
पर्यावरण के प्रति लोगों में जागरूकता पैदा करने के लिए 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के रूप में मनाया जाता है। मनुष्य की नाल प्रकृति से जुड़ी हुई है। मिट्टी से जन्म लेने के कारण हमें यह एहसास होता है कि हम मिट्टी में ही मिल जायेंगे। अत: पर्यावरण का विचार हमारे मन में है, बस इसे उर्वर बनाना ही आज का कर्तव्य है।
यह दिन हमारे प्लेनेट और उसके पर्यावरण की रक्षा के लिए जागरूकता बढ़ाने और कार्रवाई को प्रोत्साहित करने के लिए समर्पित होता है। विश्व पर्यावरण दिवस की शुरुआत 1972 में संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा की गई थी। तब से, यह दुनिया भर में लाखों लोगों द्वारा मनाया जाने वाला एक प्रमुख अंतरराष्ट्रीय आयोजन बन गया है।
विश्व पर्यावरण दिवस का विषय हर साल बदलता रहता है, लेकिन यह हमेशा पर्यावरण के सामने आने वाले सबसे खास मुद्दों में से एक पर केंद्रित होता है। विश्व पर्यावरण दिवस पर इस साल 'हमारी भूमि' नारे के तहत भूमि बहाली, मरुस्थलीकरण और सूखे पर केंद्रित है। यह एक जरूरी मुद्दा है, क्योंकि स्वस्थ मिट्टी जीवन के अहम है। विश्व पर्यावरण दिवस मनाने के कई तरीके हैं। आप अपने घर और आसपास के क्षेत्र को साफ कर सकते हैं, पेड़ लगा सकते हैं, पानी और ऊर्जा बचा सकते हैं, प्लास्टिक का इस्तेमाल कम कर सकते हैं या पर्यावरण के हिसाब से प्रोडक्ट का इस्तेमाल कर सकते हैं। आप पर्यावरण बचाने के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए भी काम कर सकते हैं।

कैसे बचाएं हम अपना पर्यावरण,
हर कोई बस कर रहा है इसे नष्ट
आज हो अगर इस पर्यावरण से खुश तो आगे नहीं रहोगे प्रसन्न
कोई कहो इन लोगों को हमें नए वृक्ष लगाना है जरूरी
आज नहीं तो कल हमें वातावरण बनाना है शुद्ध
पेड़ पौधे हैं लाभकारी,
पर्यावरण के लिए हैं हितकारी
नहीं करोगे इसकी रक्षा
तो खो दोगे अपना जीवन
पृथ्वी पर जीवन का कोई अधिकार नहीं है,
यह हम सबका कर्तव्य है। जीवन बचाएं, पेड़ लगाएं
विश्व पर्यावरण दिवस 2024
मां की ममता और पेड़ का दान,
दोनों करते हैं जन-जन का कल्याण।
स्वच्छ पर्यावरण, पानी और हवा,
है जीवन जीने की अनमोल दवा।
प्रकृति ही हमारा घर है, इसका सम्मान करें
पर्यावरण को नष्ट करना ही खुद को नष्ट करना है।
Happy World Environment Day 2024

आओ साथी प्रदूषण को रोकें, मिलकर हर एक जीवन को बचाएं
प्लास्टिक का करें बहिष्कार, धरती को बनाएं हरा भरा संसार
विश्व पर्यावरण दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
अगर प्रदूषण जो इतना फैलाएंगे,
तो आपदाओं से कैसे बच पाएंगे।
कुछ नहीं होगा केवल दिवस मनाने से,
पर्यावरण शुद्ध और स्वच्छ होगा पेड़ लगाने से।
पेड़ लगाएं, हवा को करें शुद्ध। हम सबकी यही है जिम्मेदारी।
पानी बचाएं, जीवन बचाएं और बचाएं पर्यावरण।
World Environment Day 2024

पृथ्वी हमारा घर है, इसे रखें स्वच्छ और हरा-भरा
प्रकृति के साथ बिठाएं तालमेल, खुशहाल जीवन जिएं
पर्यावरण बचाएं, जीवन बचाएं, धरती बचाएं
छोटी-छोटी कोशिशें, मिलकर लाएगा बड़ा बदलाव।
Happy World Environment Day 2024
आओ मिलकर, धरती को बनाएं स्वर्ग
हरियाली से भरा हो संसार, यही है हमारा नारा
पर्यावरण बचाकर, खुशहाल जीवन बनाएं
पर्यावरण दिवस का संकल्प, धरती बचाने का हर पल
विश्व पर्यावरण दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

इसे भी पढ़ें: World Environment Day History & Theme 2024: कैसे हुई थी विश्व पर्यावरण दिवस मनाने की शुरुआत? जानें इसका इतिहास, थीम और महत्व
स्वच्छ पर्यावरण है हमारे लिए स्वस्थ जीवन
आओ मिलकर, धरती को फिर से बनाएं हरा-भरा
घर के साथ-साथ संसार को बनाएं सबसे न्यारा
विश्व पर्यावरण दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
ग्लोबल वार्मिंग से खतरे हैं भरपूर,
पर्यावरण की रक्षा से कर सकते हैं इन्हें दूर
Happy World Environment Day 2024
इसे भी पढ़ें: World Environment Day 2024 Drawing Ideas: विश्व पर्यावरण दिवस पर स्टूडेंट्स के काम आएंगे ये ड्रॉइंग आइडियाज

अगर प्रदूषण को इतना फैलाएंगे,
तो आपदाओं से कैसे फिर बच पाएंगे।
कुछ नहीं होगा केवल दिवस मनाने से,
पर्यावरण शुद्ध और स्वच्छ होगा पेड़ लगाने से।
विश्व पर्यावरण दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
अपने आस-पास लगाएं पेड़,
पॉलिथीन का न करें इस्तेमाल,
और घर से लेकर जाएं बाजार थैला।
Happy World Environment Day 2024
अगर आपको हमारी स्टोरी से जुड़े सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिये गए कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर करना न भूलें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए हर जिंदगी से जुड़े रहें।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें-
Image Credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।