाह रहे हैं, उसके लिए आपको अलग-अलग हेलीपैड पर पहुंचना होगा।
यमुनोत्री के लिए हेलीकॉप्टर कहां से मिलेगा- खरसाली हेलीपैड से हेलीकॉप्टर के साथ-साथ घोड़े या खच्चर भी आपको यहां से मिल जाएंगे। खरसाली से यमुनोत्री लगभग 6 किमी दूर है।
गंगोत्री के लिए हरसिल हेलीपैड से आप घोड़े या खच्चर के साथ हेलीकॉप्टर भी ले सकते हैं। हरसिल से गंगोत्री लगभग 50 किमी दूरी पर स्थित है। सबसे अच्छी बात यह है कि आपको देहरादून से भी हेलीकॉप्टर सुविधा मिल रही है। देहरादून से आप खरसाली और हरसिल के लिए हेलीकॉप्टर ले सकते हैं।
गुप्तकाशी, फाटा और सिरसी से भी आपको हेलीकॉप्टर सेवाएं मिलती है। केदारनाथ के लिए आप इन तीनों जगहों से हेलिकॉप्टर बुक कर सकते हैं। इन तीनों जगहों से केदारनाथ के लिए घोड़े और खच्चर की भी सुविधा मिलती है। इसमें सबसे ज्यादा महंगा गुप्तकाशी से केदारनाथ तक हेलीकॉप्टर लेना है। गुप्तकाशी हेलीपैड से ही आपको ब्रद्रीनाथ के लिए भी हेलीकॉप्टर सेवाएं मिल जाती हैं।
इसे भी पढ़ें-चार धाम यात्रा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने जा रहे हैं, तो इन बातों का जरूर रखें ध्यान
गुप्तकाशी, बरकोट, देवप्रयाग, जोशीमठ चार धाम कैंप, बद्रीनाथ , चमोली, उत्तरकाशी और रुद्रप्रयाग जैसी जगहों पर आपको होटल और कैंप की सुविधा मिल जाएगी। आप अपनी यात्रा के अनुसार इन जगहों पर कहीं भी रहने के लिए होटल ले सकते हैं। बस ध्यान रखें कि पहले ही बुकिंग करवा लें। क्योंकि, भीड़ ज्यादा होने की वजह से अक्सर लोगों को होटल और कैंप मिलने में परेशानी होती है। इसके साथ ही बजट में बढ़ जाते हैं।ध्यान रखें कि चारधाम ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवाने के बाद ही यात्रा करें। क्योंकि, होटल में स्टे के दौरान आपसे रजिस्ट्रेशन डिटेल्स मांगी जा सकती है।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।