Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:04 AM IST

बंदर क्या जाने अदरक का स्वाद ऐसा क्यों कहा जाता है?

भारत में हैं, तो आप सभी ने यह मुहावरा तो कभी न कभी जरूर सुना होगा, 'बंदर क्या जाने अदरक का स्वाद' लेकिन क्या आपको पता है ऐसा क्यों कहा जाता है।  
Updated:- 2024-02-20, 16:04 IST
image

'बंदर क्या जाने अदरक का स्वाद' यह हिंदी भाषा का लोकप्रिय मुहावरा है, जो हिंदी भाषा के किताब से लेकर आम बोलचाल में जरूर इस्तेमाल की जाती है। अक्सर इस मुहावरे का उपयोग किसी व्यक्ति के बेवकूफी करने या किसी चीज को न समझने पर की जाती है। इस मुहावरे के अर्थ के बारे में जाने, तो इसका मतलब है मूर्ख को गुण की परख न होना या किसी अज्ञानी व्यक्ति को किसी चीज का महत्व या जानकारी न होना। ये तो रही मुहावरे के अर्थ की बात लेकिन क्या आपको पता है कि बंदर को अदरक का स्वाद क्यों पता नहीं होता है।

बंदर को अदरक का स्वाद क्यों पता नहीं होता

why monkey don't know ginger taste

बंदर एक शाकाहारी जानवर है और वह अपने पेट भरने के लिए पेड़-पौधे में लगे पत्ते, फल और फूल का सहारा लेता है। इसलिए वह पेड़-पौधों और दूसरे वनस्पतियों से परिचित होता है। लेकिन अदरक एक तरह से भूमिगत तना है। अदरक का एक अलग और विशिष्ट स्वाद होता है, जिसका इस्तेमाल मनुष्य अपनी आवश्यकता के हिसाब से करता है। अदरक के गुण और सुगंध को पहचानने की क्षमता मनुष्यों में होती है, लेकिन बंदरों में नहीं। गलती से यदि बंदर अदरक को खा भी लेते हैं, तो उसे चखने के बाद फेंक देते हैं। 

इसे भी पढ़ें: क्या आप जानते हैं छत्रपति शिवाजी की 8 पत्नियों से जुड़ी ये बातें? 

meaning of hindi muhavare

ऐसा इसलिए क्योंकि अदरक का कड़वा और तीखा स्वाद बंदरों को पसंद नहीं आता है, लेकिन अदरक का यह तीखा और कड़वा स्वाद इंसानों के लिए अमृत है। मनुष्य चाय से लेकर काढ़ा तक, बनाने के लिए अदरक का उपयोग करता है। लेकिन बंदर अदरक को फेंक देते हैं, अदरक का महत्व बंदर नहीं समझ पाते हैं, इसलिए यह कहावत या मुहावरा बनाया गया कि बंदर क्या जाने अदरक का स्वाद।

वीडियो भी देखें

कुछ साल पहले सोशल मीडिया में सुशांत नंदा नाम के एक शख्स ने एक वीडियो पोस्ट किया था। इस वीडियो में जब बंदर को अदरक दिया जाता है, तो वह ले लेता है। अदरक लेने के बाद बंदर अदरक को नाक के पास ले जाकर सूंघता है और फिर चखता है। चखने के बाद उसे स्वाद समझ नहीं आता और वह अदरक को फेंक देता है। लोग इस वीडियो को देखकर यह कमेंट कर रहे थे, कि पहले तो सिर्फ यह कहावत सुनी थी कि बंदर क्या जाने अदरक का स्वाद लेकिन आज देख भी लिया कि बंदर सच में क्या जाने अदरक का स्वाद और महत्व।  

इसे भी पढ़ें: आखिर क्यों कहा जाता है बहती गंगा में हाथ धोना? जानिए इसके पीछे की कहानी

 

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit, Freepik

 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।