महाराष्ट्र का जुन्नर भी किसी हसीन जगह से कम नहीं है।यह शहर बहुत ही खूबसूरत है। साथ ही, इसका पुरातात्विक महत्व भी है। पुरातत्वविद और जुन्नर पर्यटन विकास संगठन के संस्थापक सिद्धार्थ ने बताया कि जुन्नर हजारों साल पुराना शहर है। कभी यहां सातवाहन का शासन साम्राज्य हुआ करता था। उस समय, उनकी राजधानी जुन्नर शहर में थी। जुन्नर में भारत की किसी भी शहर से ज्यादा गुफाएं हैं।
इंट्रेस्टिंग बात यह है कि ज्यादातर किले पहाड़ों पर हैं, जिन्हें देखने के लिए ट्रैकिंग करना ही एकमात्र तरीका है। जुन्नर आज भी भीड़-भाड़ से कोसों दूर है। यहां मुंबई की तरह बड़ी-बड़ी इमारतें नहीं हैं। यहां पर खूबसूरत फार्म, मंदिर और किले मौजूद हैं, जहां पर बहुत सुकून है जो शायद आपको मुंबई के शोर में न मिले।
ऐसे में अगर आप जुन्नर जाने का प्लान कर रहे हैं, तो यकीन मानिए एक दिन में इस जगह को एक्सप्लोर नहीं किया जा सकता है। आप 3 तीन दिन का ट्रिप प्लान करें, ताकि खूब मजा किया जा सके। मगर ट्रिप प्लान करने से पहले इन जगहों को अपनी लिस्ट में जरूर शामिल करें।
यहां पर कई खूबसूरत मंदिर मौजूद हैं, जिन्हें एक्सप्लोर किया जा सकता है। आप यहां पर मौजूद ब्रह्मनाथ मंदिर, नागेश्वर मंदिर, लेण्याद्री मंदिर आदि को एक्सप्लोर किया जा सकता है। बेहतर होगा कि आप ब्रह्मनाथ मंदिर जाने का प्लान बना सकते हैं। यह मंदिर परांडे में मौजूद है, जिसका इतिहास काफी पुराना है।
महाराष्ट्र पर्यटन विभाग के सदस्य और जुन्नर पर्यटन विकास संगठन संस्थापक डॉ.अमोल पुंडे के अनुसार यह मंदिर 9वीं से 10वीं शताब्दी के बीच बनाया गया था। इस मंदिर का निर्माण शिलाहार घराणे ने करवाया था। लेण्याद्री महाराष्ट्र के पुणे स्थित लेण्याद्री एक ऐतिहासिक स्थल है। यह चट्टानों को काट कर बनाई गई गुफा है, जो पुणे नासिक रोड पर जुन्नर के पास बनी हुई है।
इसे जरूर पढ़ें- बसंत ऋतु में घूमने के लिए बेस्ट है मुंबई की ये 3 जगहें, जल्दी से बना लें ट्रिप प्लान
महाराष्ट्र का जुन्नर भी किसी हसीन जगह से कम नहीं है। यह शहर बहुत ही खूबसूरत है। साथ ही, इसका पुरातात्विक महत्व भी है। पुरातत्वविद और जुन्नर पर्यटन विकास संगठन के संस्थापक सिद्धार्थ ने बताया कि जुन्नर हजारों साल पुराना शहर है। कभी यहां सातवाहन का शासन साम्राज्य हुआ करता था। उस समय, उनकी राजधानी जुन्नर शहर में थी।
जुन्नर में भारत की किसी भी शहर से ज्यादा गुफाएं हैं। इन गुफाओं की संख्या लगभग 350 है। वहीं, इन गुफाओं का रखरखाव भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) द्वारा किया जाता है। कुछ लोकप्रिय गुफाएं हैं, जिन्हें आप जुन्नर में देख सकते हैं जैसे- अंबिका बौद्ध गुफाएं, लेण्याद्री गुफाएं, तुलजा बौद्ध गुफाएं, भीमाशंकर बौद्ध गुफाएं आदि।
जुन्नर बहुत ही खूबसूरत जगह है, जहां पर आपको कई फोर्ट देखने को मिलेंगे। अगर आप कुछ अच्छा और खास देखना चाहते हैं, तो जुन्नर में मौजूद शिवनेरी फोर्ट को एक्सप्लोर कर सकते हैं। बता दें कि यह जुन्नर का ऐतिहासिक फोर्ट है, जिसका धार्मिक महत्व भी है। इस यात्रा के दौरान आप कई तरह की चीजों को एक्सप्लोर कर सकते हैं।
कहा जाता है कि शिवाजी के जन्म के वक्त जीजाबाई इसी किले में थीं, तो जाहिर है कि शिवाजी का बचपन और शुरुआती जिंदगी इसी किले में गुजरी। जैसा कि हमने बताया है कि इस किले की चढ़ाई करना आसान नहीं है, लेकिन यकीन मानिए पूरे रास्ते आपको कुछ न कुछ देखने को मिलेगा।
यह फार्म वेद कस्तूरी होम स्टे के पास ही मौजूद है। यहां रहने की सुविधा के साथ-साथ आपको चीकू के फार्म, पारंपरिक वस्तुएं और कई एक्टिविटी करने का भी मौका मिलेगा। इस एग्रो फार्म में आपको खेती का अनुभव मिलेगा।
इसे जरूर पढ़ें- क्यों इस जगह को कहा जाता है सबसे भूतिया, यहां रात तो दूर दिन में भी जाने से डरते हैं लोग
अगर आप शहर से हैं तो इस जगह को एक्सप्लोर करना आपके लिए एक नया अनुभव हो सकता है। यहां आपको ऑर्गेनिक गन्ने का रस और फलों का स्वाद चखने का मौका मिलेगा। यहां न सिर्फ चीकू, बल्कि अंगूर और आम के खेत भी मिलेंगे। इन फार्म को भी आप एक्सप्लोर करने के लिए जा सकते हैं।
जुन्नर में घूमने के अलावा, आप पारंपरिक व्यंजनों का लुत्फ उठा सकते हैं। यहां की आप मासवडी, पाव भाजी और मिसल पाव को अपने आहार में शामिल कर सकते हैं। यहां के व्यंजनों में आपको महाराष्ट्र का अलग ही स्वाद मिलेगा।
अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- (@Freepik)
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।