Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:03 AM IST

Hindu Beliefs: आखिर क्यों फलता है किन्नरों का आशीर्वाद

आज हम आपको रामयाण का वो किस्सा बताने जा रहे हैं जो बेहद ही भावुक कर देने वाला और भक्ति की चरम सीमा को छूने वाला है। यह किस्सा श्री राम और किन्नरों से जुड़ा हुआ है। आइये जानते हैं इसके बारे में। 
Updated:- 2023-06-01, 10:42 IST
image

Shri Ram Aur Kinnaro Ki Katha: रामायण में कई ऐसे किस्से हैं जो भावुक कर देने वाले हैं। इन किस्सों में भक्ति भाव देखने को मिलता है। ऐसा ही एक किस्सा है भगवान श्री राम और किन्नरों से जुड़ा। 

मान्यता है कि किन्नरों ने श्री राम की ऐसी भक्ति की थी कि वनवास से लौटने के बाद उन्हें श्री राम से वो आशीर्वाद मिला था जिसके चमत्कार आज भी नजर आते हैं। ज्योतिष एक्सपर्ट डॉ राधाकांत वत्स से आइये जानते हैं इस बारे में। 

  • रामायण के अनुसार, श्री राम माता सीता और लक्ष्मण के साथ वनवास जा रहे थे।
  • तब अयोध्या वासी भी अपने प्रभु श्री राम के पीछे-पीछे वनवास की ओर चल दिए।
  • श्री राम ने जब यह देखा तो उन्होंने अयोध्या वासियों को उनके पीछे आने से रोका। 

यह भी पढ़ें: Ramayan Facts: जानें श्री राम के भाई भरत और शत्रुघ्न किसके अवतार थे

  • अयोध्या वासी श्री राम (श्री राम के तीन भाई ही क्यों थे)के बिना राज्य में रहने के लिए तैयार ही नहीं थे। 
  • श्री राम ने तब सभी को अपनी सौगंध दी और पुनः राज्य लौट जाने के लिए कहा।
  • श्री राम के वचन थे कि कोई भी पुरुष या स्त्री श्री राम के पीछे वनवास नहीं आएगा। 
  • श्री राम की आज्ञा मान सभी अयोध्या लौट गए और श्री राम को याद करते हुए जीने लगे।
  • इन्हीं सब अयोध्या वासियों में 4 किन्नर भी शामिल थे जो अयोध्या नहीं लौटे।

shri ram and transgenders katha in hindi

  • जब श्री राम 14 वर्ष के बाद वनवास से वापस आए तब उन्होंने उन किन्नरों को देखा।
  • श्री राम ने किन्नरों से पूछा कि वह अयोध्या के द्वार पर क्यों हैं, राज्य में क्यों नहीं। 
  • तब किन्नरों (क्या किन्नरों को अपनी मृत्यु का होता है पता) ने बताया कि श्री राम ने स्त्री और पुरुष को लौटने के लिए कहा था।
  • जबकि किन्नर न स्त्री में आते हैं न पुरुष में, वह तो दोनों का समागम रूप हैं। 
  • इसलिए उन 4 किन्नरों ने अयोध्या की रक्षा करते हुए 14 वर्षा द्वार पर ही बिता दिए।

यह भी पढ़ें: Ramayan Facts: आज भी माता सीता का भयंकर श्राप भोग रहे हैं ये प्राणी

  • तब श्री राम ने उन किन्नरों की भक्ति देख उन्हें विशेष आशीर्वाद दिया।
  • आशीर्वाद यह था कि किन्नर जिसे भी और जो भी आशीर्वाद देंगे वह जरूर पूरा होगा। 
  • किन्नरों का आशीर्वाद कभी खाली नहीं जाएगा। इसलिए किन्नरों की दुआ को असरदार माना जाता है।    

 

तो ये है श्री राम का वो आशीर्वाद जो आज भी किन्नरों द्वारा होता है फलित। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit: freepik, shutterstock

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।