जानिए द्रौपदी ने घटोत्कच को क्यों दिया था श्राप

Why Did Draupadi Cursed Ghatotkacha:इस लेख में हम आपको बताएंगे कि क्यों द्रौपदी ने घटोत्कच को दिया था श्राप?
Updated:- 2022-08-27, 14:00 IST
image

महाभारत से जुड़ी कई ऐसी कथाएं हैं जिससे आज भी कई लोग अनजान हैं। आपने महाभारत के कई श्राप और वरदान के बारे में सुना या पढ़ा होगा। महाभारत के कई श्राप लोगों के बीच बहुत प्रसिद्ध हैं। लेकिन क्या आपको यह पता है कि द्रौपदी ने घटोत्कच को क्या श्राप दिया था?

कौन था घटोत्कच?

why draupadi cursed ghatotkatch

भीम और हिडिम्बा के पुत्र का नाम घटोत्कच था। घटोत्कच ने कौरव सेना के कई लोगों का वध किया था। यही नहीं उन्होंने दुर्योधन तथा दु:शासन को भी बुरी तरह से घायल कर दिया था। घटोत्कच का विशालकाय शरीर था और वह बलशाली भी था।

आपको बता दें कि घटोत्कच की वजह से महाभारत के युद्ध में कोहराम मच गया था। घटोत्कच ने दुर्योधन के पुत्र लक्ष्मण कुमार का वध भी किया था।  

घटोत्कच का विवाह दैत्यराज मुरा की बेटी अहिलावती के साथ हुआ था। जिन्हें मौरवी और कामकांतिका के नाम से भी जाना जाता है। घटोत्कच और अहिलावती के दो पुत्र थे। घटोत्कच के एक पुत्र का नाम बर्बरीक और दूसरे का नाम अंजनपर्वा था।

इसे जरूर पढ़ें: आखिर कौन थीं महाभारत काल की 5 सबसे खूबसूरत स्त्रियां, जिनकी एक झलक के लिए भी तरसते थे लोग

द्रौपदी ने घटोत्कच को क्यों श्राप दिया था?

MAHABHARAT CURSES

घटोत्कच पहली बार अपने पिता भीम के राज्य में आए थे। घटोत्कच अपनी मां यानि हिडिम्बा के आदेश का पालन किया था। फिर घटोत्कच ने आज्ञा के अनुसार द्रौपदी को आदर सम्मान नहीं दिया। यह देखकर द्रौपदी का मन आहत हुआ और उन्हें अपमान महसूस हुआ। जिसके बाद द्रौपदी ने गुस्से में घटोत्कच को यह श्राप दिया था। 

उन्होंने घटोत्कच को कहा कि वह एक विशिष्ट स्त्री हैं और पांडवो की पत्नी भी हैं। वह पांचाल देश के ब्राह्मण राजा द्रुपद की पुत्री है। उन्होंने यह भी कहा कि उनकी प्रतिष्ठा पांडवों से कहीं अधिक है। द्रौपदी ने गुस्से में यह भी कहा कि घटोत्कच ने अपनी मां राक्षसी हिडिम्बा के आदेश पर महाराजाओं और ऋषियों से भरी सभा में उसका अपमान किया है। 

अंत में द्रौपदी ने कहा कि घटोत्कच की आयुसीमा बहुत कम होगी और वह बिना किसी युद्ध के मारा जाएगा।

इसे जरूर पढ़ें:महाभारत में आखिर क्यों अर्जुन को 1 साल तक रहना पड़ा था एक महिला बनकर

घटोत्कच की मृत्यु कैसे हुई?

 

DRAUPADI AND GHATOTKACHA STORY

पौराणिक कथा के अनुसार कर्ण ने घटोत्कच पर इन्द्र का अमोघ अस्त्र चला दिया था जिसकी वजह से उसका वध हो गया था। महाभारत के दौरान घटोत्कच की मृत्यु बिना किसी कारणवश हुई थी। आपको बता दें कि कर्ण ने अपने अमोघ अस्त्र का प्रयोग दुर्योधन के कहने की वजह से घटोत्कच पर किया था जबकि वह इसका प्रयोग अर्जुन पर करना चाहता था।

 

तो यह थी महाभारत से जुड़ी हुई जानकारी।

 

 

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

 

Image Credit-star plus,anand neelakantan/facebook

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।