Environment Day Messages in Hindi: पर्यावरण दिवस के मौके पर ही नहीं, बल्कि आए दिन हमें अपने घरों में पेड़-पौधे लगाने चाहिए। वो कहते हैं 'पर्यावरण सुरक्षित है तो इस धरती का हर इंसान सुरक्षित है। अगर पर्यावरण सुरक्षित नहीं है तो इंसान का अस्तित्व कभी भी खत्म हो सकता है'। इसलिए पर्यावरण को बचाने के लिए हर समय देश से लेकर विदेशों में भी पर्यावरण सम्बंधित कार्यक्रम होते रहते हैं। इस साल पर्यावरण दिवस 5 जून, सोमवार को है।
अगर आप भी पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी दिखाना चाहते हैं तो हम आपके लिए कुछ चुनिंदा संदेश लेकर आए हैं जिन्हें अपनों को भेजकर पर्यावरण बचाने की प्रेरणा दे सकते हैं।
1. चलिए इस धरती को रहने योग्य बनाएं
सभी मिलकर विश्व पर्यावरण दिवस मनाएं।
पर्यावरण दिवस की शुभकामनाएं !
2. मां की ममता और पेड़ का दान
दोनों करते हैं जन-जन का कल्याण
स्वच्छ पर्यावरण, पानी और हवा
है जीवन जीने की अनमोल दवा।
पर्यावरण दिवस की शुभकामनाएं !
3. शहर क्या देखें कि हर मंज़र में जाले पड़ गए
ऐसी गर्मी है कि पीले फूल काले पड़ गए !
Happy Environment Day 2023 !
4. चलो आज इस जमीं को
फिर से जन्नत बनाते हैं,
रोज न सही आज दो चार पौधे लगाते हैं !
Happy Environment Day 2023 !
इसे भी पढ़ें: World Earth Day पर जानें पर्यावरण संरक्षण के कुछ आसान टिप्स
5. ग्लोबल वार्मिंग से है खतरे में जान
पर्यावरण की रक्षा करना सबकी शान !
पर्यावरण दिवस की शुभकामनाएं !
6. धरती को अगर है बचाना तो,
पर्यावरण रक्षा का लक्ष्य बनाना होगा !
Happy Environment Day 2023 !
7. जब होगा इस धरती पर पर्यावरण का सम्मान,
तभी होगा सुरक्षित सबकी जान !
पर्यावरण दिवस की बधाई !
8. आओ ये हम-तुम संकल्प उठाएं
आज से पर्यावरण को नष्ट होने से बचाएं।
Happy Environment Day 2023 !
इसे भी पढ़ें: Earth Day 2023: क्यों मनाया जाता है पृथ्वी दिवस?
9. जब चारों तरफ हरियाली छाती है
तब इन्सान के जीवन में
खुशियां आती हैं।
पर्यावरण दिवस की बधाई !
10. अगर प्रदूषण जो इतना फैलाएंगे
तो आपदाओं से कैसे बच पाएंगे
कुछ नहीं होगा केवल दिवस मनाने से
पर्यावरण शुद्ध और स्वच्छ होगा पेड़ लगाने से !
Happy Environment Day 2023 !
11. स्वच्छ-दुनिया और हरी दुनिया,
मैं एक खूबसूरत दुनिया का समर्थन करता हूं,
और आप !
पर्यावरण दिवस की बधाई !
12. कुछ भी नहीं होगा विश्व पर्यावरण दिवस मानने से,
पर्यावरण शुद्ध और स्वच्छ होगा पेड़ लगाने से !
13. पड़े-पौधों की हरियाली,
इसमें छुपी है हमारी ख़ुशहाली !
पर्यावरण दिवस की शुभकामनाएं !
14. साफ-सुथरा हो पर्यावरण,
सकारात्मक उर्जा रहेगी साथ,
पेड़-पौधे लगाओ खूब
ताजी हवा का लो आनंद !
पर्यावरण दिवस की शुभकामनाएं !
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे लाइक शेयर और कमेंट्स ज़रूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।