दुनिया में ऐसे कई सारे हीरे हैं जिनकी कीमत बहुत ज्यादा है और लोग उन्हें खरीदते भी हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि 'फॉर्च्यून पिंक' हीरा क्यों दुनिया के सबसे महंगे हीरो में से एक होता है और इसकी क्या खासियत है? चलिए इस लेख में हम आपको इसके बारे में बताएंगे।
जानिए क्या होता है 'फॉर्च्यून पिंक' हीरा?
धरती पर पाए जाने वाले दुर्लभ रत्नों में से एक यह 'फॉर्च्यून पिंक' हीरा होता है जिसके बारे में इतिहास में यह भी बताया गया है कि यह हीरा 16वीं शताब्दी में गोलकुंडा की खदान में पाया गया था। इसके बाद कई दूसरे देशों में भी इसे पाया गया था। इस हीरे से अलग तरह का प्रकाश परिवर्तित होता है। इस कारण से इसे 'फॉर्च्यून पिंक' हीरा कहते हैं।
इसे भी पढ़ें : जानिए आखिर क्यों यह है दुनिया का सबसे कीमती सिक्का?
क्यों है 'फॉर्च्यून पिंक' हीरा बहुत महंगा?
आपको बता दें कि 15 साल पहले 'फॉर्च्यून पिंक' हीरा ब्राजील में खुदाई के समय मिला था। जेनेवा में इस हीरे की नीलामी हुई थी। इस हीरे की नीलामी 28.4 लाख स्विस फ्रैंक यानी 28.5 लाख डॉलर में हुई है। कंपनी लुकापा के अनुसार खुदाई में मिला यह पिंक डायमंड दुनिया का पांचवा सबसे बड़ा हीरा है।(आखिर क्यों महिलाओं की जीन्स में पीछे दिखता है ये गैप)
यह हीरा नाशपाती के आकार में होता है। इस हीरे को दुर्लभतम श्रेणी में माना जाता है और इसे एशिया में काफी भाग्यशाली माना जाता है। इस कारण से यह सबसे महंगा हीरा भी है। जेनेवा में हुई क्रिस्टी लग्जरी वीक सेल के दौरान इस हीरे को खरीदने के लिए लोगों में भारी उत्साह देखा गया था।
इसे भी पढ़ें -रोजाना दिखने वाली चीजों से जुड़ी रोचक बातें, क्या आप जानते हैं इनके बारे में
किसने खरीदा था यह हीरा?
यह हीरा खरीदने के लिए कई लोगों ने बोली लगाई थी। इस हीरे की नीलामी एक भव्य गहनों की सेल के दौरान होटल डेस बेरग्यूज के क्रिस्टी लग्जरी वीक सेल के समय पर हुई थी। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इस हीरे की नीलामी 17 लाख डॉलर से शुरू हुई थी और ये चार मिनट के लिए लोगों ने बोली लगाई थी।(आखिर क्यों जीन्स की पॉकेट पर होते हैं छोटे बटन, जानें)
अंत में यह हीरा 28.5 लाख डॉलर में बिका था। आपको बता दें कि कई लोगों के अनुसार यह हीरा निश्चित समृद्धि लाने वाला माना जाता है। इस कारण से भी इसकी कीमत बहुत अधिक है। आपको बता दें कि यह हीरा जेनेवा में सबसे पहले प्रदर्शित किया गया था और इसके बाद कई सारी जगहों पर भी इसे प्रदर्शित किया गया था। इस हीरे को शंघाई, ताइवान,न्यूयॉर्क और सिंगापुर से होकर गुजरने के बाद अक्टूबर में स्विट्जरलैंड वापस लाया गया है।
तो यह थी जानकारी 'फॉर्च्यून पिंक' हीरे के बारे में। उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
image credit- freepik
क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?
आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।