एडवेंचर स्पोर्ट्स के स्वर्ग ऑली में स्कीईंग क्लासेस लेकर आप भी बन सकती हैं स्कीईंग की मास्टर

अगर स्कीईंग सीखने की इच्छा है तो आप ऑली में इसकी ट्रेनिंग लेकर आप सर्दियों में एडवेंचर स्पोर्टस का पूरा आनंद उठा सकती हैं। <div>&nbsp;</div>
Updated:- 2018-11-29, 17:23 IST
auli best place to get training for skiing adventure sports main

सर्दियों में स्नोफॉल का मजा लेने के लिए अक्सर आप बर्फीले पहाड़ों का रुख करते हैं। स्नोफॉल में बर्फ के गोले बनाना, बर्फ पर फिसलना और स्नोमैन बनाना तो सभी को अच्छा लगता है, लेकिन बर्फ में एडवेंचर स्पोर्ट्स का अपना ही मजा है। अगर आपने बर्फ में स्कीईंग का मजा नहीं लिया तो समझ लीजिए आपने पूरी तरह से एंजॉय नहीं किया। 

अगर सेलेब्स की बात करें तो कई बॉलीवुड सेलेब्स स्कीईंग में दिलचस्पी रखते हैं। इनमें उर्वशी रौतेला, रितिक रोशन, सुजैन खान, शाहरुख खान और उनका बेटा अबराम, लीसा हेडन, कृति सेनन, गुल पनाग का नाम विशेष रूप से लिया जा सकता है। स्कीईंग है ही इतना दिलचस्प कि आपको भी इसका मजा लेने का मन करेगा।

auli best place to get training for skiing adventure sports inside

अगर आपने पहले स्कीईंग नहीं की है तो मन छोटा ना करें। ऑली में स्कीईंग का मजा लेने के लिए विशेष रूप से ट्रेनिंग दी जाती है। अगर आप ये क्लासेस ले लें तो बर्फ पर पूरी रफ्तार के साथ आगे बढ़ते हुए एंजॉय कर सकती हैं। तो आइए जानते हैं ऑली के इस स्कीईंग कोर्स के बारे में-

एडवेंचर स्पोर्ट्स के लिए शौकीनों का स्वर्ग माना जाता है ऑली। हरिद्वार से 250 किमी की दूरी पर स्थित इस हिल स्टेशन में स्कीईंग सीखने के लिए ट्रेनिंग दी जाती है। समुद्र तल से 2500 से 3000 फीट की ऊंचाई पर स्थित नंदा देवी, कामेत और द्रोणगिरी जैसे पर्वतों के सामने यह स्कीईंग कोर्स कराया जाता है। इसमें स्कीईंग के बेसिक्स सिखाए जाते हैं। इसमें एक ट्रेनर 6 स्टूडेंट्स को सिखाता है। इसी कारण सीखने वालों को काफी अच्छी ट्रेनिंग मिलती है। 

इस तरह कराई जाती है ट्रेनिंग

ऑली में एक ओरिएंटेशन प्रोग्राम होता है, जिसमें टीम और यूज होने वाले इक्विपमेंट के बारे में बताया जाता है। रात में आराम करने के बाद सुबह आठ बजे नाश्ता करके 6 किमी का सफर करके स्कीईंग की लोकेशन पर पहुंचा जाता है। 9.30 बजे सीखने वाले लोगों को ब्रीफिंग और निर्देश दिए जाते हैं और फिर 1.30 या दो बजे तक स्कीईंग की जाती है। शाम में स्कीईंग तकनीक पर वीडियो सेशन्स भी होते हैं। इसके अलावा आप इंस्ट्रक्टर्स से प्रैक्टिस टेकनीक्स के बारे में भी सीख सकती हैं। दूसरे दिन तक आप ट्रेनिंग के बेसिक्स समझने के बाद धीरे-धीरे स्कीईंग में सहज हो जाएंगी। सात दिन तक चलने वाली ट्रेनिंग लेकर आप पूरी तरह इसमें पारंगत हो जाएंगी। 

auli best place to get training for skiing adventure sports inside

ये सामान साथ ले जाएं

स्कीईंग करते हुए अपने साथ कुछ जरूरी सामान जैसे कि पानी, विंड प्रूफ जैकेट, विंड प्रूफ ट्राउजर, स्की मास्क या स्की हेल्मेट, वार्म थर्मल्स, वार्म ग्लव्स, वूलन सॉक्स साथ रखें। इससे आप बर्फीली जगह के तापमान के प्रभाव से बची रहेंगी और स्कीईंग का पूरा आनंद उठा पाएंगी।

Read more : बर्फबारी के बाद कश्मीर में लीजिए स्नोफॉल का मजा और इन एक्टिविटीज से करिए खुद को तरोताजा

auli best place to get training for skiing adventure sports inside

ट्रेनिंग के साथ मस्ती भी

सीखने के बाद कुछ देर मौजमस्ती के लिए आप बोनफायर का मजा ले सकती हैं या फिर लंबी वॉक पर जा सकती हैं। इसके अलावा जोशमठ कस्बे में जा सकती हैं, लोकल मार्केट्स से शॉपिंग कर सकती हैं और प्राचीन मंदिरों में भी घूम सकती हैं। 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।