herzindagi
Google Chrome language change

Google Chrome में डिफॉल्ट भाषा बदलने के लिए जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कई बार क्रोम की भाषा अपने आप बदल जाती है, जिससे सेटिंग्स समझना मुश्किल होता है। अपनी पसंद की भाषा में ब्राउजर इंटरफेस और वेबसाइट कंटेंट देखने के लिए आपको यहां स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस बताया गया है। इस आर्टिकल की मदद से आप गूगल क्रोम में डिफॉल्ट भाषा आसानी से बदलन सकती हैं।
Editorial
Updated:- 2025-08-01, 19:30 IST

क्या आप भी गूगल क्रोम ब्राउजर का उपयोग करती हैं और चाहती हैं कि आपकी पसंदीदा भाषा में सब कुछ दिखे? तो आप बेहद आराम से देख सकती हैं, बस आपको इसके लिए  सेटिंग में जाकर थोड़ी सी मेहनत करनी पड़ सकती है। कई बार गूगल क्रोम अपने आप किसी और भाषा में सेट हो जाता है, जिससे सेटिंग्स समझना मुश्किल हो जाता है, लेकिन आपको चिंता न करने की जरूरत नहीं है। गूगल क्रोम में डिफॉल्ट भाषा को बदलना बहुत आसान है। यह आपके ब्राउजर के इंटरफेस यानी मेनू-सेटिंग्स की भाषा को बदलता है। साथ ही, यह भी तय करता है कि वेबसाइटें आपको किस भाषा में कंटेंट दिखाएं। इसके लिए बस उस भाषा का उपलब्ध होना जरूरी है। इस आर्टिकल में हम आपको गूगल क्रोम में डिफॉल्ट भाषा बदलने की पूरी स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस बताएंगे, जिससे आप आसानी से अपने ब्राउजर को अपनी पसंदीदा भाषा में सेट कर सकती हैं।

गूगल क्रोम में डिफॉल्ट भाषा बदलने का स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

गूगल क्रोम में डिफॉल्ट भाषा बदलने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन करें। यह प्रक्रिया बहुत सीधी है और आपको अपनी पसंद की भाषा में ब्राउजर का उपयोग करने में मदद करेगी।

  • स्टेप 1- सबसे पहले अपने कंप्यूटर पर गूगल क्रोम ब्राउजर खोलें।
  • स्टेप 2- ब्राउजर विंडो के ऊपरी-दाएं कोने में आपको तीन-बिंदु (⋮) आइकॉन दिखेगा। इस पर क्लिक करें।
  • स्टेप 3- इसके बाद, ड्रॉप-डाउन मेनू में से सेटिंग्स विकल्प पर क्लिक करें।
  • स्टेप 4- यहां से आपको Languages सेक्शन पर जाना होगा।
  • स्टेप 5- सेटिंग्स पेज खुलने पर, आपको बाईं ओर एक मेनू दिखेगा।
  • स्टेप 6- इस मेनू में नीचे स्क्रॉल करें और Languages विकल्प पर क्लिक करें। अगर आपको सीधे Languages विकल्प नहीं दिखता है, तो Advanced या Additional Settings के अंदर यह मिल सकता है।

how to change language in chrome

  • स्टेप 7- Languages सेक्शन में आपको उन भाषाओं की एक सूची दिखेगी जो आपके क्रोम में पहले से मौजूद हैं।
  • स्टेप 8- अगर आपकी पसंद की भाषा सूची में नहीं है, तो Add languages (भाषाएं जोड़ें) बटन पर क्लिक करें।
  • स्टेप 9- एक पॉप-अप विंडो खुलेगी, जिसमें भाषाओं की एक लंबी सूची होगी। अपनी पसंद की भाषा खोजें और उसके सामने दिए गए बॉक्स को चेक करें।
  • स्टेप 10- अब Add बटन पर क्लिक करें।
  • स्टेप 11-  भाषा सूची में, जिस भाषा को आप डिफॉल्ट बनाना चाहते हैं, उसके सामने दिए गए तीन-बिंदु (⋮) आइकॉन पर क्लिक करें।
  • स्टेप 12- एक छोटा मेनू खुलेगा। इसमें Move to the top विकल्प पर क्लिक करें। ऐसा करने से वह भाषा सूची में सबसे ऊपर आ जाएगी।

यह विडियो भी देखें

इसे भी पढ़ें- Google Chrome में सेव किए गए पासवर्ड को करना चाहते हैं डिलीट, जानें पूरा प्रोसेस

  • स्टेप 13- अब, उसी भाषा के सामने वाले तीन-बिंदु (⋮) आइकॉन पर दोबारा क्लिक करें।
  • इस बार Display Google Chrome in this language के विकल्प के सामने वाले बॉक्स को चेक करें।
  • स्टेप 14- अगर आप चाहते हैं कि वेबसाइटें भी इस भाषा में दिखें, तो Offer to translate pages in this language (इस भाषा में पेज का अनुवाद करने की पेशकश करें) के विकल्प को भी चेक कर सकते हैं।
  • स्टेप 15- भाषा बदलने के बाद, आपको अपने क्रोम ब्राउज़र के ऊपर एक मैसेज दिखाई देगा जिसमें लिखा होगा कि बदलावों को प्रभावी बनाने के लिए क्रोम को रीस्टार्ट करना होगा।
  • स्टेप 16- इसके बाद, Relaunch बटन पर क्लिक करें।
  • स्टेप 17- क्रोम बंद होकर फिर से खुलेगा और अब आप देखेंगे कि पूरा इंटरफेस आपकी चुनी हुई डिफॉल्ट भाषा में बदल गया है।

इसे भी पढ़ें- गूगल क्रोम में स्क्रोल करते वक्त अब नहीं दिखेंगे बकवास Ads, इस सेटिंग से हो जाएगा कमाल का मैजिक 

गूगल क्रोम में भाषा बदलना क्यों जरूरी है?

Google Chrome default language settings

गूगल क्रोम में भाषा बदलना इसलिए जरूरी है, ताकि आप ब्राउजर को सहजता से इस्तेमाल कर सकें। वेब कंटेंट को अपनी पसंदीदा भाषा में देख सकें और एक व्यक्तिगत व कुशल ऑनलाइन अनुभव प्राप्त कर सकें। यह खासकर उन लोगों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है, जो अंग्रेजी या किसी अन्य डिफॉल्ट भाषा में सहज नहीं हैं। अपनी भाषा में ब्राउजर का उपयोग करके लोग डिजिटल दुनिया का बेहतर तरीके से लाभ उठा सकते हैं।

इसे भी पढ़ें- गूगल क्रोम या Incognito Window किस पर वॉट्सऐप अकाउंट लॉग इन करना सही? यहां समझें

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image credit- Freepik


Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।