मिलिए कैप्टन मोनिका खन्ना से जिन्होंने बचाई 191 यात्रियों की जान

प्लेन की इमरजेंसी लैंडिंग कराना बेहद जोखिम भरा काम होता है। पायलट की जरा सी लापरवाही के चलते यात्रियों को जान भी गंवानी पड़ सकती है। 

monica khanna story
monica khanna story

महिलाएं आज दुनिया के अलग-अलग क्षेत्रों में अपना नाम बना रही हैं। सेना समेत अलग-अलग क्षेत्रों में महिलाएं अपना नाम बना रही हैं। जो लोग यह समझते हैं कि गाड़ी चलाना महिलाओं के बस की बात नहीं, आज की नारी उन्हें गलत साबित करते हुए हेलीकॉप्टर और प्लेन चला रही हैं। कैप्टन मोनिका खन्ना भी उन्हीं चेहरों में से एक हैं। मोनिका ने यात्रियों की जान बचाकर अपना रोशन नाम किया है।

क्या थी घटना?

Who Is Pilot Monica Khanna

रविवार को पटना से दिल्ली आ रही फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। पक्षी से टकरा जाने के कारण विमान के इंजन में आग लग गई थी। जिस वजह से यह हादसा हुआ। इस विमान में कुल 185 यात्री सवार थे। आज तेजी से प्लेन के अन्य हिस्सों में फैलने लगी, मगर अपनी सूझ-बूझ से कैप्टन मोनिका खन्ना ने लोगों की जान बचा ली। इस घटना के बाद से मोनिका लोगों के बीच चर्चा में हैं, साथ ही हर जगह उनकी तारीफ हो रही है।

कौन हैं कैप्टन मोनिका खन्ना?

pilot monica khanna saved numerous lives

मोनिका खन्ना स्पाइसजेट लिमिटेड की बेहतरीन महिला पायलट हैं। जो कि पटना-दिल्ली Spicejet Boeing 737 में पायलट इन कमांड हैं। हादसे के दौरान एक जिम्मेदार और अनुभवी कैप्टन की तरह मोनिका ने फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग कराई, जिसके चलते प्लेन में यात्रा कर रहे यात्रियों और को-पायलट को सुरक्षित बचाया जा सका।

सुरक्षित तरीके से की लैंडिंग-

जैसे ही प्लेन पक्षी से टकराया प्लेन के इंजन में आग लग गई। आग लगते ही पायलट ने तुरंत इंजन बंद कर दिया और बगैर किसी हड़बड़ी के दिल्ली के लिए रवाना हो चुके विमान को दोबारा एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंड करा लिया।

लैंडिंग के दौरान विमान का वीडियो हो रहा है वायरल-

लैंडिंग के बाद लोगों ने प्लेन का वीडियो बनाया, जिसमें प्लेन से निकलती चिंगारियों को साफ-साफ देखा जा सकता है। एयरपोर्ट को लैंडिंग की अथॉरिटी को आपात लैंडिंग की सूचना दी गई थी, जिस कारण आग पर तुरंत काबू पा लिया गया।

इसे भी पढ़ें-रिदम ममानिया और पियाली बसाक: सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट फतह करने वाली दो लड़कियों की कहानी

‘स्पाइसजेट’ ने की पायलट मोनिका की तारीफ-

स्पाइसजेट के फ्लाइट ऑपरेशन के प्रमुख गुरचरण अरोड़ा ने कैप्टन मोनिका की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि ‘मोनिका और उनके पायलट बलप्रीत सिंह भाटिया के साथ मिलकर बड़ी ही सूझबूझ और शांति के साथ विमान को रनवे से उतार दिया। दोनों ही पूरे समय शांत रहे और विमान को अच्छी तरह से संभाला। हमें हमारे अनुभवी अधिकारियों पर नाज है।

तो ये थी इमरजेंसी लैंड किए गए प्लेन से जुड़ी अहम जानकारियां। आपको हमारा यह आर्टिकल अगर पसंद आया हो तो इसे लाइक और शेयर करें, साथ ही ऐसी जानकारियों के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।

Image credit- instagram

HerZindagi Video

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP