Christmas Tree Drawing 2025: क्रिसमस डे पर बनाएं X-Mas Tree के ये ड्राइंग , स्कूल कंपटीशन में मिलेगा पहला प्राइज; यहां देखें आइडियाज

Easy Christmas Tree Drawing Ideas For Kids: 25 दिसंबर के दिन ज्यादातर जगहों पर छुट्टी होती है, लेकिन इससे पहले इस दिन को सेलिब्रेट करने के लिए अलग-अलग ड्राइंग कंपटीशन कराए जाते हैं। अगर आपका बच्चा भी क्रिसमस के मौके पर स्कूल या इवेंट में होने वाले सेलिब्रेशन कंपटीशन में हिस्सा ले रहे हैं, लेकिन वह अभी छोटा है, तो इस लेख में आज हम आपको Christmas Tree बनाने के सिंपल और क्रिएटिव आइडियाज बताने जा रहे है, जिसे बनाकर वह पहला प्राइज जीत सकता है। नीचे देखें आइडियाज-
क्रिस क्रॉस कर्व क्रिसमस ट्री (Christmas Tree Drawing 2025)

क्रिसमस पोस्टर पर ट्री बनाने के लिए क्रिस क्रॉस कर्व ट्री बना सकती हैं। कई बार बच्चों को ट्री का डिजाइन समझ पाना मुश्किल हो जाता है। अब ऐसे में आप ऊपर तस्वीर में दिख रहा ट्री बना सकती हैं।
- इसके लिए सबसे पहले व्हाइट पेज लें।
- अब इसके चारों तरफ बॉर्डर लाइन बनाएं।
- फिर नदी के जैसे या S के तरीके से X-Mas Tree की आकृति बनाएं।
- इसके बाद जहां से S बनाना शुरू किया वहां पर स्टार बनाएं।
- फिर सेंटर और कॉर्नर पर छोटे-छोटे हार्ट बनाकर ट्री की आकृति बनाएं।
- आखिर में स्टार और हार्ट शेप में कलर भरकर इसे पूरा करें।

त्रिभुजाकार क्रिसमस ट्री ड्राइंग आइडिया

क्रिसमस ट्री बनाने का सबसे आसान तरीका त्रिभुजाकार आकृति है। नीचे देखें इसे बनाने का आसान तरीका
- इसे बनाने के लिए सबसे पहले व्हाइट ए-4 साइज पेपर लें।
- इसके किनारे पर बॉर्डर बनाकर बीच में स्केल की मदद से त्रिभुज बनाएं।
- इसके बाद ऊपर स्टार और नीचे दो लाइन खींचकर नीचे एक बराबर लाइन खींचकर पूरा करें।
- अब पेड़ में कलर भरें। अगर आप इसे और क्रिएटिव बनाना चाहती हैं, तो ट्री के बीच में आंख और मुंह बनाएं।
- आखिर में इसमें रंग भरकर इसे और आकर्षक बनाएं।

क्रिसमस ट्री विद गिफ्ट्स

क्रिसमस के साथ आप गिफ्ट्स वाली ड्राइंग भी बना सकती हैं। इसके लिए सबसे पहले व्हाइट पेज के कॉर्नर पर ब्लैक कलर से लाइन खीचें।
- इसके बाद पेज के नीचे वाली लाइन से जोड़ते हुए उबड़-खाबड़ जमीन बनाएं।
- फिर इस पर क्रिसमस ट्री बनाकर बगल में दो गिफ्ट बॉक्स बनाएं।
- इसके बाद क्रिसमस ट्री के ऊपर C आकार में तंबू का आकार बनाएं जैसा तस्वीर में दिख रहा है।
- इसके बाद इसे जोड़ते हुए छोटे-छोटे डोरी से जोड़ते हुए बॉल्स बनाएं।
- आखिर में रंग भरकर क्रिसमस ट्री को पूरा करें।

सांता क्लॉज के साथ बनाएं क्रिसमस ट्री (Christmas Drawing Ideas 2025)

स्कूल या इवेंट में सांता क्लॉज के साथ बनाएं क्रिसमस ट्री वाली ड्राइंग बना सकती हैं। अगर आपके बच्चे की ड्राइंग अच्छी है, तो यह ड्राइंग बेस्ट है।
- इसके लिए व्हाइट पेज के किनारे से जोड़ते हुए तिरछा C बनाएं जैसा तस्वीर में दिख रहा है, जिससे स्नो वाली जगह का लुक आए।
- इसके बाद एक किनारे पर सांता क्लॉज बनाएं।
- फिर एक किनारे पर क्रिसमस ट्री बनाएं।
- अब बीच के खाली जगह को भरने के लिए छोट-छोटे गिफ्ट्स बॉक्स बनाएं।
- इसके साथ ही खाली जगह पर छोटे-छोटे बाल और एक चांद बनाएं।
- अब इस ड्राइंग में कलर भरकर Merry Christmas लिखें।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: Youtube, pintrest
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।