Sat Sep 12, 2026 | Updated 12:07 AM IST

Cotton Saree Designs: रॉयल लुक के लिए शामिल करें इस तरह की लेटेस्ट कॉटन साड़ी, देखें डिजाइंस

Cotton Saree Designs:  अगर आपको भी साड़ी पहनने का बहुत शौक है, तो अब आप कुछ नए और लेटेस्ट कॉटन साड़ी डिजाइंस को शामिल कर रॉयल और यूनिक लुक क्रिएट कर सकती हैं। 
Updated:- 2025-12-29, 16:04 IST
image

साड़ी पहनना हर महिला की पहली पसंद होता है। भारतीय महिलाओं को साड़ी पहनना बहुत पसंद होता है। ऐसे में अधिकतर महिलाएं अपनी स्टाइल में चार चांद लगाने के लिए एक से एक खूबसूरत साड़ी शामिल करती हैं। अगर आप भी रॉयल और परफेक्ट लुक के लिए साड़ी तलाश रही हैं, तो आज हम आपको कुछ लेटेस्ट और डिजाइनर कॉटन साड़ी के डिजाइन बताएंगे, जो आपके लिए बेस्ट हो सकते हैं।

ब्राउन एंड ब्लैक कॉटन साड़ी

अगर आप किसी खास पार्टी में शामिल होने जा रही हैं और ऐसे में पहनने के लिए खूबसूरत साड़ी की तलाश में हैं, तो अब आप इस तरह की लेटेस्ट डिजाइनर ब्राउन एंड ब्लैक कॉटन साड़ी को ट्राई कर रॉयल लुक क्रिएट कर सकती हैं। इस तरह की साड़ी को मॉडर्न टच देने के लिए आप स्ट्रैप वाले या हाफ स्लीव ब्लाउज को शामिल कर अपने लुक को पूरा कर सकती हैं।

Untitled design (87)

स्काई ब्लू या लाइट ब्लू प्लेन कॉटन साड़ी

अगर आपके ऑफिस में कोई खास फंक्शन या इवेंट है और आप वहां पहनने के लिए साड़ी तलाश रही हैं, तो अब आप इस स्काई ब्लू या लाइट ब्लू प्लेन कॉटन साड़ी को पहनकर सिंपल, क्लासी और रॉयल लुक क्रिएट कर सकती हैं। यह पहनने में बहुत हल्की और दिखने में बहुत प्रोफेशनल लगती है, आपके ऑफिस इवेंट लुक को भी शानदार बनाने में मदद करेगी। इसके साथ आप स्लीवलेस या हॉल्टर नेक ब्लाउज शामिल कर सकती हैं। 

यह भी पढ़ें- Bridal Saree Designs: नई नवेली दुल्हन अपने ससुराल में पहनें इस तरह की साड़ी, देखें डिजाइंस

Untitled design (84)

ब्राउन प्लेन कॉटन साड़ी

आप चाहें, तो इस तरह की खूबसूरत ब्राउन प्लेन कॉटन साड़ी को भी किसी खास फंक्शन या फैमिली गेट-टुगेदर के दौरान पहन सकती हैं। इस तरह की साड़ियां सबसे अलग और सुंदर लगती हैं, जो आपकी खूबसूरती में भी चार चांद लगा देगी। ऐसी साड़ी को आप नजदीकी बाजार से खरीद सकती हैं या आपको इस तरह की साड़ी ऑनलाइन भी मिल जाएगी।

Untitled design (86)

व्हाइट प्लेन कॉटन साड़ी

आप चाहे तो किसी भी खास फंक्शन या त्यौहार पर पहनने के लिए इस तरह की खूबसूरत व्हाइट प्लेन कॉटन साड़ी को भी शामिल कर अपनी खूबसूरती को दोगुना कर सकती हैं। ऐसी साड़ी डिजाइंस इन दिनों काफी ट्रेंड में है, जो आपके लिए भी एक बेस्ट ऑप्शन हो सकती हैं। ऐसी साड़ी को पहनकर आप बला की खूबसूरत लगेंगी साथ ही रॉयल लक भी क्रिएट कर सकती हैं। 

Untitled design (85)

यह भी पढ़ें- Green Saree Designs: शादी हो या पार्टी..हर फंक्शन में जान डाल देंगे ग्रीन साड़ी के ये लेटेस्ट डिजाइंस, देखें शानदार कलेक्शन

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से। 

Image Credit : pinterest

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।