Vastu Tips: बेड के पास भूलकर भी न रखें जूते-चप्पल, हो सकता है नुकसान

घर का बेडरूम एक ऐसा स्थान होता है जो सभी के लिए मायने रखता है। ऐसा माना जाता है कि इस जगह के लिए आपको वास्तु का ध्यान जरूर रखना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि इस स्थान को हमेशा साफ़-सुथरा रखना चाहिए जिससे सकारात्मक ऊर्जा मिले।
वहीं आपको बेडरूम में कुछ चीजों को रखने से भी बचना चाहिए। वास्तु के अनुसार हमें बेडरूम में जूते-चप्पल कभी भी नहीं रखने चाहिए। ऐसा माना जाता है कि जूते-चप्पल या इससे जुड़ी कोई भी वस्तु यदि हम बेडरूम में रखते हैं तो ये वास्तु दोष का कारण बन सकता है। आइए ज्योतिषाचार्य डॉ आरती दहिया जी से जानें इसके वास्तु कारणों के बारे में।
अच्छी नींद में बाधा हो सकती है
अगर आप बेडरूम(बेडरूम वास्तु टिप्स)या बिस्तर के आस-पास जूते-चप्पल रखते हैं तो ये आपकी नींद में बाधा बन सकते हैं। जब सही नींद का वातावरण बनाने की बात आती है, तब आपको कमरे में सही बेडशीट से लेकर कमरे का रंगों सही शेड तक भी चुनना चाहिए।
इसके साथ ही आपको सोने के स्थान के आस-पास जूते या चप्पल रखने से नींद में भी बाधा हो सकती है। यदि हम ज्योतिष की न भी मानें तब भी जूते-चप्पल की गन्दी महक आपकी नींद में बाधा बन सकती है जो तनाव का कारण बनती है। यहां तक कि बेडरूम में शू रैक तक नहीं रखनी चाहिए।
जूते-चप्पल से हो सकता है नकारात्मक ऊर्जा का वास
ऐसी मान्यता है कि जूते-चप्पल बाहर अलग-अलग स्थानों पर होकर आते हैं और यदि हम इन्हें सीधे ही घर के बेडरूम में रख देते हैं तो ये बाहर से आने वाली नकारात्मक ऊर्जा को कमरे में प्रवेश करा सकती है।
यही वजह है कि आपको वास्तु के अनुसार भी बेडरूम में ऐसी चीजों को नहीं रखना चाहिए जिससे कोई भी नकारात्मक शक्ति प्रवेश कर सके। आपको जूते-चप्पल घर के कुछ विशेष स्थानों में ही रखने चाहिए। यदि संभव हो तो इन्हें घर से बाहर ही उतार कर घर में प्रवेश करें।
इसे भी पढ़ें: घर पर जूतों को रखने के सही जगह कौन-कौन सी है, जानें इससे जुड़ी मान्यता
बेडरूम में रखे जूते वैवाहिक रिश्तों को बिगाड़ सकते हैं
यदि हम वास्तु के नियमों की मानें तो बेड रूम में रखे हुए जूते चप्पल शादीशुदा जोड़े की आपसी लड़ाई का कारण बन सकते हैं। जूतों की नेगेटिव एनर्जी बेडरूम में और ज्यादा प्रभावी हो जाती है जिससे पति-पत्नी की मानसिक स्थिति लड़ाई का मोड़ ले लेती है। इससे आपका मानसिक स्वास्थ्य भी खराब हो सकता है और ये बेडरूम के लुक को भी खराब कर सकती है।
बेडरूम में शू रैक क्यों न रखें
अगर आप वास्तु के नियमों का पालन करते हैं तो अपने बेडरूम में शू रैक न रखें क्योंकि उससे नकारात्मक ऊर्जा का क्षेत्र बनता है। यह फलस्वरूप एक नकारात्मक नींद का माहौल बनाएगा और आपकी नींद को बाधित करती है। जूतों के चारों ओर एक नकारात्मक ऊर्जा क्षेत्र होता है। इसलिए, उन्हें आपके सोने की जगह से दूर ही रखा जाना चाहिए।
इसे भी पढ़ें: Vastu Tips: घर में शू रैक रखने की भी है ख़ास जगह, जानें क्या कहता है वास्तु
घर की किस दिशा में रखें शू रैक
- अगर आप घर में जूते-चप्पल या शू रैक की सही जगह ढूढ़ रहे हैं तो इसे घर की पश्चिम दिशा में रखें और इसे दक्षिण -पश्चिम दिशा में भी रखा जा सकता है।
- शू रैक को घर के लिविंग रूम के दक्षिण -पश्चिम हिस्से में रखा जा सकता है। शू रैक में कभी भी जूतों को जोड़ी से अलग करके न रखें।
- शू रैक को कभी भी उत्तर, दक्षिण-पूर्व या पूर्व दिशा में न रखें(पूर्व दिशा में न रखें ये चीजें) और इसे पूजा के स्थान और किचन से भी काफी दूर रखें। यही नहीं शू रैक आपको सीढ़ियों के नीचे भी रखने से बचना चाहिए।
- अगर आप जूते-चप्पल घर से बाहर रखते हैं तो इन्हें मुख्य द्वार से थोड़ा दूर रखने की कोशिश करें।
अगर आप बेडरूम और जूते-चप्पलों से जुड़े कुछ आसान वास्तु टिप्स आजमाएंगी तो आपके जीवन में समृद्धि बनी रहेगी और कोई भी समस्या नहीं आएगी।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
images: freepik.com, unsplash.com
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।