Why is Urdu Written Backwards: लेखन कार्य से लेकर बोलने के लिए हम सभी हिंदी और उर्दू भाषा का इस्तेमाल करते हैं। इन दोनों भाषाओं के बीच कई समानताएं हैं। लेकिन इनके लिखने के स्टाइल में एक बड़ा अंतर है। अगर आप हिंदी और उर्दू दोनों भाषओं को पढ़ने और लिखने का कार्य करते होंगे तो आपने हिंदी को बाएं से दाएं और उर्दू को दाएं से बाएं ओर लिखते होंगे। ऐसे में क्या आपने कभी सोचा कि आखिर ऐसा क्यों है। हम दोनों भाषाओं को एक जैसी स्टाइल में क्यों नहीं लिखते हैं। अगर आप भी इसके पीछे का कारण को जानना चाहती हैं, तो इस लेख में आज हम आपको इस सवाल के जवाब के बारे में बताने जा रहे हैं।
हिंदी भाषा लेखन कार्य करने के लिए हम बाएं से दाएं दिशा की ओर चलते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि हिंदी भाषा देवनागरी लिपि में लिखी जाती है। यह लिपि बायीं से दायीं दिशा में कार्य करती है। देवनागरी लिपि का विकास और जन्म प्राचीन भारत की ब्राह्मी लिपि से हुआ है। इस भाषा को उल्टी दिशा से सीधी दिशा की ओर लिखा जाता है और यहीं परंपरा समय के साथ हिंदी भाषा के साथ बनी रही, जो इसके लेखन में नजर आता है। इसके साथ ही संस्कृत और इसके बाद की भाषाओं को बाएं से दाएं की ओर लिखा जाता है।
इसे भी पढ़ें- Hindi Diwas 2024:जानें कब और कैसे आया 'हिंदी' शब्द?
हिंदी भाषा के बाद बात करते हैं उर्दू भाषा की। अब इस भाषा के लेखन कार्य पर गौर करें, तो इसे सीधी दिशा से उल्टी दिशा की ओर लिखा जाता है। बता दें इस भाषा का मुख्यता विकास मुगल काल में हुआ। उर्दू भाषा को नस्तालीक लिपी में लिखा जाता है। इस लिपि को दाएं से बाएं की ओर लिखी जाती है, जिसके लेखन कला को उर्दू भाषा ने अपनाया। कई अन्य भाषाएं जैसे अरबी, फारसी आदि इस लिपि में लिखी जाती हैं।
हिंदी और उर्दू भाषा में कई सामनताएं देखने को मिलती हैं। इन दोनों भाषाओं की शब्दावली लगभग एक जैसी है, क्योंकि दोनों भाषाओं का विकास एक मूल स्रोत से हुआ है। दोनों में संस्कृत, प्राकृत और अपभ्रंश भाषाओं का मेल देखने को मिलता है। इसके साथ ही दोनों के बोलचाल की भाषा एक जैसी है। हिंदी और उर्दू का विशेष रूप से काव्य और गजल साहित्य में एक समान रही है। उर्दू में शेर, गजल, नज़्म, और नाटक लिखे जाते हैं, जबकि हिंदी में भी कविता, गीत, और गजल का एक बड़ा इतिहास है।
इसे भी पढ़ें-ये मीम्स बताते हैं कि हिंदुस्तान में क्या है हिंदी का हाल
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image credit-Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।