Fri Sep 11, 2026 | Updated 11:00 PM IST

धर्मशाला में 3 दिन घूमने का कर रहे हैं प्लान, तो इन जगहों को करें एक्सप्लोर

अगर आप गर्मियों में घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो फिर आपको धर्मशाला की इन हसीन वादियों में ज़रूर पहुंचना चाहिए।
Updated:- 2022-05-05, 12:03 IST
places to visit dharamshala in  day

गर्मी के मौसम में हिल स्टेशन घूमने का एक अलग ही मज़ा होता है। गर्मी के मौसम में ठंडी जगहों पर न सिर्फ घूमने में मज़ा आता है बल्कि हसीन वादियों को देखकर मन को शांति भी मिलती है। गर्मी के मौसम में घूमने के लिए हर पर्यटक की टूरिस्ट प्लेसेस की लिस्ट में हिमाचल प्रदेश की कुछ बेहतरीन जगहों का नाम ज़रूर शामिल रहता है।

ऐसे में अगर आप भी गर्मियों के मौसम में धर्मशाला की हसीन वादियों में 3 दिन घूमने का प्लान बना रहे हैं तो फिर आपको इस लेख को ज़रूर पढ़ना चाहिए। क्योंकि इस लेख में हम आपको धर्मशाला की कुछ बेहतरीन जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें आप 3 दिन में अच्छे से एक्सप्लोर कर सकते हैं और भरपूर एन्जॉय कर सकते हैं। आइए जानते हैं।

पहले दिन इन जगहों को करें एक्सप्लोर

dharamshala tour in  days inside

धर्मशाला अपनी सुंदरता, पहाड़, झरना और साफ नदी के कारण पूरे विश्व भर में फेमस है। यहां सिर्फ भारत के लोग ही नहीं बल्कि विदेश से भी लोग घूमने के लिए पहुंचते हैं। पहले दिन आप धर्मशाला में डल झील (नाडी झील) घूमने का प्लान बना सकते हैं। क्रिस्टल से भी क्लीन इस झील का पानी सैलानियों को आकर्षित करता है। यहां घूमने के बाद आप बंजी जंपिंग, राफ्टिंग जैसी कई एडवेंचर स्पोर्ट्स भी कर सकते हैं।

इसके अलावा धर्मशाला के त्रियुंड ट्रैक के लिए निकल सकते हैं। यहां आपको कई लोग ट्रेकिंग करते हुए दिखाई दे देंगे। ट्रेकिंग का लुत्फ़ उठाने के बाद आप शांति के लिए पवित्र ज्वालामुखी देवी मंदिर घूमने के लिए जा सकते हैं। कहा जाता है कि पांडव भी यहां कुछ समय के लिए विश्राम किए थें।

इसे भी पढ़ें:बेहद खूबसूरत है सतपुली हिल, दिल्ली से तक़रीबन 294 किमी है दूर

दूसरे दिन इन जगहों को करें एक्सप्लोर

places to visit dharamshala in  days inside

धर्मशाला में आप दूसरे दिन यहां मौजूद क्रिकेट मैदान को देखने के लिए जा सकते हैं जो हसीन वादियों के बीच में मौजूद है। समुद्र तल से लगभग 1 हज़ार मीटर से भी अधिक की ऊंचाई पर मौजूद दुनिया के सबसे ऊंचे खेल मैदानों में से एक है। क्रिकेट मैदान घूमने के बाद आप युद्ध स्मारक भी घूमने के लिए जा सकते हैं। देवदार के जंगलों में स्थित है यह जगह सैलानियों के बीच खूब लोकप्रिय है।(हरिपुरधार हिल स्टेशन)

युद्ध स्मारक घूमने के बाद आप नामग्याल मठ और दलाई लामा मंदिर परिसर भी घूमने के लिए जा सकते हैं। बौद्ध स्थल के रूप में प्रसिद्ध ये दोनों शांति और प्रार्थना स्थल के रूप में प्रसिद्ध हैं। आपको बता दें कि यहां का शांतिपूर्ण वातावरण दुनिया भर के पर्यटकों को बेहद आकर्षित करता है।

तीसरे दिन इन जगहों को करें एक्स्प्लोर

places to visit dharamshala in  days inside

क्रिकेट मैदान, नामग्याल मठ और दलाई लामा मंदिर परिसर घूमने के बाद आप प्रसिद्ध भागसुनाग झरना घूमने का रुख कर सकते हैं। हरियाली और प्रकृति के बीच मौजूद ये झरना सैलानियों के बीच काफी लोकप्रिय है। अगर आपको धर्मशाला का इतिहास जानना है तो फिर आपको कांगड़ा कला संग्रहालय और मसरूर रॉक कट मंदिर भी घूमने के लिए ज़रूर पहुंचना चाहिए।

इसे भी पढ़ें:मई के महीने में परिवार संग घूमने की ये हैं बेहतरीन जगहें

कैसे पहुंचे धर्मशाला?

dharamshala tour in  days inside

धर्मशाला पहुंचना बेहद ही आसान है। दिल्ली, चंडीगढ़, आदि जगहों से आप बस के द्वारा धर्मशाला पहुंच सकते हैं। दिल्ली से धर्मशाला की दूरी लगभग 470 किलोमीटर है। इसके अलावा आप हवाई यात्रा के द्वारा भी धर्मशाला घूमने के लिए पहुंच सकते हैं। अपनी कार से भी घूमने के लिए कई लोग धर्मशाला पहुंचते हैं।(नालदेहरा हिल स्टेशन)

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit(@sutterstocks,wallpapercave)

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।