
विकास जितना ज्यादा जरूरी है उतना ज्यादा जरूरी पर्यावरण को सुरक्षित रखना भी है। प्रकृति से ही हमें पीने को पानी, शुद्ध-हवा, जीव-जंतु, पेड़-पौधे, अच्छा भोजन और रहने को घर मिलता है। इसके बावजूद भी कई लोग प्रकृति को नुकसान पहुंचाते हैं। कई लोग घर बनाने के लिए पेड़ों को काट देते हैं तो कई लोग किसी अन्य कारण से। पर्यावरण के साथ खिलवाड़ करना एक दिन हम सभी को भाड़ी पर सकता है।
इन्ही चीजों को देखते हुए हर साल लोगों को अवेयर करने के लिए 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है। इस दिन हम लोगों को यह बताते हैं कि पर्यावरण हमारे जीवन के लिए कितना ज्यादा जरूरी हैं। साल 1972 में संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा स्वीडन की राजधानी स्टॉकहोम में विश्व पर्यावरण सम्मेलन का आयोजन किया गया था। इस सम्मेलन में लगभग 119 देशों ने हिस्सा लिया था।

बता दें कि सभी सदस्य देशों ने पृथ्वी के मूल सिद्धांतों को मान्यता देते हुए शपथ पत्र पर हस्ताक्षर किया था। इसके साथ ही 5 जून, 1974 को पहली बार विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया था। इस दिन का उद्देश्य पर्यावरण सुरक्षा के प्रति जन जागरण को जागरूक करना है।
इसे जरूर पढ़ें-इन शानदार मैसेज के माध्यम से अपनों को दीजिए पर्यावरण बचाने की प्रेरणा
देश और दुनिया में लगातार प्रदूषण बढ़ रहा है। यह एक दिन हमारे लिए काफी खतरनाक साबित हो सकता है। ऐसे में प्रदूषण के कारण सबसे ज्यादा प्रकृति को प्रभाव होता है। जिसे रोकने के उद्देश्य से पर्यावरण दिवस मनाने की शुरुआत हुई। इसके तहत लोगों को जागरूक किया जाता है कि वह भूलकर भी ऐसी गलती ना करें जिससे पर्यावरण को किसी भी प्रकार का नुकसान पहुंचे। हर साल एक खास थीम रखा जाता है ऐसे में इस साल विश्व पर्यावरण दिवस 2023 की थीम "Solutions to Plastic Pollution" है। यह थीम प्लास्टिक प्रदूषण के समाधान पर आधारित है।
इसे जरूर पढ़ें-World Earth Day पर जानें पर्यावरण संरक्षण के कुछ आसान टिप्स
अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
image credit: freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।