कहीं आप भी तो नहीं रखते गमले में शिवलिंग, तुरंत जानें ये विशेष बात

Shivling In Pot: भगवान शिव की पूजा अधिकतर घरों में की जाती है। वहीं, कई घरों में लोग शिवलिंग भी स्थापित करते हैं। विशेष बात यह है कि जहां कुछ लोग शिवलिंग की स्थापना मंदिर में करते हैं तो वहीं कुछ लोगों द्वारा शिवलिंग की स्थापना गमले में की जाती है। हिन्दू धर्म शास्त्रों में शिवलिंग स्थापित करने के कई नियम बताए गए हैं। हमारे एक्सपर्ट ज्योतिषाचार्य डॉ राधाकांत वत्स से जब हमने इस बारे में पूछा तो उन्होंने हमें कई नियमों में से एक नियम जो कि है गमले में शिवलिंग रखना, इस विषय पर जानकारी दी जो अब हम आपके साथ साझा करने जा रहे हैं।
- शिव पुराण में इस बात का उल्लेख मिलता है कि गमले में शिवलिंग रखना सही है या नहीं। शिव पुराण के अनुसार, शिवलिंग को कभी भी किसी भी ऐसे स्थान पर नहीं रखना चाहिए जहां इसकी पूजा न की जा सके।
- गमले में शिवलिंग रखने से इसकी पूजा में बाधा आती है। इसलिए शिवलिंग को मंदिर में स्थापित करने का विधान है। शिवलिंग को जमीन या मिट्टी पर रखना वर्जित माना गया है।
इसे जरूर पढ़ें:Vastu Tips: घर के मंदिर में भगवान का मुख किस दिशा में होना चाहिए? जानें
- शिव पुराण के अनुसार, शिवलिंग को हमेशा धारक वस्तु अर्थात अरघा में ही स्थापित करने का विधान माना जाता है। गमले में रखे शिवलिंग का दुष्प्रभाव पड़ता है और व्यक्ति के जीवन में मंगल भारी होने लगता है।
- शिव पुराण में यह भी वर्णित है कि गमले में शिवलिंग (शिवलिंग के प्रकार) रखने से इसकी शुद्धता नष्ट हो जाती है जिसके कारण घर में नकारात्मक शक्तियों का संचार बढ़ने लग जाता है।
- शिवलिंग का गमले में रखा जाना वास्तु दोष और ग्रह दोष का भी सूचक बनता है। गमले में शिवलिंग स्थापित करने से व्यक्ति के जीवन में चंद्र दोष (चंद्र दोष के उपाय) का निर्माण सबसे अधिक देखा गया है।
इसे जरूर पढ़ें:Furniture Astro: घर में मौजूद इन पेड़ों की लकड़ी से बना फर्नीचर बदल सकता है आपका फ्यूचर
- चंद्र दोष लगने के पीछे का कारण यह है कि चंद्रमा भगवान शिव के शीश पर विराजमान हैं ऐसे में अगर शिवलिंग की शुद्धता, पवित्रता और उसके नियमों की अनदेखी जाए तो चंद्र दोष लगने के आसार प्रबल हो जाते हैं।
- शिव पुराण के अनुसार, जिस घर में शिवलिंग को गमले में स्थापित किया जाता है वहां श्री गणेश का वास कभी नहीं होता। ऐसा इसलिए क्योंकि कि पुत्र (श्री गणेश) घर के मंदिर में या तिजोरी में आसन पर विराजमान और पिता (भगवान शिव) घर के बाहर गमले की मिट्टी पर आसीन, यह स्थिति संभव नहीं।
इस लेख से आपको यह तो पता चल ही गया होगा कि गमले में कभी भी शिवलिंग नहीं रखना चाहिए। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। आपका इस बारे में क्या ख्याल है? हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।
Image Credit: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।