herzindagi
price of mamata banerjee chappal

बंगाल की CM ममता बनर्जी जानें क्यों पहनती हैं सफेद साड़ी, खास है वजह

तृणमूल कांग्रेस की नेता ममता बनर्जी हमेशा क्यों पहनती है सफेद साड़ी, चलिए जानते हैं उनसे जुड़ी कुछ बातें।
Editorial
Updated:- 2022-11-04, 19:36 IST

नेता ममता बनर्जी को किसी पहचान की जरुरत नही हैं। ममता बनर्जी को लोग 'दीदी' भी कहते हैं। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अक्सर अपनी बातों के लेकर सुर्खियों में बनी रहती है। यहां तक की उन्होंने आज तक शादी भी नहीं रचाई है। इसके बावजूद वह हमेशा से ही सफेद साड़ी में नजर आती है। ममती बनर्जी कभी भी मेकअप नहीं करती है, वह अक्सर सादगी में ही दिखती है।

दमदार महिलाकी हैं पहचान

mamata banerjee

बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पहचान एक दमदार महिला के तौर पर होती है। ममता बनर्जी ने काफी संघर्षों के बाद इस मुकाम तक पहुंच पाई है, जहां वह आज हैं। एक या दो नहीं बल्कि लगातार तीन बार से ममता बनर्जी बंगाल की मुख्यमंत्री बनती आ रही हैं। वहां के लोगों के लिए काफी कुछ किया है ममता बनर्जी ने, चलिए जानते हैं उनसे जुड़े कुछ मुख्य बातों के बारे में।

इसे जरूर पढ़ें-Quiz: ममता बनर्जी की लाइफ से जुड़े महत्‍वपूर्ण तथ्‍य जानें

ममता क्यों पहनती हैं साधारण साड़ी

ममता बनर्जी अक्सर नीले रंग के बॉर्डर की सफेद साड़ी और हवाई चप्पल में ही नजर आती हैं। बहुत कम से लोग है जो जानते हैं कि ममता बनर्जी इस तरीके के कपड़े क्यों पहनती है? बता दे कि जब ममता बनर्जी की उम्र केवल नौ साल थी तो उनके पिता का देहांत हो गया था। बचपन से ही ममता बनर्जी ने पिता के गुजर जाने के बाद आर्थिक तंगी देखी है। ऐसे में वह शुरुआत से ही वह साधारण तरीके से रहती हैं। अब इतना पैसे आने के बाद भी वह सादगी के साथ जीवन जीना पसंद करती हैं।

इसे जरूर पढ़ें-जानें आजाद भारत की पहली महिला रेल मंत्री की कहानी, जिन्होंने बंगाल की राजनीति में निभाया अहम किरदार

बंगाल की जनता दीदी की करती है सम्मान

बंगाल की जनता ममता दीदी का बहुत सम्मान करती है। उन्हें सिर आंखों बिठाकर रखती है। ऐसे में ममता ने भी लोगों के दिल में अपनी सफेद साड़ी और हवाई चप्पल वाली छवि बना दी है, जिसे वह बदलना नहीं चाहती हैं। राजनीति में पहनावा किसी भी व्यक्ति की खास पहचान बन जाता है। ममता की सफेद साड़ी भी उनकी अहम पहचान है। उनके लिए फैशन लास्ट ऑप्शन है।

यह विडियो भी देखें

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं

Pic Credit: Mamatabanerjee Instagram

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।