इस दुर्लभ पौधे के बारे में कितना जानते हैं आप

वैसे तो दुनिया में कई तरह के पेड़ पौधे होते हैं। जिनके महत्व के बारे में लोग नहीं जानते हैं और साधारण सा पौधा समझ बैठते हैं। इन्हीं में से एक पौधा है पर्पल हार्ट प्लांट, जिसके बारे में आइए जानें।  
Updated:- 2023-08-22, 10:37 IST
image

पर्पल हार्ट प्लांट गहरे बैंगनी रंग की पत्तियों और शाखाओं वाला एक सदाबहार पौधा है, जिसे अक्सर घर की क्यारी, गमले, हैंगिंग बास्केट में लगाया जाता है। पर्पल हार्ट प्लांट एक लो मेंटीनेन्स पौधा है, जिसे लगाने के बाद ज्यादा देखभाल की जरूरत नहीं होती है। पर्पल हार्ट प्लांट पौधे का बोटैनिकल नाम Tradescantia pallida है। हरे भरे क्यारी और पौधों के बीच बैंगनी रंग का यह पौधा बेहद खूबसूरत दिखता है।

पर्पल हार्ट प्लांट के बारे में

uses of purple heart plant

पर्पल हार्ट प्लांट को अक्सर पार्क, क्यारी, हैंगिंग बास्केट, लॉन और रास्ते के किनारे में पौधों के झाड़ की तरह लगाया जाता है। इस पौधे की ऊंचाई लगभग 8-12 इंच के आस पास होती है और इसका फैलाव 1 से 1.5 फुट तक फैल सकता है। इसकी पत्तियां बैंगनी रंग की 5-7 इंच तक हो सकती हैं। जहां आमतौर पर पेड़, पौधे और बेल की पत्तियों का रंग हरा होता है, वहीं इस पर्पल हार्ट प्लांट की पत्तियों और फूल का रंग बैंगनी होता है। यह पौधा पूरी तरह से बैंगनी रंग का होता है, इसलिए इसे पर्पल हार्ट प्लांट के नाम से जाना जाता है। गर्मियों में इस पौधे में लाइट पर्पल या हल्के बैंगनी रंग के छोटे-छोटे फूल भी खिलते हैं, जो कि बेहद खूबसूरत लगते हैं। जमीन में यदि इस पौधे के कलम को लगा दिया जाए तो यह बेहद तेजी से बढ़ता है। आप इस पौधे को कहीं भी लगा सकते हैं।

कैसे लगाएं पर्पल हार्ट का पौधा

purple heart plant medicinal uses

पर्पल हार्ट प्लांट लगाना बेहद आसान है। आप इसके कलम को काटकर नया पौधे लगा सकते हैं। कलम को काटकर इसे जमीन या फिर गमले की मिट्टी में लगाएं, कुछ ही दिनों में एक नया पौधा तैयार हो जाएगा। इस पौधे की दिलचस्प बात यह भी है कि आप इसे पानी में मनी प्लांट की तरह भी लगा सकती हैं। आप किसी पुराने पौधे की शाखा को 5-6 फूट काट लें और इसे पानी के बॉटल या जार ( बॉटल या जार की सफाई) में डाल दें यह खूबसूरत पौधा आपके घर की खूबसूरती को बढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ेगा। चाहें तो आप इसे हैंगिंग पॉट में भी लगाएं 20-25 दिनों में नई जड़ें और 1-2 पत्तियां आ जाएंगी।

इसे भी पढ़ें: घर पर बने इन फर्टिलाइजर का करें इस्तेमाल, सब्जियों से भर जाएगा गार्डन

कैसे करें पर्पल हार्ट प्लांट की देखभाल

know about purple  heart plant

  • इस पौधे को घना बनाने के लिए ऊपर की बढ़ती हुई शाखा को काट दें, जिससे पौधे में ज्यादा शाखाएं आए और पौधा चौड़ाई में फैले (ऐलोवेरा के लिए खाद)।
  • पर्पल हार्ट प्लांट में गहरे बैंगनी रंग लाने के लिए इसे धूप दिखानी चाहिए, जिससे पौधे का रंग और ग्रोथ दोनों अच्छा हो। छांव में रखने से इस पौधे में हरा शेड आने लगता है।   
  • पर्पल हार्ट पौधे को ज्यादा सिंचाई और पानी की जरूरत नहीं होती है। इस पौधे में दिन में 3-4 बार पानी डालें ताकि मिट्टी में नमी बरकरार रहे।
  • पर्पल हार्ट पौधा बिना खाद के भी बढ़ता है, लेकिन पौधा लगाने के बाद आप चाहें तो ऑर्गेनिक खाद डाल सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: शमी के पौधे की मिट्टी में डालें बस ये 5 चीजें, हरा-भरा हो जाएगा प्लांट 

 

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

Image Credit: freepik, Shutterstocks

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।