Why Do Airplanes Avoid Flying Over Pacific Ocean: आज हवाई जहाज के जरिए दुनिया के किसी भी कोने में सफर करना काफी आसान हो चुका है। हवाई जहाज की मदद से कुछ ही घंटों में सात समुंदर पार किए जा सकते हैं। हालांकि, आज भी दुनिया के कई ऐसे हिस्से हैं, जहां एयरलाइन्स नहीं पहुंच पाई हैं। कुछ ऐसे ही हिस्से हैं, जहां एयरलाइन्स जाने से बचती हैं। इन्हीं में से एक जगह है प्रशांत महासागर। इसे दुनिया का सबसे बड़ा और सबसे गहरा महासागर माना जाता है। प्रशांत महासागर 155 मिलियन वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है।
फर्डिनेंड मैगलन ने साल 1520 में इसे प्रशांत महासागर यानी पैसिफिक ओशन का नाम दिया था। यह महासागर ऐसे तो काफी शांत है, लेकिन इसके बाद भी कमर्शियल फ्लाइट्स इसके ऊपर से गुजरने से बचती हैं। आइए जानें, आखिर क्यों प्रशांत महासागर के ऊपर से कोई हवाई जहाज नहीं उड़ता?
यह भी देखें- फ्लाइट में अपनी सीट खोजने में नहीं होगी परेशानी, बस ध्यान रखें ये 3 बातें
प्रशांत महासागर के ऊपर से उड़ान भरने के लिए विमान को बहुत ज्यादा ईंधन की जरूरत पड़ती है। लंबी दूरी की कमर्शियल फ्लाइट्स में ईंधन भरने के लिए बीच में कुछ स्टॉप्स भी बनाए जाते हैं, जो प्रशांत महासागर के बीच में संभव नहीं है, क्योंकि यह दुनिया का सबसे बड़ा महासागर है। इस कारण भी कमर्शियल फ्लाइट्स इसके ऊपर से नहीं उड़ती।
सभी फ्लाइट्स को आपातकालीन लैंडिंग के लिए समतल रास्ते पर उड़ाया जाता है। यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पायलट हमेशा उस रूट पर उड़ान भरना सही समझते हैं, जहां हवाई अड्डे ज्यादा हों। इससे आपातकालीन स्थिति में इमरजेंसी लैंडिंग करने में दिक्कत नहीं आती। वहीं, प्रशांत महासागर पर उड़ान भरते हुए, आपातकालीन लैंडिंग संभव ही नहीं है।
प्रशांत महासागर का मौसम कभी भी बदल जाता है। यहां कभी भी तेज हवाएं और तूफान आने लगता है। पानी के ऊपर ऐसा कंडीशन में लंबी दूरी की उड़ान भर पाना किसी भी फ्लाइट के लिए संभव नहीं है।
प्रशांत महासागर अकेली ऐसी जगह नहीं है, जहां विमान नहीं उड़ते। दुनिया में ऐसी कई और भी जगहें हैं, जहां फ्लाइट नहीं उड़ती। इन्हें में से एक हिमायल पर्वत है। इन पर्वतों पर भी फ्लाइट्स उड़ने से बचती हैं। दरअसल, इन क्षेत्रों में मौसम और ऊंचे पहाड़ों के कारण फ्लाइट के उड़ने के लिए सही कंडीशन्स नहीं बनतीं।
यह भी देखें- इंजन बंद होने पर कितनी देर तक उड़ सकता है हवाई जहाज? क्या आप जानते हैं इस सवाल का जवाब
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।
Image Credit:Meta AI
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।