Sat Sep 12, 2026 | Updated 12:20 AM IST

प्लास्टिक के गिलास को फेंके नहीं, जानें कैसे कर सकते हैं दोबारा इस्तेमाल

प्लास्टिक के अलग-अलग तरह के गिलास होते हैं, जिन्हें हम एक बार यूज करके फेंक देते हैं। बता दें कि ऐसा करना गलत है। आप प्लास्टिक के गिलास को ढेर सारे कामों के लिए यूज कर सकते हैं।   
Updated:- 2023-08-17, 09:04 IST
image

How to Reuse Plastic Glass: ज्यादा खर्च से बचने का सबसे सही तरीका है कि आप चीजों को सही से इस्तेमाल करें। हम अधिकतर बार सामान को बेकार समझकर फेंक देते हैं, जो गलत है। बहुत कम लोगों तो मालूम है कि हम प्लास्टिक के गिलास को भी दोबारा रियूज कर सकते हैं। आइए इस आर्टिकल में जानते हैं कैसे। 

प्लास्टिक के गिलास को गमले की तरह करें यूज

make pot from plastic glass

घर में पौधे लगाना हर कोई पसंद करना है। अगर आप गमले के खर्च से बचना चाहते हैं, तो प्लास्टिक के गिलास को यूज करें। आपको बस छोटे-छोटे पौधों को प्लास्टिक के गिलास में मिट्टी डालकर लगाना है। गिलास को खूबसूरत लुक देने के लिए आप गिलास पर कलर भी कर सकते हैं। (घर की इन चीजों को गमले की तरह करें यूज)

इसे भी पढ़ेंः छोटे और खराब हो गए हैं कपड़े? जानें रियूज करने के टिप्स

प्लास्टिक के गिलास को पेंटिंग के लिए करें यूज 

way to reuse plastic glass

चाहे आपको घर के छोटे मोटे सामान पर कलर करना हो या बच्चों को पेंटिंग करनी हो, आप इन कामों के लिए भी गिलास को रियूज कर सकते हैं। ऐसा करने पर आपको कलर्स के लिए अलग से बॉक्स नहीं खरीदना पड़ा और खर्च बचेगा। 

प्लास्टिक के गिलास से बनाएं बॉक्स 

प्लास्टिक के गिलास को भी आप बॉक्स बनाकर भी यूज कर सकते हैं। होटल में मिलने वाले छोटे डिब्बों के ढक्कन गिलास पर आसानी से लग जाते हैं। इस बॉक्स को आप छोटे-मोटे सामान को रखने के लिए यूज कर सकते हैं। 

make box from plastic box

प्लास्टिक के गिलास को स्टडी टेबल पर रखें

बहुत से लोग स्टडी टेबल पर छोटा डस्टबिन रखना पसंद करते हैं। आप इस जगह के लिए भी गिलास को यूज कर सकते हैं। छोटे-मोटे कागज और इस गिलास में डालें और रोजाना साफ कर दें। इस ट्रिक से भी आपको प्लास्टिक का गिलास आसानी से रियूज हो जाएगा। 

इसे भी पढ़ेंः पुरानी-फटी बेडशीट को फेंके नहीं, ऐसे करें इस्तेमाल

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।  

Photo Credit: Freepik  

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।