जानिए आखिर क्यों यह है दुनिया का सबसे कीमती सिक्का?

कई लोग पुराने सिक्कों को संभाल कर रखना पसंद करते हैं और कई सारे पुराने सिक्कों को निजी कलेक्शन के लिए खरीदते भी हैं। आपको बता दें कि ऐसे कई सारे पुराने सिक्के होते हैं जिसका मूल्य आज के समय में बहुत अधिक है लेकिन क्या आपने कभी यह सोचा है कि आखिर दुनिया का ऐसा कौन सा सिक्का है जिसकी कीमत सबसे ज्यादा है। इस लेख में हम आपको बताएंगे कि वह कौन सा सिक्का है और उसके कीमती होने के पीछे का क्या कारण है।
कौन सा सिक्का है सबसे कीमती?

आपको बता दें कि दुनिया का सबसे कीमती और महंगा सिक्का एक अमेरिकी सिक्का है। इस सिक्के का नाम 1933 डबल ईगल गोल्ड कॉइन है। (कारों के शौकीन लोगों को देश में स्थित इन कार म्यूजियम के बारे में जरूर जानना चाहिए)आपको बता दें कि पिछले साल फाइन आर्ट्स कंपनी सोथबी ने न्यूयार्क में इसकी नीलामी की थी और यह सिक्का 144,17,95,950 रुपये में बिका था लेकिन इससे पहले यह सिक्का साल 2021 में 138 करोड़ रुपये में नीलाम हुआ था। इस सिक्के में यूएस की लेडी लिबर्टी बनी हुई है और सिक्के के दूसरी तरफ अमेरिकी ईगल बनी हुई है।
इसे भी पढ़ें- आंध्र प्रदेश में स्थित हैं ये बेहतरीन म्यूजियम, जानिए
क्यों है यह सिक्का इतना खास?
इस सिक्के को अमेरिका में यूज करने के लिए बनाया गया था लेकिन उस समय अमेरिकी राष्ट्रपति फ्रैंकलिन डी रूजवेल्ट ने अमेरिका में सोने के सिक्के चलाने पर रोक लगा दी थी। (महाराष्ट्र की 10 सबसे फेमस ऐतिहासिक जगहों की झलक आप भी देखें इन तस्वीरों में)इस कारण से कई सारे सोने के सिक्कों को नष्ट करने का आदेश भी दे दिया गया और सिर्फ 1933 डबल ईगल को निजी प्रयोग के लिए ही अनुमति दी गई थी। फिर सोथबी कंपनी ने 1933 के डबल ईगल कॉइन को 'होली ग्रेन ऑफ कॉइन' यानी 'सिक्कों की पवित्र कब्र' बताया था।
इसे भी पढ़ें- समय के साथ भुला दिए गए भारत के ये ऐतिहासिक स्थान, जानें आज कैसे हैं इन जगहों के हालात
ये सिक्के भी हैं कीमती
आपको बता दें कि अमेरिका का फ्लोइंग हेयर सिल्वर कॉपर डॉलर सिक्का भी सबसे महंगा नीलाम हुआ था। ये सिक्के अमेरिका ने साल 1792 में तैयार करने शुरू किए थे। आपको जानकर हैरानी होगी की ये कीमत करीब 75 करोड़ रुपये है।
अगर बात करें ब्रशर डबलून सिक्के की तो वह भी बहुत कीमती सिक्का है और इस सिक्के को साल 1787 में जारी किया गया था। इसकी वैल्यू करीब 55 करोड़ रुपये है। इसके अलावा सेंट-गॉडेन्स डबल ईगल सिक्का 1907 में मिंट से जारी हुआ था। जो बहुत कीमती माना जाता है। इस सिक्के की भी वैल्यू करीब 57 करोड़ रुपये है।
तो यह थी जानकारी कीमती सिक्के से जुड़ी हुई। उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
image credit- wikipedia/walmart
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।