क्या आपने कभी सोचा है कि हम हैप्पी क्रिसमस की बजाय क्यों कहते हैं मैरी क्रिसमस। यह सवाल आपके मन में कभी ना कभी जरूर आया होगा। बता दे कि साल के आखिरी महीने 25 दिसंबर को क्रिसमस मनाया जाता है। हर साल यीशु के जन्मदिन के मौके पर ये खास त्यौहार मनाया जाता है।
बाकी किसी भी त्यौहार में हम एक दूसरे को हप्पी करके विश करते हैं। वहीं बात क्रिसमस की करें तो क्रिसमस पर हम मैरी क्रिसमस कहते हैं। क्या आप इसके पीछे का कारण जानते हैं। क्या आप इस शब्द का मतलब जानती हैं। बता दे कि आज के इस आर्टिकल में हम आपको मैरी क्रिसमस का अर्थ बताने वाले हैं।
मैरी का अर्थ जानें
मैरी का अर्थ आनंदित, खुशी होता है। मैरी शब्द जर्मनिक और ओल्ड इंग्लिश से मिलाकर बना है। वहीं साधारण भाषा में बात करें तो हैप्पी और मैरी का अर्थ एक ही होता है। लेकिन इसके बावजूद भी क्रिसमस के बधाई देने के लिए लोग हैप्पी की बजाय मैरी शब्द का इस्तेमाल करते हैं।
इसे जरूर पढ़ें: दुनियाभर में क्रिसमस मनाने की इन अनोखी परंपराओं के बारे में जानते हैं आप?
मैरी का प्रचलन किसने किया
बता दे कि मैरी का प्रचलन मशहूर साहित्यकार चार्ल्स डिकेंस ने किया था। उन्होने एक किताब लिखा था उस किताब का नाम 'अ क्रिसमस कैरोल' है। उन्होंने अपनी किताब में सबसे ज्यादा मैरी शब्द का उपयोग किया था। जिसके बाद से ही लोग हैप्पी की जगह मैरी शब्द बोलने लगे। वहीं बता दे कि दुनिया में अब भी कई जगह ऐसी है जहां लोग हैप्पी क्रिसमस ही कहते हैं।
इसे जरूर पढ़ें: Christmas Tree Decoration Ideas: इन 5 खूबसूरत तरीकों से सजाएं अपना क्रिसमस ट्री
इंग्लैंड में अब भी हैप्पी क्रिसमस कहते है लोग
आपको बता दे कि इंग्लैंड में अब भी लोग मैरी की जगह हैप्पी क्रिसमस ही बोलते हैं। बता दे कि दोनों शब्द का मतलब एक ही है। वहीं दोनों शब्द सही भी है। वहीं मैरी शब्द 16वीं शताब्दी में आया था। उस दौर से ही लोग मैरी शब्द का उपयोग कर रहे हैं। 18वीं और 19वीं शताब्दी में के बाद से ही लोग हप्पी की जगह मैरी क्रिसमस शब्द का यूज करने लगे थे। इसके बाद से ही ज्यादातर लोग मैरी शब्द का ही यूज करते हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।
IMAGE CREDIT: FREEPIK
क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?
आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।