Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:30 AM IST

Unlocking Junnar: महाराष्ट्र में मशहूर हैं जुन्नर के ये टेंपल, आप भी दर्शन करने पहुंचें

जुन्नर पुणे का एक ऐसा जिला है, जो आज भी लोगों की भीड़ से अछूता है। जुन्नर कई मायने में खास है। यहां हर मौसम में घूमने के लिए जाया जा सकता है। यहां क्या-क्या खास हैं और यहां की किन जगहों पर घूमा जा सकता है, आइए इस आर्टिकल में विस्तार से जानते हैं। <div>&nbsp;</div>
Updated:- 2024-02-23, 17:30 IST
best temples to explore in junnar in hindi

Best Places To Visit In Junnar: महाराष्ट्र में मौजूद कुछ जगहों की खूबसूरती की तारीफ में शब्द कम पड़ जाते हैं। महाराष्ट्र में स्थित लोनावाला, खंडाला, महाबलेश्वर के अलावा पंचगनी, माथेरान और इगतपुरी हिल स्टेशन जैसी जगहों को एक्सप्लोर करने हर दिन हजारों सैलानी पहुंचते हैं। महाराष्ट्र का जुन्नर भी किसी हसीन जगह से कम नहीं है।

यह शहर बहुत ही खूबसूरत है। साथ ही, इसका पुरातात्विक महत्व भी है। पुरातत्वविद और जुन्नर पर्यटन विकास संगठन के संस्थापक सिद्धार्थ ने बताया कि जुन्नर हजारों साल पुराना शहर है। कभी यहां सातवाहन का शासन साम्राज्य हुआ करता था। उस समय, उनकी राजधानी जुन्नर शहर में थी।  जुन्नर में भारत की किसी भी शहर से ज्यादा गुफाएं हैं।

इंट्रेस्टिंग बात यह है कि ज्यादातर किले पहाड़ों पर हैं, जिन्हें देखने के लिए ट्रैकिंग करना ही एकमात्र तरीका है। जुन्नर आज भी भीड़-भाड़ से कोसों दूर है। यहां मुंबई की तरह बड़ी-बड़ी इमारतें नहीं हैं। यहां पर खूबसूरत फार्म, मंदिर और किले मौजूद हैं, जहां पर बहुत सुकून है जो शायद आपको मुंबई के शोर में न मिले। ऐसे में अगर आप जुन्नर जाने का प्लान कर रहे हैं, तो यहां के फेमस टेंपल को एक्सप्लोर करना न भूलें। 

ब्रह्मनाथ मंदिर  

Junnar famous temple

आप ब्रह्मनाथ मंदिर का दीदार करने के लिए भी जा सकते हैं। यह मंदिर पारुंडे में मौजूद है, जिसका इतिहास काफी पुराना है। महाराष्ट्र पर्यटन विभाग के सदस्य और जुन्नर पर्यटन विकास संगठन संस्थापक डॉ.अमोल पुंडे के अनुसार यह मंदिर 9वीं से 10वीं शताब्दी के बीच बनाया गया था। इस मंदिर का निर्माण शिलाहार घराणे ने करवाया था।

इसे जरूर पढ़ें- Jamnagar Travel: जामनगर का छिपा हुआ खजाना है यह मनमोहक हिल्स

उस वक्त शिलाहार घराणे ने 12 शिव मंदिर बनाए थे। यहां पर नाथ सम्प्रदाय का मंदिर भी देखने को मिलेगा। यहां आप पूजा करने के लिए जा सकते हैं। इस मंदिर में पूजा करने के लिए भक्तों की भीड़ लगी रहती है। अगर आप जुन्नर जा रहे हैं, तो एक बार इस जगह को जरूर एक्सप्लोर करें।   

लेण्याद्री मंदिर 

लेण्याद्री महाराष्ट्र के पुणे स्थित लेण्याद्री एक ऐतिहासिक स्थल है। यह चट्टानों को काट कर बनाई गई गुफा है, जो पुणे नासिक रोड पर जुन्नर के पास बनी हुई है। यहां पहुंचने के लिए आपको 321 सीढ़ियों का सफर तय करना पड़ता है। ऐतिहासिक महत्व बनाए रखने के लिए इस जगह को भारतीय पुरातत्व विभाग के अंतर्गत संरक्षित रखा गया है। इस गुफा को अष्टविनायक मंदिर महाराष्ट्र में आठ प्रमुख गणेश मंदिरों को कहा जाता है।

यहां की गुफाएं 1 से 3 शताब्दी के बीच की बताई जाती है। यहां स्थित अष्टविनायक मंदिर पहली शताब्दी में बनाया गया था। लेण्याद्रि में विराजमान गणेश भगवान की गिनती महाराष्ट्र राज्य के 8 अष्ट विनायक मंदिरों में होती है। रोजाना यहां भक्तों का अच्छा खासा जमावड़ा लगता है। यहां गणपति को गिरिजात्मज गणपति के नाम से संबोधित किया जाता है।

नागेश्वर मंदिर

nageshwar temple dwarka

यह फेमस और प्राचीन मंदिर भारत के किसी और राज्य में नहीं बल्कि गुजरात के द्वारका में मौजूद है। कहा जाता है कि यह मंदिर ढाई हजार साल से भी अधिक पुराना है। भारत के लोकप्रिय 12 जोतिर्लिंलों में से एक यह मंदिर 'नागों के देवता के नाम से भी प्रसिद्ध है।

यहां भगवान शिव की पूजा उनके ज्योतिर्लिंग के रूप में की जाती है और उन्हें यहां दारुकवण नाम से भी जाना जाता है। इस मंदिर परिसर में भगवान शिव की लगभग 25 मीटर उंची प्रतिमा भक्तों के लिए काफी लोकप्रिय है।   

इसे जरूर पढ़ें- Chhatrapati Shivaji Maharaj Birth Place: खूबसूरत फार्म से लेकर शानदार फोर्ट्स तक, इन चीजों के लिए फेमस है जुन्नर

जुन्नर कैसे पहुंचें?

  • पुणे- नासिक राजमार्ग (NH60) से जुन्नर पुणे शहर से 2 से 3 घंटे की ड्राइव पर है। मुंबई से जुन्नर पहुंचने के लिए मुंबई-नासिक राजमार्ग ले सकते हैं और फिर नारायणगांवके रास्ते पुणे-नासिक राजमार्ग (एनएच60) का रुख कर सकते हैं। मुंबई से जुन्नार तक 3 से 4 घंटे की ड्राइव होगी। राज्य और निजी बसें भी उपलब्ध हैं।
  • जुन्नर के लिए कोई सीधी ट्रेन नहीं है। निकटतम रेलवे स्टेशन पुणे है, जो लगभग 95 किमी दूर है। जुन्नर पहुंचने के लिए आप बस या टैक्सी ले सकते हैं।
  • पुणे हवाई अड्डा जुन्नर का निकटतम हवाई अड्डा है, जो लगभग 100 किमी दूर है। जुन्नार पहुंचने के लिए टैक्सियां और बसें आसानी से उपलब्ध हैं।

जुन्नर के मूल निवासी नागेश ने कहा कि आपको यहां मानसून के दौरान आना चाहिए, यह शहर घूमने का सबसे अच्छा समय है। इस वक्त मौसम बहुत अच्छा रहता है, जहां आप दो से तीन दिन आराम से गुजार सकते हैं।   

 

अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- (@Freepik)

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।