फ्लाइट में अपनी सीट खोजने में नहीं होगी परेशानी, बस ध्यान रखें ये 3 बातें

फ्लाइट में सफर करना एक आम आदमी के सपने की तरह होता है। केवल ट्रेन या सड़क के माध्यम से यात्रा करने वाले लोगों को अगर हवाई यात्रा का मौका मिले, तो कोई कैसे इस मौके को नहीं छोड़ेगा। पहली बार फ्लाइट यात्रा में सफर कर रहे लोगों के लिए यह मौका स्वर्ग की तरह होता है। लंबी दूरी की यात्रा के लिए फ्लाइट सबसे तेज और सुविधाजनक साधन है। लेकिन फ्लाइट में सफर करना ट्रेन में सफर करने की तरह उतना आसान नहीं है। फ्लाइट में सामान से लेकर यात्रा को लेकर अलग-अलग नियम होते हैं।
फ्लाइट में सीट्स भी अलग तरह से डिजाइन की जाती है, इसलिए यात्रियों को सफर करने में परेशानी होती है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको कुछ आसान टिप्स बताएंगे, जिससे पहली बार फ्लाइट में यात्रा कर रहे यात्रियों को परेशानी नहीं होगी।
फ्लाइट में सीट कैसे खोजें

- चेक-इन के बाद, आपके बोर्डिंग पास पर सीट लिखी होती है। इसमें फ्लाइट नंबर, सीट नंबर, और फ्लाइट के पहुंचने के लोकेशन के बारे में पूरी जानकारी होती है।
- लेकिन अगर फ्लाइट में एंट्री के बाद आपको सीट के बारे में पता न चले, तो आप मैप देख सकते हैं।
- हर विमान का अपना ले आउट होता है, जिसमें सीटों के बारे में जानकारी दी होती है।
- अगर आप ऑनलाइन टिकट बुक कर रहे हैं, तो विमान की चलने की दिशा की ओर से अपनी सीट की पहचान कर सकते हैं।
- इससे आपको सीट नंबर ढूंढने में परेशानी नहीं होगी।
- जिस दिशी की तरफ आप सीट बुक कर रहे हैं आप फ्लाइट में चढ़ने के दौरान इसी तरह पहचान कर सकते हैं।
- इसके अलावा आप फ्लाइट में मौजूद कर्मचारियों की मदद से भी सीट का पता लगा सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- Book Window Seat In Flight: फ्लाइट में विंडो सीट बुक करते हुए ध्यान रखें ये 5 बातें, नहीं होगी यात्रा में परेशानी
फ्लाइट में सीट कैसे बुक करें

अगर आप फ्लाइट यात्रा के लिए ऑनलाइन टिकट बुक कर रहे हैं, तो आप अपने हिसाब से सीट का चयन भी कर सकते हैं। आप विंडो सीट का चयन भी यहां से कर सकते हैं। इसके लिए आप फ्लाइट की ले आउट का इस्तेमाल कर सकते हैं। फ्लाइट टिकट बुकिंग करने का तरीका आसान है।
इसे भी पढ़ें- Airport New Rules: ये चीजें विमान में नहीं ले जा सकेंगे आप, ट्रैवल से पहले पढ़ लें यह आर्टिकल
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit-freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।