भारत में लोगों का धर्म और आस्था के प्रति गहरी श्रद्धा है। हिन्दू धर्म में हर दिन का अलग महत्व होता है। भक्त अपनी श्रद्धा के अनुसार भगवान को प्रसन्न करने के लिए व्रत भी रखते हैं। इसी तरह शनिवार का दिन शनिदेव को समर्पित होता है। शनिदेव अपने भक्तों को उनके कर्मों के अनुसार फल प्रदान करते हैं। माना जाता है कि जिन लोगों पर शनि ग्रह का असर होता है, उनके लिए शनिवार को शनिदेव की पूजा करना अच्छा है। वह भक्तों को दुर्भाग्य, रोग तथा शत्रुओं से छुटकारा दिलाते हैं। ऐसा माना जाता है कि शनिवार के दिन शनिदेव की पूजा करने से उन्हें प्रसन्न किया जा सकता है तो वहीं, इस दिन कुछ ज्योतिष उपाय करने से शनिदेव की कृपा पाई जा सकती है और अन्य लाभ भी प्राप्त किये जा सकते हैं। ऐसे में आइये जानते हैं ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से कि शनिवार के दिन कौन से ऐसे काम हैं जिन्हें करने से शनिदेव खुश हो जाते हैं। अगर आप इन बताए गए उपाय को हर शनिवार कार्य में लाते हैं, तो शनिदेव को खुश किया जा सकता है।
काले कपड़ों का दान करें
शनिवार के दिन दान करना शुभ माना जाता है, लेकिन कई लोगों को दान करने की सही तरीका नहीं पता होता। इस दिन अगर आप शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए दान कर रहें हैं, तो आप जरूरतमंदों को काले कपड़े, काले तिल और लोहे के बर्तनों का भी दान कर सकते हैं। जिस तरह काले तिल को शनिदेव का प्रिय अन्न माना गया है, उसी तरह काला कपड़ा भी भगवान शनिदेव को प्रसन्न करता है। माना जाता है कि काला तिल और काला कपड़ा, आपके ऊपर पड़ रहे शनिदेव के प्रभाव को शांत करता है
पीपल के पेड़ के नीचे दीपक जलाएं
शनिवार के दिन आपने लोगों को पीपल के पेड़ के नीचे लोगों को मिट्टी का दीपक जलाते हुए देखा होगा। यह शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए किया जाता है।पीपल के पेड़ को बहुत ही पवित्र माना गया है। ऐसे में अगर आपके ऊपर शनिदेव का प्रभाव पड़ रहा है, तो यह शांत हो सकता है।मान्यता है कि शनिदेव पीपल के वृक्ष की शाखाओं में वास करते हैं। ऐसे में उनके आगे मिट्टी के दिए में दीपक जलाना शुभ माना जाता है। ध्यान रखें किशनिवार के दिन पीपल के वृक्ष के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं।
शनिवार के दिन करें तिल का दान (Shanivar Ke Din Kare Til Ka Daan)
काले तिल का संबंध शनिदेव से बताया गया है। शनिदेव को शनिवार के दिन जहां एक ओर काले तिल चढ़ाने से उनकी कृपा होती है तो वहीं, काले तिल का दान करने से शनि दोष से राहत मिलती है। कुंडली में शनि दोष मौजूद होने के कारण जीवन में आ रही बाधाएं दूर हो जाती हैं। शनि दोष के अलावा, शनि की वक्री दृष्टि भी आपके घर और आप पर से हट जाती है।
यह भी पढ़ें:Shani Temple: श्री राधा रानी से भूमि उधार लेकर बनवाया था शनिदेव ने अपना ये मंदिर
शनिवार के दिन शमी में डालें दूध (Shanivar Ke Din Shami Mein Dale Doodh)
शमी का पौधा शनिदेव का प्रिय माना जाता है। शास्त्रों में बताया गया है कि शनिवार के दिन शमी का पौधा घर में लगाने से शनि की ढैय्या में राहत मिलती है। वहीं, अगर हर शनिवार के दिन शमी के पौधे में दूध डाला जाए तो इससे शनि देव प्रसन्न होकर अपना आशीर्वाद प्रदान करते हैं और व्यक्ति के जीवन के संकटों को दूर कर शुभ परिणाम लेकर आते हैं।
यह भी पढ़ें:शनिवार के दिन जपें शनिदेव की इन 8 पत्नियों के नाम, दूर हो सकती है बड़ी से बड़ी बाधा
शनिवार के दिन पढ़ें शनि कवच (Shanivar Ke Din Padhe Shani Kavach)
शनि कवच का पाठ करना शनिवार के दिन श्रेष्ठ माना जाता है। शनि कवच का पाठ करने से न सिर्फ शनिदेव प्रसन्न होते हैं बल्कि आपकी रक्षा भी करते हैं। शनिवार के दिन शनि कवच का पाठ करने से राहु नियंत्रित रहता है। जीवन में जो भी परेशानी राहु के कारण आ रही है वह दूर हो जाती है और राहु का दुष्प्रभाव भी धीर-धीरे घर एवं जीवन से नष्ट होने लगता है।
अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
यह भी पढ़ें:शनिवार के दिन पढ़ें ये व्रत कथा, शनि दोष से मिल सकता है छुटकारा
image credit: herzindagi
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों