Transgender Funeral Rituals: आखिर क्यों किन्नरों का दाह संस्कार रात के समय किया जाता है

किन्नरों के समाज को लेकर कई प्रथाएं हैं जिनमें से एक है आधी रत के समय उनका दाह संस्कार करना। आइए जानें इससे जुड़ी मान्यताओं के बारे में। 

funeral rituals of transgender astrology tips

हमारे देश में किन्नर समाज के लिए अलग तरह के रीति-रिवाज प्रचलित हैं। किन्नरों का आम लोगों से एक अलग समुदाय हैं जिसके लिए अलग-अलग प्रथाएं हैं। हम सभी इनके बारे में गहराई से जानना चाहते हैं, लेकिन इनके समाज के कुछ रहस्य ऐसे हैं जिनका पता लगा पाना थोड़ा कठिन होता है।

यही नहीं इनकी प्रथाएं भी हमसे अलग होती हैं। किसी भी शुभ काम में इनकी उपस्थिति को जरूरी माना जाता है और इनके आशीर्वाद से काम में शुभता आती है। कुछ मान्यताओं के अनुसार इन्हें ईश्वर का विशेष आशीर्वाद प्राप्त है।

इनके समाज की एक अनोखी प्रथा है किसी की मृत्यु होने पर दाह संस्कार की। जहां आमतौर पर डाह संस्कार दिन के समय किया जाता है, वहीं किन्नर समाज में किसी की मृत्यु होने पर दाह संस्कार रात के समय किया जाता है। इस प्रथा के बारे में पूरी जानकारी लेने के लिए हमने ज्योतिषाचार्य राधा कान्त वत्स से बात की। आइए जानें इस प्रथा के कारणों के बारे में।

रात के समय क्यों निकाली जाती है किन्नरों शव यात्रा

funeral rituals of kinner

ज्योतिष की मानें तो किन्नरों की शव यात्रा रात के समय इसलिए निकाली जाती है जिससे आम लोग इस यात्रा के दर्शन न कर सकें। यही नहीं इनकी शव यात्रा में किसी और समुदाय का कोई व्यक्ति शामिल नहीं हो सकता है।

एक मान्यता यह भी है यदि कोई इनकी शव यात्रा देखता है तो उसके लिए शुभ नहीं माना जाता है। मान्यता यह भी है कि कोई यदि किन्नरों की शव यात्रा देखता है तो उन्हें इस जीवन से मुक्ति नहीं मिलती है और उन्हें दोबारा इसी समुदाय में जन्म लेना पड़ता है।

किन्नरों के शव को जूतों से पीटा जाता है

ऐसी मान्यता है कि किन्नरों की मृत्यु के बाद उनके दाह संस्कार से पहले शव को जूतों से पीटा जाता है, जिससे उन्हें आगे इस श्रेणी में जन्म न मिले और उन्हें इस जीवन से मुक्ति मिल सके। ज्योतिषाचार्य राधा कान्त वत्स जी बताते हैं कि उनके शव को जूतों से पीटने का कारण यह है कि उन्हें ऐसा जीवन दोबारा न मिले और अगर उनके कोई पाप हैं तो उनसे मुक्ति मिले।

इसे जरूर पढ़ें: Transgenders Facts: क्या वाकई किन्नरों को हो जाता है अपनी मृत्यु का आभास?

आधी रात में किया जाता है दाह संस्कार

kinner community facts

किन्नरों की मृत्यु के बाद उनका दाह संस्कार भी आधी रात के समय होता है और कोई बाहरी समुदाय या व्यक्ति उनका दाह संस्कार नहीं देख सकता है। उनके शव को जलाने से पूर्व किन्नरों के देवता अरावन का आह्वान किया जाता है और उनसे मुक्ति की प्रार्थना की जाती है। ऐसा माना जाता है कि जो भी उनकी चिता की राख को घर लाकर रखता है उसे कभी भी धन-धान्य की कमी नहीं होती है।

किन्नरों को हो जाता है मृत्यु का एहसास

किन्नर समुदाय के लोगों को उनकी मृत्यु के एक महीने पहले से ही मृत्यु का एहसास होने लगता है और वो खुद को एक कमरे में बंद करके ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि उन्हें इस जीवन से मुक्ति मिल सके। वो अपने इष्ट से प्रार्थना करते हैं कि उन्हें मृत्यु के बाद मुक्ति मिल जाए। किन्नरों के भगवान अरावन हैं और किन्नर उन्हीं से प्रार्थना करते हैं कि उन्हें इस तरह के जीवन से मुक्ति मिले।

किन्नरों को क्यों माना जाता है शुभ

यदि हम हिन्दू प्रथा की बात करें तो किसी भी शुभ अवसर में किन्नरों का आशीर्वाद लेना शुभ माना जाता है। दरअसल ऐसा इसलिए माना जाता है क्योंकि उन्हें रामायण काल में प्रभु श्री राम से एक आशीर्वाद (क्यों फलता है किन्नरों का आशीर्वाद)मिला था। इसी वजह से किन्नरों की उपस्थिति शादी के बाद या घर में नन्हे मेहमान के आगमन पर शुभ मानी जाती है।

इन्हीं कारणों से मान्यता है कि किन्नरों का शव किसी को देखना नहीं चाहिए और आम लोगों को उनके दाह संस्कार में शामिल होने की मनाही है।

HerZindagi Pride Month: LGBT समुदाय के लिए स्वीकृति, समानता और सम्मान की मांग; कहानियां जो बदल देंगी आपका भी नजरिया.इस बारे में ज़्यादा जानकारी के लिए क्लिक करें हमारे LGBTQIA Pride Month पेजपर और बनें इस अहम् पहल का हिस्सा. #LivingWithPride

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Images: Freepik.com

Pride Month 2023: जानिए अपने गे बेटे को एक मां ने कैसे किया एक्सेप्ट

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP