World Population Day 2023: क्यों मनाया जाता है विश्व जनसंख्या दिवस, जानें इस दिन का महत्व

वर्ल्ड पॉपुलेशन डे यानी कि विश्व जनसंख्या दिवस के बारे में कुछ खास बातें हम आपको आज के इस आर्टिकल में बताने वाले हैं। क्या आप जानती है कि आखिर क्यों वर्ल्ड पॉपुलेशन डे मनाया जाता है। पुरे विश्व में बढ़ती जनसंख्या को लेकर जागरूक करने के लिए हर साल 11 जुलाई को वर्ल्ड पॉपुलेशन डे मनाया जाता है। चलिए जानें इस दिन से जुड़ी कुछ खास बातें।
सबसे ज्यादा आबादी वाली देश कौन सी है? (Which Is The Most Populous Country)
हर साल 11 जुलाई को जनसंख्या कंट्रोल करने के उपायों पर चर्चा की जाती है। इतना ही नहीं, जनसंख्या बढ़ने के कारण कई चीजों को लेकर दिक्कत हो रही हैं। यूनाइटेड नेशंस पॉपुलेशन फंड की द स्टेट ऑफ वर्ल्ड पॉपुलेशन रिपोर्ट, 2023 के अनुसार भारत 29 लाख की आबादी के अंतर से चीन को पछाड़ कर दुनिया में सर्वाधिक आबादी वाला देश बन चुका है। भारत की जनसंख्या की बात करे तो कुल मिलाकर 1,42.86 करोड़ (1.428 अरब ) तक पहुंच गई है। ऐसा हम नहीं बल्कि रिपोर्ट का कहना है।
बढ़ती जनसंख्या से असीमित चुनौतियां

लगातार बढ़ती जनसंख्या की वजह से सबसे बड़ी चुनौती प्राकृतिक संसाधनों पर बढ़ता दबाव है। इन प्राकृतिक संसाधनों में जमीन, पानी, जंगल और खनिज शामिल हैं। जनसंख्या के बढ़ने की वजह से इन साधनों का जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल किया जा रहा है। ऐसे में वर्ल्ड पॉपुलेशन डे के दिन लोगों को यह चीजें विस्तार से समझाया जाता है।
वर्ल्ड पॉपुलेशन डे पर 2023 की थीम क्या है (World Population Day 2023 Theme)
किसी भी खास दिन को सेलिब्रेट करने के लिए किसी थीम को सेट किया जाता है। विश्व जनसंख्या दिवस 2023 की थीम यह है कि- 'एक ऐसी दुनिया की कल्पना करना जहां हम सभी से 8 अरब लोगों का भविष्य आशाओं और संभावनाओं से भरपूर हो'।
इसे भी पढ़ें- World Population Day 2022: देश और दुनिया भर में बढ़ती आबादी है चिंता का विषय, जानें World Population Day के बारे में
वर्ल्ड पॉपुलेशन डे क्यों मनाते है (Why We Celebrate World Population Day)
इस दिन को मनाने का उद्देश्य जनसंख्या से संबंधित मुद्दों के महत्व के बारे में लोगों को जागरूक कराना है। बता दें कि 11 जुलाई 1987 में जब दुनिया की जनसंख्या 5 बिलियन से ज्यादा हो गई, तब ये तय किया गया लोगों को जागरुक करने के लिए 11 जुलाई को वर्ल्ड पॉपुलेशन डे मनाया जाएगा।
इसे भी पढ़ें- खुद को रखें सुरक्षित क्योंकि जहरीली हवा में सांस ले रही है दुनिया की 95 फीसदी आबादी
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।
image credit- FREEPIK
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।