World Population Day:प्रत्येक साल दुनियाभर में मनाया जाने वाला विश्व जनसंख्या दिवस एक महत्वपूर्ण अवसर है जो हम सभी लोगों को तेजी से बढ़ती जनसंख्या और उससे जुड़ी चुनौतियों के बारे में जागरूक करता है। यह दिन हमें इस बात की याद दिलाता है कि जनसंख्या नियंत्रण कितना बड़ा मुद्दा है और हमें गंभीरता से लेना चाहिए। बता दें कि भारत दुनिया के सबसे बड़े और घनी आबादी वाले देशों में शामिल है। क्या आपने कभी सोचा कि आखिर इतनी तेजी से आबादी कैसे बढ़ रही है और 1 सेकंड में कितने बच्चे जन्म लेते हैं।
क्यों मनाया जाता है वर्ल्ड पॉपुलेशन डे
इस दिन की शुरुआत साल 1989 के दौरान संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम द्वारा की गई थी। साल 98 के करीब दुनिया की पॉपुलेशन पांच अरब के करीब थी, जो एक चिंता का विषय बन चुका था। इस घटना ने वैश्विक समुदाय का ध्यान तेजी से बढ़ती जनसंख्या और उससे जुड़े मुद्दे ने अपनी ओर खींचा। इसके बाद संयुक्त राष्ट्र ने हर साल 11 जुलाई को विश्व जनसंख्या दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया। इस दिन नेशनल और इंटरनेशनल लेवल पर पूरे देश में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। इसके दिन जनसंख्या विस्फोट, परिवार नियोजन, लैंगिक समानता, गरीबी, मातृ स्वास्थ्य और मानव अधिकारों से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर लोगों का ध्यान केंद्रित किया जाता है।
इसे भी पढ़ें- देश और दुनिया भर में बढ़ती आबादी है चिंता का विषय, जानें World Population Day के बारे में
भारत की जनसंख्या चीन से हो सकती है अधिक
साल 2017 की संयुक्त राष्ट्र विश्व जनसंख्या रिपोर्ट के अनुसार लगभग सात वर्षो में, भारत की पॉपुलेशन चीन से ज्यादा हो जाएगी। चीन की आबादी 1.4 अरब के करीब वहीं भारत की 1.3 अरब है। दोनों देश दुनिया की कुल आबादी का 37 फीसदी हिस्सा है।
सबसे बड़ा आबादी वाला शहर है?
टोक्यो 37 मिलियन जनसंख्या के साथ सबसे बड़ा आबादी वाला शहर बन चुका है। वहीं भारत की राजधानी दिल्ली शहर 29 मिलियन आबादी के साथ दूसरे और शंघाई 26 मिलियन आबादी के साथ तीसरी आबादी वाला शहर है।
दुनिया में सबसे कम आबादी कहां है?
1,000 से कम लोगों की आबादी के साथ, यूरोपीय देश में सबसे छोटी आबादी वेटिकन सिटी में है।
हर मिनट में कितने बच्चे पैदा होते हैं?
2018 में जारी संयुक्त राष्ट्र के डाटा के मुताबिक, दुनिया के किसी न किसी हिस्से में हर मिनट में 250 बच्चे जन्म लेते हैं। इस हिसाब से यह सलाना आंकड़ा 130 मिलियन से अधिक हो जाता है। वहीं हर एक सेकंड में 4 बच्चे जन्म लेते हैं, जिसमें से 2 बच्चे मर जाते हैं।
इसे भी पढ़ें- क्यों मनाया जाता है विश्व जनसंख्या दिवस, जानें इस दिन का महत्व
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा तो इसे शेयर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
Image Credit-Freepk
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों