चंडीगढ़ से बना रहे हैं कम बजट में हनीमून ट्रिप का प्लान, तो इन पैकेज के जरिए जाएं घूमने

अगर आप अप्रैल और मई महीने में हनीमून ट्रिप का प्लान बना रहे हैं, तो आप भारतीय रेल के पैकेज से घूमने जा सकते हैं। यह पैकेज भरोसे के साथ-साथ आपकी सुविधाओं का भी पूरा ध्यान रखता है। इसमें आपको केवल पैकेज के लिए एक टिकट बुक करना है।
इसके बाद आप आपके और आपके पार्टनर के लिए होटल, ट्रेन-फ्लाइट टिकट, खाना-पीना और घुमाने के लिए बस की सुविधा जैसी चीजे भारतीय रेल करता है। इसलिए अगर आप बिना किसी ट्रैवल प्लानिंग के ट्रिप प्लान करना चाहते हैं, जिसमें आपको किसी तरह की झंझट न हो, तो आप इन पैकेज से जा सकते हैं।
आज के इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसे पैकेज के बारे में बताएंगे, जहां आप 5 से 6 दिनों के लिए हनीमून टूर पैकेज कम बजट में कर सकते हैं।
चेरापूंजी, गुवाहाटी, काजीरंगा, मावलिनोंग और शिलांग

- इस पैकेज के जरिए आप एक साथ 5 जगहों पर घूम पाएंगे।
- पैकेज की शुरुआत चंडीगढ़ से 11 अप्रैल से हो रही है।
- यह पैकेज 6 रात और 7 दिनों का है। (5 और 7 स्टार होटल में 1500 रुपये में रह सकते हैं आप, जानें कैसे)
- पैकेज में आपको ब्रेकफास्ट और रात का खाना मिलेगा।
- पैकेज के लिए फ्लाइट आपको 6:40 मिनट पर मिलेगी।
- पैकेज फीस- दो लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 46700 रुपये हैं।
- पैकेज में मात्र 46700 रुपये में होटल का खर्च, 2 दो लोगों के आने-जाने की फ्लाइट की टिकट, खाने का खर्च और घूमने के लिए बस-कैब की सुविधा मिलेगी।
इसे भी पढ़ें- हैदराबाद वालों के लिए IRCTC का खास तोहफा, एक साथ 5 जगहों पर मिलेगा घूमने का मौका
गुलमर्ग, पहलगाम, सोनमर्ग और श्रीनगर टूर पैकेज

- इस पैकेज की शुरुआत 20 अप्रैल से चंडीगढ़ से हो रही है।
- पैकेज में आपको एक साथ 4 जगहों पर घूमने का मौका मिलेगा।
- यह टूर पैकेज 5 रात और 6 दिनों का है। । (राजस्थान के सबसे खूबसूरत हनीमून डेस्टिनेशन)
- इसके लिए आप दोपहर 1 बजे और शाम 6 बजे फ्लाइट ले पाएंगे।
- पैकेज फीस- इस पैकेज की फीस गुवाहाटी टूर पैकेज के मुकाबले थोड़ा कम है।
- दो लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति फीस 32,200 रुपये हैं।
- मात्र 32,200 रुपये में दो लोगों के 6 दिनों तक होटल का खर्च, खाने-पीने का खान, फ्लाइट की आने-जाने की टिकट और घूमने के लिए कैब-बस की सुविधा मिलेगी।
इसे भी पढ़ें- दिल्ली वाले मात्र 5000 में घूम सकते हैं ये खास जगह, बस फॉलो करें ये टिप्स
मनाली और शिमला टूर पैकेज

- इस पैकेज की लिए टिकट आप 17 मई और 14 जून के लिए बुक कर सकते हैं।
- यह टूर पैकेज 7 रात और 8 दिनों का है।
- सुबह 7 बजे आपको इसके लिए फ्लाइट मिलेगी।
- दो लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 45000 रुपये हैं।
- मात्र 45000 रुपये में दो लोगों के 8 दिनों तक होटल का खर्च, खाने-पीने का खान, फ्लाइट की आने-जाने की टिकट और घूमने के लिए कैब-बस की सुविधा मिलेगी।
- पैकेज के लिए टिकच आप भारतीय रेल की अधिकारिक वेबसाइट से बुक कर सकते हैं।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें-
साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।