हर बार सूख जाते हैं लौकी के फूल? करें यह 1 काम...बेल पर टोकरी भरकर मिलेगी पैदावार

Why My Bottle Gourd Flowers Dying: क्या आपने भी अपने गार्डन में लौकी का पौधा लगाया हुआ है? क्या आपके लौकी के पौधे में फूल बार-बार सूख जाते हैं और फ्रूटिंग भी कम होती है? माली ने बताया कि आखिर क्यों लौकी के फूल सूख जाते हैं। आइए जानें, लौकी के फूलों को सूखने से कैसे बचाएं? 
Updated:- 2025-05-19, 14:23 IST
Why My Bottle Gourd Flowers Dying

Why Are My Bottle Gourd Plants Flowering But Not Fruiting: लौकी को सबसे पौष्टिक सब्जियों में से एक माना जाता है। बच्चे इसका नाम सुनते ही मुंह बनाने लगते हैं, लेकिन इससे कई तरह की टेस्टी डिशेज बनाई जाती है। लौकी के कोफ्ते से लेकर रायते तक लोग मजे से खाते हैं। अगर यही सब्जी घर में उगी हो, तो खाने का स्वाद दोगुना हो जाता है। अगर आप भी गार्डनिंग लवर हैं और घर पर ही सब्जियां उगाना पसंद करते हैं, तो आपको अपने गार्डन में लौकी जरूर लगानी चाहिए। 

अगर आपने पहले से ही लौकी की बेल लगाई हुई है, लेकिन उसके फूल सूख जाते हैं, तो आपको घबराने की जरूरत नहीं है। कई बार लौकी की बेल पर फूल आते हैं, लेकिन वह फल बनने की जगह सूख जाते हैं। ऐसे में लौकी की प्रोडक्शन पर असर पड़ता है। आइए माली से जानते हैं, अगर लौकी के फूल बार-बार सूख जाएं, तो क्या करना चाहिए? लौकी के फूल सूख क्यों जाते हैं? 

यह भी देखें- Gardening Tips: लौकी से भर जाएगी पूरी बेल...अगर जड़ में डाल दिया यह 1 सफेद घोल

मेल और फीमेल फ्लावर का है फंडा

There is a funda of male and female flowers

माली ने बताया कि जितनी भी बेल वाली सब्जियां होती हैं, उनमें एक ही लौकी की बेल पर 2 तरह के फूल आते हैं। इनमें कुछ फूल मेल और कुछ फीमेल होते हैं। फीमेल फ्लावर्स में फूल से पहले एक गांठ होती है, जो एक छोटी-सी लौकी की तरह ही दिखती है। वहीं, मेल फ्लावर में डंडी के बाद, सीधा फूल नजर आता है। 

मेल फ्लावर की क्या जरूरत होती है?

बहुत से लोगों को लगता है कि लौकी के मेल फ्लावर्स में जब लौकी जैसी गांठ नहीं होती है, तो उनका क्या काम होता है। बता दें कि किसी भी प्लांट के लिए मेल फ्लावर्स बहुत ही जरूरी होते हैं। माली ने बताया कि मेल फ्लावर सिर्फ पॉलिनेशन के लिए होते हैं। जब इनसे फीमेल फ्लावर में पॉलिनेशन हो जाता है, तो ये सूख जाते हैं। 

लौकी के फूलों को सूखने से कैसे बचाएं? 

How to save gourd flowers from drying

अक्सर लोगों की शिकायत रहती है कि उनके लौकी के फूल सूख रहे हैं। असल में फीमेल फ्लावर सूख जाते हैं। इसके पीछे की वजह है कि अगर फीमले फ्लावर्स का पॉलिनेशन नहीं होता है, तो वो सूख जाते हैं। असल में लौकी के फूल शाम को खिलते हैं और सुबह तक बंद हो जाते हैं। वहीं, तितती, मधुमक्खी पॉलिनेटर, पॉलिनेशन की प्रक्रिया रात के वक्त करते हैं, जिसकी वजह से लौकी के फूल नेचुरली पॉलिनेट नहीं हो पाते। ऐसे में इन्हें आप हाथों से खुद ही पॉलिनेट कर सकते हैं। हैंड पॉलिनेशन से आपके लौकी के फूल मुरझाएंगे नहीं। 

यह भी देखें- बाजार में बेचने की आ जाएगी नौबत, अगर इस तरीके से घर पर उगाएंगी लौकी

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image Credit: Her Zindagi 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।