वास्तु में कई ऐसी बातों का जिक्र किया जाता है जिससे हमारे जीवन में अलग तरह के प्रभाव पड़ सकते हैं। अगर हम अपने आस-पास रखी चीजों को सही तरीके से रखते हैं तो आपके घर में समृद्धि बनी रहती है और कई समस्याएं दूर होती हैं।
ऐसे ही वास्तु आपको घर से कुछ चीजों को दूर हटाने की सलाह भी देता है और ऐसी मान्यता है कि यदि आप इन खराब चीजों को घर में रखते हैं तो कई तरह के नुकसान भी हो सकते हैं। ऐसी ही चीजों में से एक है घर में रखा टूटा हुआ शीशा।
अगर आपके घर में कोई शीशा जैसे आइना या खिड़की, दरवाजे का शीशा या शीशे के कोई भी बर्तन टूट जाते हैं तो वास्तु उन्हें तुरंत घर से बाहर निकाल देने की सलाह देता है। मान्यता है कि यदि आप इस तरह का कोई भी शीशा घर में रखती हैं तो आपकी प्रगति तो रुक ही जाती है और आपको इसके कई नुकसान हो सकते हैं जैसे इसकी वजह से आपको नौकरी में समस्याएं हो सकती हैं, आपकी सेहत खराब हो सकती है या फिर आपकी आर्थिक स्थिति खराब हो सकती है। आइए वास्तु एक्सपर्ट डॉ मधु कोटिया से जानें कि आपको घर में टूटा शीशा क्यों नहीं रखना चाहिए और इसके क्या-क्या नुकसान हो सकते हैं।
घर में अगर शीशा टूट जाए तो उसका क्या करें
- यदि आपके घर में किसी खिड़की या दरवाजे का शीशा टूट जाए या उसमें दरार आ जाए तो आपको इसे तुरंत बदल देना चाहिए। यदि आपका आइना टूट जाए तो इसे तुरंत हटा दें और घर के बाहर किसी ऐसे स्थान पर फेंक दें जहां इससे किसी को नुकसान न पहुंचे।
- ऐसे ही आपको खिड़की और दरवाजे के शीशों को भी तुरंत बदल देना चाहिए और उसकी जगह नया शीशा लगा देना चाहिए।
- ज्योतिष में ऐसा भी माना होता है कि यदि आपके घर में कोई शीशा अचानक टूट जाए तो ये किसी भावी घटना का संकेत भी हो सकता है और आपको ऐसे में सतर्क रहने की जरूरत है। यह इस बात का संकेत भी हो सकता है कि भविष्य में आपको कोई बड़ा नुकसान हो सकता है।
आखिर क्यों घर में कांच का टूटना माना जाता है अपशगुन
- वास्तु और ज्योतिष में ऐसा माना जाता है कि कांच का टूटना तब तक अपशगुन माना जाता है जब तक कि आप इसे घर से बाहर नहीं कर देते हैं। दरअसल ये कई तरह से आपको नुकसान पहुंचा सकता है।
- इस तरह के शीशे से नकारात्मक ऊर्जा निकलती है जो आपके पूरे घर में फ़ैल सकती है और घर के लोगों पर दुष्प्रभाव डाल सकती है।
- इस नकारात्मक ऊर्जा के प्रभाव से परिवार के लोगों को मानसिक तनाव हो सकता है और इसका असर आपकी सेहत पर भी पड़ सकता है। इसलिए कांच का टूटना अच्छा नहीं माना जाता है।
वास्तु के अनुसार घर में टूटा हुआ शीशा रखने से आ सकता है दुर्भाग्य
- वास्तु में ऐसा कहा जाता है कि आपको घर में कभी भी टूटा हुआ शीशा नहीं रखना चाहिए। ऐसा आपने घर के बड़े-बुजुर्गों को कहते हुए अक्सर सुना होगा कि टूटे हुए शीशे और टूटी हुई मूर्तियों को घर से तुरंत हटा देना चाहिए।
- वास्तु की मानें तो टूटा हुआ या खंडित दर्पण रखने से घर में दुर्भाग्य आ सकता है और यह घर में वास्तु दोष का एक कारण भी बनता है।
- वैसे घर में कुछ विशेष स्थानों पर दर्पण लगाना शुभ होता है, लेकिन यदि किसी वजह से यह टूट जाए तो इसे तुरंत बदल देना ही ठीक है।
- ऐसा न करने से इसके अशुभ परिणाम होने लगते हैं और आपको कई तरह के तनावों से गुजरना पड़ सकता है। ऐसे दर्पण को घर में रखने से सकारात्मक कंपन दूर हो जाता है और नकारात्मक कंपन बढ़ जाता है क्योंकि टूटे हुए दर्पण पर पड़ने वाली रोशनी नकारात्मक ऊर्जा का संचार करती है जिसका सीधा असर घर के सदस्यों पर पड़ता है।
घर में रखा टूटा शीशा अन्य चीजों पर डालता है नकारात्मक असर
- अगर आपके घर में खिड़की या दरवाजे का शीशा टूट जाता है तो यह आपकी अन्य चीजों पर भी असर डालता है। जैसे इस तरह की खिड़की से नकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश घर के भीतर होता है और यह घर की अन्य चीजों पर भी बुरा प्रभाव डालती है।
- खिड़की या दरवाजे का टूटा शीशा तुरंत बदलने की सलाह दी जास्ती है जिससे किसी भी बुरी शक्ति के प्रवेश को रोका जा सके।
यदि आप वास्तु में विश्वास रखते हैं तो किसी भी तरह की टूटी हुई चीजों को घर से तुरंत हटा देने की सलाह दी जाती है, इनमें शीशा सबसे प्रमुख माना जाता है और टूटा शीशा तुरंत हटाने की सलाह दी जाती है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Images: Freepik.com
HerZindagi Video
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों