तुलसी एक ऐसा पौधा है, जिसे अपने औषधीय गुणों के लिए जाना जाता है। इतना ही नहीं, इसका अपना एक अलग धार्मिक महत्व भी है। यही कारण है कि अधिकतर लोग अपने घर में तुलसी के पौधे को जगह देते हैं। तुलसी की एक खास बात यह भी है कि इसे एक बेहतरीन कंपेनियन प्लांट माना जाता है। आप इसे अन्य कई पौधों के पास उगा सकते हैं। यह एक ऐसी हर्ब है, जो कई प्लांट्स की बेहतर ग्रोथ में मददगार हो सकती है।
हालांकि, कुछ ऐसे प्लांट्स हैं जिन्हें तुलसी के साथ नहीं लगाने की सलाह दी जाती है। जब आप इन प्लांट्स को कंपेनियन प्लांट के रूप में तुलसी के साथ लगाते हैं तो इससे दोनों ही प्लांट की ग्रोथ व हेल्थ पर विपरीत असर पड़ता है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे ही प्लांट्स के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें आपको तुलसी के साथ लगाने से बचना चाहिए-
खीरा
खीरे के पौधे को कभी भी तुलसी के पौधे के साथ नहीं लगाना चाहिए। दरअसल, से दोनों ही पौधे पानी और अन्य पोषक तत्वों के लिए एक-दूसरे के साथ प्रतिस्पर्धा करते हैं। इतना ही नहीं, अगर तुलसी व खीरे को एक साथ लगाया जाए तो इससे खीरे के स्वाद पर भी असर पड़ सकता है। खीरा अक्सर अपने पड़ोसी पौधों का टेस्ट ले लेता है। इसलिए, कोशिश करें कि आप खीरे के साथ तुलसी का पौधा ना लगाएं।
सौंफ
सौंफ़ एक ऐसा पौधा है जिसे आपको तुलसी के साथ उगाने से बचना चाहिए। सौंफ और तुलसी को एक साथ (मौगरे के पेड़ को लगाने का तरीका) उगाना नुकसानदायक हो सकता है। ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि सौंफ़ का पौधा उन कीटों को आकर्षित कर सकता है जो आपके तुलसी के पौधों को संक्रमित कर सकते हैं। इतना ही नहीं, सौंफ तुलसी के साथ-साथ बगीचे में अन्य पौधों के विकास को रोक सकती है।
इसे भी पढ़ें: Gardening Ideas: बीज या जड़ से नहीं, डाल से उगा सकते हैं ये चार पौधे
थाइम
थाइम एक ऐसी हर्ब है, जिसे लोग अक्सर अपने गार्डन एरिया में जगह देना पसंद करते हैं। हालांकि, आपको इसे तुलसी के (इंडोर प्लांट्स) पास उगाने से बचना चाहिए। ऐसा इसलिए है, क्योंकि थाइम और तुलसी की ग्रोथ के लिए अलग-अलग जरूरतें होती हैं। ऐसे में जब इन्हें एक साथ लगाया जाता है तो इससे प्लांट की ग्रोथ सही तरह से नहीं हो पाती है। जहां थाइम को सूखी मिट्टी की आवश्यकता होती है और यह रेतीली मिट्टी के प्रति सहनशील होती है, जबकि तुलसी को नम, पोषक तत्वों से भरपूर मिट्टी की आवश्यकता होती है।
सेज
सेज एक अरोमेटिक हर्ब है, जिसे अक्सर लोग अपने घर में लगाते हैं। हालांकि, आपको सेज और तुलसी को एक साथ लगाने से बचना चाहिए। ऐसा इसलिए है, क्योंकि इन दोनों ही ग्रोथ से जुड़ी जरूरतें अलग हैं। सेज तुलसी की तुलना में सूखी मिट्टी पसंद करते हैं। ऐसे में इन दोनों को एक साथ गार्डन एरिया में जगह देना बहुत अच्छा विचार नहीं है।
इसे भी पढ़ें: इस दुर्लभ पौधे के बारे में कितना जानते हैं आप
रसभरी
रास्पबेरी जिसे रसभरी भी कहा जाता है, खाने में तो काफी टेस्टी होती है, लेकिन आपको इसे अपने तुलसी के पौधे के पास नहीं लगााना चाहिए। ऐसा इसलिए है, क्योंकि रसभरी बहुत तेजी से फैलते हैं। जिसके कारण वे सूरज की रोशनी, पानी और पोषक तत्वों के लिए तुलसी के साथ कॉम्पीटिशन कर सकते हैं। यही कारण है कि जब रसभरी को तुलसी के साथ लगाया जाता है तो इससे तुलसी की ग्रोथ पर नेगेटिव असर पड़ सकता है।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों